Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
05-Oct-2026

पहले लिफ्ट मांगी फिर चाकू अड़ाकर किया अपहरण; फोन-पे से वसूले पैसे तीन आरोपी गिरफ्तार योजनाओं के आवेदनों का प्राथमिकता से करें निराकरण ढाबों पर अवैध शराब बिक्री रोकने कलेक्टर ने दिए निर्देश अल्पवर्षा से संकट में किसान छिंदवाड़ा को तत्काल सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग संविदा बिजली कर्मचारियों की नियमित नियुक्ति प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग 138वें वर्ष में पहुंची छिंदवाड़ा की ऐतिहासिक रामलीला 7 अक्टूबर से होगा मंचन कोतवाली पुलिस ने लिफ्ट के बहाने युवक का अपहरण कर चाकू की नोक पर फिरौती मांगने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली टीआई आशीष धुर्वे ने बताया कि ग्राम मुरमारी निवासी पवन कुमार चंद्रवंशी ने 2 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 26 सितंबर को मानसरोवर बस स्टैंड के पास एक युवक ने खजरी जाने के लिए उससे लिफ्ट मांगी थी। उसे बाइक पर बैठाने के बाद अन्य आरोपी भी साथ हो गए और खजरी रोड के सुनसान इलाके में ले जाकर चाकू अड़ाकर मारपीट करते हुए बंधक बना लिया। आरोपियों ने पवन के मोबाइल से फोन-पे के जरिए अलग-अलग खातों में रुपए ट्रांसफर कराए और रुपए नहीं देने पर अंगूठा काटने की धमकी दी। जांच में पुलिस को अम्मू उर्फ इम्मू शाह का नाम और उसके खाते में रुपए ट्रांसफर होने की जानकारी मिली। इसके बाद अम्मू उर्फ इम्मू शाह (18) उवैश खान (22) और शेख अलमाश उर्फ छोटे (18) को गिरफ्तार किया गया। कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने सोमवार को समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम जनविश्वास जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन सहित विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हितग्राही मूलक योजनाओं के आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण किया जाए। कोई पात्र हितग्राही योजना के लाभ से वंचित न रहे और सामाजिक सुरक्षा पेंशन के आवेदन लंबित नहीं रहें। उन्होंने बैंकों को लोन प्रकरणों में वर्किंग कैपिटल समय पर उपलब्ध कराने ढाबों की जांच कर अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई नेशनल हाईवे पर नियम तोड़ने वाले भारी वाहनों पर कार्रवाई और स्कूली मैजिक वाहनों की जांच लगातार जारी रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बिजली-पानी जैसी बुनियादी समस्याओं का तत्परता से निराकरण करने और राजस्व वसूली बढ़ाने पर भी जोर दिया। त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने खाद्य सुरक्षा विभाग की चार टीमें जिलेभर में लगातार निरीक्षण और नमूना कार्रवाई कर रही हैं। इसी क्रम में 5 अक्टूबर को सूचना के आधार पर ग्राम सटोटी थाना चांद स्थित गुड़ निर्माण यूनिट पर छापामार कार्रवाई की गई। विभाग के अनुसार यूनिट मेघराज रघुवंशी के परिसर में मुजफ्फरपुर निवासी शाहीद द्वारा संचालित की जा रही थी जहां डेमेज गुड़ को दोबारा निर्माण कर विक्रय किए जाने की जानकारी मिली। जांच में यूनिट बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित पाए जाने पर उसे लाइसेंस प्राप्त करने तक सील कर दिया गया। अल्पवर्षा से खरीफ फसलों को हुए नुकसान और रबी सीजन में सिंचाई के लिए पानी की कमी को देखते हुए जिला कांग्रेस एवं किसान कांग्रेस ने छिंदवाड़ा को तत्काल सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि कम बारिश से मक्का और सोयाबीन की फसल प्रभावित हुई है वहीं माचागोरा कन्हरगांव सरोठ सहित कई जलाशयों में पर्याप्त पानी नहीं है जिससे रबी फसलों पर भी संकट मंडरा रहा है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे किसान कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी पुष्पेंद्र सिंह सहित प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर फसल नुकसान का तत्काल सर्वे किसानों को मुआवजा व फसल बीमा