राहुल गांधी की गिरफ्तारी से आक्रोश कांग्रेसियों ने फूंका पीएम मोदी का पुतला जमकर नारेबाजी कर जताया विरोध पंचायत में भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद रास्ते को लेकर विवाद छह परिवारों ने एसपी से लगाई गुहार मिराज सिनेमा के किचन में भडक़ी आग फिल्म के बीच हॉल में भर गया धुआं पीछे के दरवाजे से निकाले गए दर्शक लोकतंत्र और संविधान से प्राप्त अधिकारों के हनन व विपक्ष के नेताओं के साथ किए जा रहे कथित तानाशाहीपूर्ण व्यवहार एवं कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के खिलाफ 7 अक्टूबर बुधवार की दोपहर शहर मुख्यालय के हनुमान चौक में कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री मोदी जी का पुतला जलाकर जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा सरकार अपनी मनमानी कर तानाशाही रवैय्या अपनाकर लोकतंत्र व संविधान को कमजोर करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी व इंडिया गठबंधन के सांसद लगातार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मिलने का समय मांग रहे है। लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया जा रहा है। मोदी सरकार की इस दमनकारी नीतियों से आक्रोश बढ़ रहा है। केन्द्र व राज्य सरकार की मनमानी बरदाश्त नहीं की जावेगी। आगामी दिनों में सडक़ पर उतरकर उग्र आंदोलन किया जाएगा। -------- किरनापुर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत मौदा में पंचायत के वित्तीय वर्ष के कार्यों में कथित भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद रास्ते को लेकर विवाद गहरा गया है। छह अनुसूचित जाति परिवारों ने ग्राम पंचायत के सरपंच मनमोहन वैध मधुसुधन मारवाड़ी सहित अन्य लोगों पर वर्षों पुराने आवागमन के रास्ते पर फेंसिंग कर रास्ता बंद करने जातिसूचक शब्द कहने और ग्रामीणों को उनके खिलाफ भडक़ाने का आरोप लगाया है। पीडि़त परिवारों ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करते हुए सुरक्षा और उचित कार्रवाई की मांग की है। कल्पतरु मॉल स्थित मिराज सिनेमा में बुधवार को फिल्म ‘दृश्यम’ के शो के दौरान किचन में अचानक आग भडकऩे से हडक़ंप मच गया। किचन से उठा धुआं देखते ही देखते सिनेमा हॉल तक पहुंच गया जिससे फिल्म देख रहे दर्शकों में अफरा-तफरी मच गई और लोग बाहर निकलने के लिए भागने लगे। स्टाफ ने आनन-फानन में दर्शकों को पीछे के दरवाजे से बाहर निकाला और अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पाया। सूचना पर नगर पालिका का दमकल वाहन भी मौके पर पहुंच गया। गनीमत रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 1.50 बजे दृश्यम फिल्म का शो शुरू हुआ था। इंटरवल के दौरान सिनेमा के किचन में इलेक्ट्रिक चूल्हे पर सामग्री तैयार करने के लिए तेल गर्म किया जा रहा था। इसी दौरान चूल्हा अधिक गर्म होने से तेल ने आग पकड़ ली और किचन में लपटें उठने लगीं। आग की चपेट में किचन के ऊपर लगा एसी भी आ गया जिससे वह जल गया। आग लगते ही किचन से निकला धुआं सिनेमा हॉल के अंदर पहुंचने लगा। धुआं बढ़ते ही दर्शकों में घबराहट फैल गई। पटवारियों के खिलाफ सेवा समाप्ति निलंबन और अन्य दंडात्मक कार्रवाई को लेकर अब पटवारी संघ ने शासन-प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संघ ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई तत्काल वापस लेने की मांग की है। साथ ही साफ चेतावनी दी है कि 7 अक्टूबर की शाम 5 बजे तक मांग पूरी नहीं हुई तो 8 और 9 अक्टूबर को प्रदेशभर के पटवारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इस दौरान ऑनलाइन राजस्व कार्यों से दूरी बनाने के साथ शासकीय व्हाट्सऐप समूहों से भी बाहर रहने का निर्णय लिया गया है। मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन को टोटल शटडाउन और अनिश्चितकालीन हड़ताल तक ले जाने की चेतावनी दी गई है। देवास जिले में ‘स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026’ सहित अन्य कार्यों को आधार बनाकर पटवारियों की सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जा रही है। वहीं प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी पटवारियों के खिलाफ निलंबन और दूसरी दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। अग्रवाल समाज के ईष्टदेव भगवान अग्रसेन जयंती महोत्सव का आगाज अग्रवाल समाज के द्वारा बाईक रैली निकालकर किया गया। बाईक रैली डीजे की धुनों के साथ शहर मुख्यालय स्थित अग्रसेन भवन से निकली। जो शहर के प्रमुख मार्गो का भ्रमण करते हुए भगवान अग्रसेन महाराज की जयघोष करते हुए वापस भवन पहुंचकर संपन्न हुई। इस संबंध में अग्रसेन समाज के जिलाध्यक्ष हरिओम अग्रवाल ने बताया कि अग्रसेन महोत्सव १० अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान