Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
03-Oct-2026

अमित शाह बोले- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को भोपाल के भेल दशहरा मैदान में आयोजित गोपालक सम्मेलन में कहा कि मध्य प्रदेश को 31 दिसंबर 2029 तक नशामुक्त करने का लक्ष्य है। 11 जिलों से पहुंचे करीब 35 हजार गोपालकों के सम्मेलन में गोशालाओं के लिए 101 करोड़ रुपए दिए गए। उज्जैन में बन रहे 255 करोड़ रुपए के डेयरी प्लांट का वर्चुअल भूमिपूजन भी किया गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भौंरी में IISER के अत्रि परिसर का शिलान्यास और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया। शाह ने दूध उत्पादन बढ़ने का जिक्र करते हुए कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश बना है। उन्होंने कहा कि नशामुक्ति के लिए मुख्यमंत्री और गृह विभाग के साथ विस्तृत योजना बनाई जाएगी। इंदौर में ट्रक से सड़क पर गिरा केमिकल राहगीरों की आंखों में जलन इंदौर के लसूडिया इलाके में शनिवार को एक ट्रक से केमिकल सड़क पर गिर गया। घटना पंचवटी क्षेत्र में लसूडिया थाने के सामने हुई। केमिकल के संपर्क में आने से कई राहगीरों ने आंखों में जलन और खुजली की शिकायत की। सूचना मिलते ही पुलिस नगर निगम और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। करीब 5 हजार लीटर पानी डालकर सड़क की सफाई की गई। ट्रक मांगलिया की ओर जा रहा था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर केमिकल की पहचान और उसके सड़क पर गिरने की वजह पता कर रही है। कचरा प्रबंधन में लापरवाही पर NGT की फटकार 4 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने भोपाल और मध्य प्रदेश में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के उल्लंघन अवैध कचरा डंपिंग और पुराने कचरे के अवैज्ञानिक निस्तारण पर सुनवाई की। न्यायमूर्ति श्यो कुमार सिंह और विशेषज्ञ सदस्य सुधीर कुमार चतुर्वेदी की पीठ ने जिम्मेदार अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। पर्यावरण मित्र नितिन सक्सेना की याचिका पर सुनवाई करते हुए NGT ने नगर निगम भोपाल मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और राज्य सरकार को स्पष्ट निर्देश जारी किए। साथ ही चार सप्ताह में कार्रवाई की रिपोर्ट पेश करने को कहा है। इंदौर नगर निगम के ड्राइवर ने जहर पीकर जान देने की कोशिश की इंदौर नगर निगम में 10 साल से कार्यरत ड्राइवर धर्मेंद्र धारू ने शनिवार को जहर पीकर आत्महत्या की कोशिश की। जहर पीने से पहले बनाए गए वीडियो में उसने उधारी और ब्याज के पैसे वापस मांगने के लिए चार लोगों पर दबाव बनाने का आरोप लगाया। वीडियो में उसने दुर्गेश योगेश भंवर और बंटी के नाम लिए हैं। परिजन उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे जहां आईसीयू में उसका इलाज जारी है। संयोगितागंज पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है। धर्मेंद्र के बयान के बाद मामले की स्थिति स्पष्ट होगी। मध्य प्रदेश में नायरा का पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपए महंगा नायरा एनर्जी ने शनिवार को देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की। मध्य प्रदेश में कंपनी ने पेट्रोल 5 रुपए और डीजल 3 रुपए प्रति लीटर महंगा किया है। प्रदेश में नायरा के करीब 275 पेट्रोल पंप हैं जबकि भोपाल में 11 पंप संचालित हैं। पंप संचालक बृजेंद्र सिंह के मुताबिक भोपाल में शुक्रवार को पेट्रोल 114.81 रुपए और डीजल 99.59 रुपए प्रति लीटर था। बढ़ोतरी के बाद शनिवार को पेट्रोल 119.81 रुपए और डीजल 102.59 रुपए प्रति लीटर हो गया। ग्वालियर में स्वीट्स सेंटर संचालक पर फायरिंग कमर में लगी गोली ग्वालियर में शुक्रवार दोपहर पड़ाव थाना के सामने बाइक सवार बदमाशों ने बांके विहारी स्वीट्स एंड नाश्ता सेंटर के संचालक अशोक पाल पर फायरिंग कर दी। एक गोली कमर में लगने से वह सड़क पर गिर गए। परिजन उन्हें अपोलो अस्पताल लेकर पहुंचे जहां आईसीयू में उनका इलाज जारी है और हालत नाजुक बताई जा रही है। घायल के भाई ने दिनेश यादव और छोटू यादव पर हमले का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक 15 दिन पहले यादव पक्ष की लड़की लापता हुई थी जिसके बाद रंजिश में हमला किया गया। मध्य प्रदेश से मानसून विदा पिछले साल से 10 दिन पहले लौटा मध्य प्रदेश से शनिवार को मानसून पूरी तरह विदा हो गया। इस बार मानसून 24 जून को प्रदेश पहुंचा था और पिछले साल के मुकाबले करीब 10 दिन पहले लौट गया। मानसून की विदाई के साथ मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। भोपाल इंदौर और उज्जैन में रात का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया जबकि अमरकंटक में न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं भोपाल उज्जैन समेत पांच जिलों में दिन का तापमान 35 डिग्री से अधिक रहा। शुष्क उत्तरी हवाओं और नमी घटने से मानसून विदा हुआ।