Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
03-Oct-2026

बिलासपुर जिले के चार विकासखंडों में डिजिटल निगरानी के दौरान 1618 शिक्षक बिना पूर्व सूचना के गैरहाजिर दर्ज किए गए हैं। विद्या समीक्षा केंद्र की निगरानी में बिल्हा में सबसे ज्यादा 659 शिक्षक अनुपस्थित मिले। इसके बाद मस्तूरी में 384 तखतपुर में 323 और कोटा में 252 शिक्षक गैरहाजिर पाए गए। शिक्षकों की बड़ी संख्या में गैरहाजिरी से सरकारी स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई और व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के कई स्कूलों में शिक्षक नहीं पहुंचे जबकि कुछ स्कूलों में पूरा स्टाफ ही अनुपस्थित दर्ज हुआ। खास बात यह है कि गैरहाजिरी के मामले सामान्य सरकारी स्कूलों के साथ-साथ स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में भी सामने आए हैं। अब सवाल है कि बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों पर क्या कार्रवाई होगी और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए विभाग क्या कदम उठाएगा। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में 21 अगस्त 2024 को हुई लता साहू की हत्या के मामले में पुलिस ने करीब दो साल बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच में DNA साक्ष्य अहम कड़ी साबित हुए। उप पुलिस आयुक्त ने बताया कि मृतका के नाखूनों से मिले जैविक साक्ष्यों को सुरक्षित कर DNA प्रोफाइलिंग कराई गई थी। संदिग्धों से लिए गए DNA सैंपल का पुराने प्रोफाइल से वैज्ञानिक मिलान कराया गया जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। पुलिस ने मामले की वैज्ञानिक और तकनीकी जांच के साथ संदिग्धों से पूछताछ की। लगातार जांच के बाद तीन आरोपियों मनहरण सारंग राजेश पाल उर्फ चोटी उर्फ राजू और राजू मंडल उर्फ बंगाली को गिरफ्तार किया गया है। तीनों के खिलाफ खमतराई थाने में BNS की धारा 103(1) के तहत कार्रवाई की गई है। बीजेपी के नवनियुक्त संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह नियुक्ति के बाद पहली बार प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में महत्वपूर्ण बैठक लेंगे। बैठक में संगठन से जुड़े अहम मुद्दों के साथ सेवा संकल्प अभियान और पार्टी की जनहित गतिविधियों पर चर्चा होगी। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने बताया कि बैठक में प्रदेश अध्यक्ष समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही कर्मवीर सिंह की परिचय बैठक भी आयोजित होगी जिसमें प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी रहेगी। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत तीन दिवसीय बस्तर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे। बस्तर की 12 विधानसभा सीटों को देखते हुए उनके दौरे को संगठन और राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। वहीं बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने सुखदेव भगत के दौरे को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। चिमनानी ने कहा कि बस्तर जाने से पहले कांग्रेस को नक्सलवाद से जुड़े अपने नेताओं के बयानों पर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने हिड़मा को लेकर कांग्रेस नेताओं के कथित बयानों का हवाला देते हुए कहा कि पहले ऐसे मामलों में कार्रवाई होनी चाहिए उसके बाद ही कांग्रेस के बस्तर दौरे को जनता गंभीरता से लेगी। छत्तीसगढ़ में निवेश और विकास को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सिंगापुर दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने आरोप लगाया कि सरकार इससे पहले भी निवेश और विकास को लेकर कई दावे कर चुकी है लेकिन इसका लाभ आम लोगों के बजाय बड़े उद्योग समूहों को मिल रहा है। उन्होंने सरकार की विकास नीति पर सवाल उठाते हुए अडानी समूह को लेकर भी आरोप लगाए और कहा कि इन मुद्दों पर सरकार को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।