कर्ज-बिजली बिल में राहत तथा चना-सरसों के गुणवत्तापूर्ण बीज अनुदान पर उपलब्ध कराने की मांग की। \ यूनाइटेड फोरम फॉर पावर एम्प्लॉईज एवं इंजीनियर्स की छिंदवाड़ा इकाई ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर विद्युत कंपनियों में संविदा आधार पर कार्यरत कर्मचारियों की नियमित नियुक्ति प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग की। संगठन ने कहा कि ऊर्जा विभाग के 24 जुलाई 2026 के पत्र के तहत स्वीकृत नए संगठनात्मक ढांचे में समकक्ष नियमित रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया तय की गई थी और इसके क्रियान्वयन के लिए 31 अक्टूबर तक की समयसीमा निर्धारित है लेकिन अब तक अधिसूचना जारी नहीं हुई है। इससे संविदा कर्मचारियों में भविष्य की सुरक्षा को लेकर असमंजस और चिंता बनी हुई है। संगठन ने मुख्यमंत्री से शीघ्र अधिसूचना जारी कर समयसीमा के भीतर नियमित नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कराने की मांग की। शहर की ऐतिहासिक श्री रामलीला मंडल 138वें वर्ष में प्रवेश कर गई है। रविवार को श्रीराम मंदिर मानस भवन छोटी बाजार में आयोजित वार्षिक बैठक में आगामी 14 दिवसीय रामलीला और दशहरा पर्व की तैयारियों पर चर्चा हुई। मुख्य निर्देशक श्रांत चंदेल ने बताया कि 7 अक्टूबर से रामलीला का मंचन शुरू होगा जिसका समापन 20 अक्टूबर को विजयादशमी पर होगा। इस वर्ष 45 दिनों के पूर्वाभ्यास के बाद रामलीला का मंचन नवीन रूपरेखा के साथ किया जाएगा। वहीं मंडल के प्रवक्ता ऋषभ स्थापक ने बताया कि अयोध्या की तर्ज पर इस बार छिंदवाड़ा की रामलीला का 4K क्वालिटी में लाइव प्रसारण किया जाएगा जिससे देश-विदेश के श्रद्धालु घर बैठे लीलाओं का आनंद ले सकेंगे। बैठक में वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल तीन वर्ष बढ़ाने का निर्णय भी लिया गया। रानी दुर्गावती जयंती पर कांग्रेस ने किया वीरांगना को नमन वीरांगना रानी दुर्गावती की जन्म जयंती पर जिला कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ के तत्वावधान में राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेसजनों ने रानी दुर्गावती के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उनके साहस पराक्रम और बलिदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि रानी दुर्गावती ने स्वाभिमान और मातृभूमि की रक्षा के लिए अदम्य साहस का परिचय देते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया। आंगन मिलन कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों को दी योजनाओं की जानकारी सेवा संकल्प अभियान के तहत डेनियलसन डिग्री कॉलेज एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सोमवार को वार्ड नंबर 33 स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं किशोरी बालिकाओं और बच्चों ने सहभागिता की। एनएसएस जिला संगठक प्रो. रविंद्र नाफड़े के मार्गदर्शन में महिलाओं को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं स्वास्थ्य पोषण शिक्षा एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी गई 1251 कलशों की यात्रा से होगा नवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ आनंद नगर वार्ड क्रमांक 47 स्थित श्री मां वैष्णो देवी दुर्गा मंदिर समिति द्वारा 10 से 21 अक्टूबर तक शारदीय नवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 10 अक्टूबर को माता रानी के नगर आगमन के साथ 1251 कलशों की भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी जबकि 11 अक्टूबर को कलश एवं प्रतिमा स्थापना होगी। स्वामित्व योजना के विरोध में पटवारी संघ का ऐलान तहसीलों के WhatsApp ग्रुप से होंगे लेफ्ट स्वामित्व योजना को लेकर छिंदवाड़ा में पटवारी संघ ने विरोध जताया है। संघ का आरोप है कि योजना के तहत पटवारियों को जबरन निष्पादक बनाया गया है। वहीं जिले में बड़ी संख्या में कारण बताओ नोटिस जारी होने और कुछ पटवारियों के निलंबन को लेकर भी संघ में नाराजगी है।