Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
05-Oct-2026

सजने लगे माता के दरबार अंतिम रूप ले रहीं प्रतिमाएं 11 अक्टूबर से होगी घट स्थापना; बाजारों में भी बढ़ेगी रौनक धान की फसल पर बीमारी कीट का प्रकोप किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें दवा छिडक़ाव के बाद भी राहत नहीं हम फाउंडेशन भारत ने प्राथमिक शाला के विद्यार्थियों को बांटी स्कूल सामग्री किट पढ़ाई स्वच्छता और नशामुक्ति का दिया संदेश शक्ति की आराधना और आस्था के महापर्व शारदीय नवरात्रि को लेकर जिले में उत्साह का माहौल बनने लगा है। नवरात्रि के आगमन से पहले ही शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक माता के दरबार सजने लगे हैं। मंदिर समितियां पंडाल और साज-सज्जा को अंतिम रूप देने में जुटी हैं वहीं मूर्तिकार मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम स्पर्श देने में दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। इस वर्ष 11 अक्टूबर को घट स्थापना के साथ नवरात्रि की शुरुआत होगी। इसके बाद नवरात्रि के विभिन्न दिनों में देवी के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाएगी। 19 अक्टूबर को महाअष्टमी और 20 अक्टूबर को महानवमी का पर्व मनाया जाएगा। इसी दिन विजयादशमी का पर्व भी मनाया जाएगा। नौ दिनों तक देवी मंदिरों और दुर्गा पंडालों में धार्मिक आयोजनों का सिलसिला चलेगा। पर्व को लेकर शहर के प्रमुख देवी मंदिरों सहित विभिन्न स्थानों पर समितियों द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कभी बारिश तो कभी तेज धूप और लगातार बदलते मौसम ने खेतों में खड़ी धान की फसल की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच जिले के विभिन्न क्षेत्रों में धान की फसल पर पोंगा करपा तना छेदक ब्लास्ट गंगाई और माहू सहित कई तरह के रोग व कीटों का प्रकोप देखा जा रहा है। खेतों में फसल पर बीमारी के लक्षण दिखाई देने के साथ ही कई जगह कीट फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसान फसल बचाने के लिए तरह-तरह की दवाओं का छिडक़ाव कर रहे हैं लेकिन कई किसानों का कहना है कि अपेक्षित असर नहीं हो रहा है। ऐसे में खरीफ सीजन में धान के उत्पादन पर असर पडऩे की आशंका से किसान चिंतित हैं। किसानों का कहना है कि यदि मौसम इसी तरह बदलता रहा तो रोग और कीटों का प्रकोप और बढ़ सकता है। इसका सीधा असर फसल की गुणवत्ता और उत्पादन पर पड़ेगा। शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर आदिवासी ग्राम पंचायत रट्टा के भंडारखोह गांव में हम फाउंडेशन भारत की ओर से प्राथमिक शाला के विद्यार्थियों को स्कूल सामग्री किट का वितरण किया गया। दुर्गम और प्राकृतिक परिवेश में बसे इस गांव में जब बच्चों को पढ़ाई की सामग्री से भरे बैग मिले तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम में बच्चों के साथ उनकी माताएं और स्कूल स्टाफ भी मौजूद रहा। हम फाउंडेशन भारत के मध्यप्रदेश महासचिव युनुस खान पप्पा भाई ने बताया कि संगठन द्वारा प्रदेश में पीडि़त मानवता की सेवा के साथ शैक्षणिक सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से लगातार कार्य किया जा रहा है। विशेष रूप से आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सेवा संकल्प अभियान के तहत निकली तिरंगा यात्रा बालाघाट से जाम सावली तक गूंजे भारत माता के जयकारे बालाघाट। सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को बालाघाट से जाम सावली तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राकेश सेवाइवार के नेतृत्व में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता युवा और नागरिक शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर निकले यात्रियों के भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहा। यात्रा का शुभारंभ बालाघाट स्थित जिला भाजपा कार्यालय से हुआ। यहां से रवाना होकर यात्रा वारासिवनी पहुंची जहां भाजपा कार्यालय में स्वागत किया गया। इसके बाद कटंगी में यात्रियों का चंदन-तिलक और पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया गया। यात्रा सिवनी झिलमिली और सिमरिया होते हुए जाम सावली पहुंची। जाम सावली में यात्रा में शामिल लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया और भगवान हनुमान के दर्शन किए। यात्रा के मार्ग में कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने भी स्वागत किया। ट्रेन की चपेट में आने से दुर्लभ सेही की मृत्यु पशु चिकित्सा टीम ने किया पोस्टमार्टम बालाघाट 05 अक्‍टूबर 2026। लामता रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर शनिवार प्रातः एक सेही के ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। सेही वन्यजीव संरक्षण की दृष्टि से महत्वपूर्ण वन्य प्राणी है तथा वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत अनुसूची-2 में शामिल है। घटना की सूचना प्राप्त होने के उपरांत वन विभाग द्वारा मृत सेही के शव परीक्षण हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात खंड पशु चिकित्सा अधिकारी बालाघाट डॉ॰ पंकज पुशाम एवं डॉ॰ पूजा धुर्वे द्वारा मौके पर पहुंचकर नियमानुसार मृत सेही का शव परीक्षण (पोस्टमार्टम) किया गया। शव परीक्षण के दौरान वन विभाग की ओर से तरुण डेहरिया सहायक वन संरक्षक लामता क्षेत्र राजेश पांडे रेंजर एवं मनोज चौहान डिप्टी रेंजर सहित वन विभाग का अमला मौके पर उपस्थित रहा। परिक्षेत्र भैसानघाट में वन विभाग की गश्ती टीम ने अवैध शिकार के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक फरसा बरामद कर जब्त किया गया। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर वन क्षेत्र से अवैध रूप से शिकार की गई मादा सांभर का शव भी बरामद किया गया। 04 अक्टूबर को वन विभाग का गश्ती दल भैसानघाट परिक्षेत्र में नियमित गश्त पर था। इसी दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से धारदार हथियार फरसा बरामद हुआ। आरोपियों से पूछताछ एवं उनकी निशानदेही के आधार पर वन क्षेत्र में सांभर के अवैध शिकार का मामला सामने आया और मादा सांभर का शव बरामद कर विधिवत जब्त किया गया।