अग्रसेन भवन में बच्चों व महिलाओं एवं पुरूष वर्ग के लिए विभिन्न प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। - जिले के मॉयल नगरी भरवेली समीप स्थित ग्राम पंचायत हीरापुर स्थित श्री सिद्धपीठ विष्णुधाम मंदिर ट्रस्ट द्वारा हनुमान जी महाराज की विश्व की सबसे ऊंची 205 फीट प्रतिमा स्थापना व भव्य मंदिर निर्माण के महासंकल्प हेतु आगामी दिनों में धार्मिक एवं सामाजिक चेतना से जुड़े विभिन्न भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 25 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक श्री हनुमंत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में आयोजन समिति के पदाधिकारी किरण भाई त्रिवेदी ने 7 अक्टूबर बुधवार को स्थानीय सर्किट हाऊस पत्रकारों से चर्चा में बताया कि हनुमान कथा का वाचन हर दिन दोपहर 3 बजे से 7 बजे तक श्री बागेश्वर धाम सरकार पं. धीरेन्द्र शास्त्री के कृपा पात्र आचार्य रोहित रिछारिया जी द्वारा किया जाएगा। श्री हनुमंत कथा का शुभारंभ अवसर पर २5 अक्टूबर को सुबह १० बजे से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। श्री त्रिवेदी ने बताया कि आयोजन समिति द्वारा भव्य नवरात्रि मां दुर्गा पंडाल प्रतियोगिता भी आयोजित की गई है। इसमें प्रथम द्वितीय व तृतीय पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता मेें सहभागिता के लिए १३ अक्टूबर तक पंजीयन कर सकते है। जिले की लालबर्रा तहसील के ग्राम खमरिया में अवैध शराब की बेरोकटोक बिक्री और संचालित शराब भट्टी के खिलाफ ग्रामीण महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा है। गांव के शांत माहौल को बनाए रखने तथा युवा पीढ़ी को नशे की लत से बचाने के मकसद से बुधवार को दोपहर 1 बजे 50 से अधिक महिलाओं ने एकजुट होकर लालबर्रा तहसील कार्यालय पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर गांव में पूर्ण शराबबंदी एवं शराब भट्टी को तत्काल हटाने की पुरजोर मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं ग्राम पंचायत खमरिया की सरपंच ज्योति अनिल टेंभरे ने गांव की बिगड़ती स्थिति पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि वैध भट्टी के अलावा गांव की गली-मोहल्लों में अवैध शराब आसानी से सुलभ है जिससे युवा तेजी से नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। इससे न केवल युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है बल्कि घरों में रोज-रोज कलह और अशांति का माहौल बन रहा है जिसका सबसे ज्यादा खामियाजा महिलाओं और बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। जनपद पंचायत लालबर्रा अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बहियाटिकुर में निर्माण कार्यों एवं पंचायत के समस्त वित्तीय भुगतानों में भारी अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश अब चरम पर पहुँच गया है। लंबे समय से ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव एवं रोजगार सहायक द्वारा की गई कथित गड़बड़ियों की शिकायतें जनसुनवाई जनपद सीईओ तथा जिला कलेक्टर से की जाती रही हैं लेकिन अब तक कोई निष्पक्ष जांच या ठोस कार्यवाही नहीं हो सकी है। अधिकारियों की इस लगातार अनदेखी से त्रस्त होकर गुस्साए ग्रामीणों ने 07 अक्टूबर को जनपद पंचायत कार्यालय लालबर्रा पहुँचकर जमकर नारेबाजी की और प्रशासन के नाम स्मरण पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने जनपद पंचायत लालबर्रा प्रशासन को स्पष्ट 7 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि यदि निर्धारित समयावधि के भीतर निष्पक्ष जांच शुरू कर निष्पक्ष कार्यवाही नहीं की जाती तो समस्त ग्रामवासी ग्राम पंचायत भवन बहियाटिकुर में तालाबंदी करने को बाध्य होंगे। वन विभाग द्वारा मनाए जा रहे वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर सामान्य वन परिक्षेत्र लामता द्वारा किया गया जिसमें विद्यालय के करीब 30 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने चित्रों के माध्यम से वन्यप्राणियों के संरक्षण जंगलों की सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं को वन्यप्राणियों के संरक्षण एवं सुरक्षा के लिए शपथ भी दिलाई गई खरीफ फसल के पंजीयन की प्रक्रिया के बीच सर्वर की धीमी गति किसानों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। पंजीयन केंद्रों पर किसान अपनी फसल का पंजीयन कराने पहुंच रहे हैं लेकिन स्लो सर्वर के कारण प्रक्रिया पूरी होने में काफी समय लग रहा है लामता सहकारी साख समिति में समाचार लिखे जाने तक करीब 500 किसानों का ही पंजीयन हो सका है। जबकि गत वर्ष इसी समिति में लगभग 1100 किसानों का पंजीयन हुआ था। इस बार पंजीयन की रफ्तार कम होने से किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है।