तीन पंचायतों में उपचुनाव के नतीजे घोषित दो महिला और एक पुरुष सरपंच चुने गए भरवेली में कल्पना वासनिक एकोड़ी में सरिता मेश्राम और खुरपुड़ी में धनाराम पगरवार बने सरपंच एक ही छत के नीचे शासन की योजनाओं का पंजीयन और लाभ—4 अक्टूबर को सेवा सेतु शिविर सेवा सेतु अभियान के तहत सरकार पहुंची ग्रामीणों के द्वार एक ही स्थान पर सुनी गईं ग्रामीणों की जनसमस्याएं जिले की तीन ग्राम पंचायतों में हुए सरपंच पद के उपचुनाव के परिणाम 3 अक्टूबर को घोषित कर दिए गए। मतगणना के बाद भरवेली पंचायत से कल्पना संतकुमार वासनिक वारासिवनी जनपद की एकोड़ी पंचायत से सरिता कैलाश मेश्राम और लालबर्रा जनपद की खुरपुड़ी पंचायत से धनाराम उर्फ धन्नु पगरवार निर्वाचित हुए। इनमें दो महिला और एक पुरुष प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। तीनों पंचायतों में सरपंच पद के लिए 29 सितंबर को मतदान हुआ था। 3 अक्टूबर को मतगणना के परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। नवनिर्वाचित सरपंच और उनके समर्थकों ने परिणाम घोषित होने के बाद जमकर खुशियां मनाई। वन विभाग के मैदानी कर्मचारियों की पदोन्नति संबंधी समस्याओं को लेकर मध्य प्रदेश वन एवं वन्य प्राणी संरक्षण कर्मचारी संघ ने परसवाड़ा विधायक मधु भगत को ज्ञापन सौंपा। संघ ने मध्य प्रदेश पदोन्नति नियम-2025 के प्रावधानों में संशोधन कर छोटी विभागीय कार्रवाई के कारण कर्मचारियों की पदोन्नति लंबे समय तक प्रभावित नहीं होने देने की मांग की है। संघ का कहना है कि मौजूदा व्यवस्था में मैदानी कर्मचारियों के कठिन और जोखिमपूर्ण कार्यों का समुचित मूल्यांकन नहीं हो पाता जिसका असर उनकी पदोन्नति पर पड़ता है। “सेवा संकल्प अभियान”प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवाकाल के २५ वर्ष पूरे होने के अवसर पर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ नागरिकों तक एक ही स्थान पर पहुँचाने के उद्देश्य से 4 अक्टूबर 2026 रविवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक नगर पालिका परिषद बालाघाट में ‘सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार’ के अंतर्गत विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में शासन के विभिन्न विभागों की योजनाओं के लिए पंजीयन आवेदन एवं मार्गदर्शन की सुविधा उपलब्ध रहेगी तथा पात्र नागरिकों को नियमानुसार लाभ दिलाने की कार्रवाई की जाएगी। यह शिविर केवल नगर पालिका की सेवाओं तक सीमित नहीं रहेगा। महिला एवं बाल विकास राजस्व सामाजिक न्याय स्वास्थ्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति श्रम नगरीय विकास सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। नागरिक एक ही स्थान पर संबंधित विभाग से संपर्क कर योजनाओं की जानकारी और आवेदन संबंधी सहायता प्राप्त कर सकेंगे। भारतीय सेना में लंबे समय तक देश की सेवा करने के बाद सेवानिवृत्त होकर अपने गांव लौटे जवान ललित बिसाने का 2 अक्टूबर को छोटी कुम्हारी चौक में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। ग्रामीणों परिजनों एवं शुभचिंतकों ने फूलमालाओं से उनका स्वागत कर देश सेवा के लिए सम्मान व्यक्त किया। सेना की वर्दी में देश की सुरक्षा और मातृभूमि की सेवा करने वाले ललित बिसाने के गांव लौटने पर लोगों में उत्साह देखने को मिला। समारोह में ग्रामीणों ने उनके सेवा कार्यों को याद करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की। “वतन की रक्षा से लेकर मातृभूमि की सेवा तक...” सम्मान समारोह के दौरान ललित बिसाने को पुष्पहार एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया गया। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक सहज एवं सरल रूप से पहुंचाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के निराकरण के उद्देश्य से ‘सेवा सेतु अभियान—सरकार आपके द्वार’ का आयोजन किया गया। अभियान के तहत विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी एक ही स्थान पर पहुंचकर ग्रामीणों से सीधे रूबरू हुए और उनकी समस्याएं मांगें एवं शिकायतें सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। संबंधित अधिकारियों द्वारा समस्याओं की जानकारी लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई एवं निराकरण का भरोसा दिलाया गया। मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार बालाघाट जिले की जनपद पंचायत लालबर्रा अंतर्गत ग्राम पंचायत खुरपुड़ी में पूर्णकालिक सरपंच पद के लिए आयोजित उपचुनाव के नतीजे शनिवार 3 अक्टूबर को घोषित हो गए। जनपद पंचायत लालबर्रा कार्यालय में सुबह 7 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई मतगणना में धनाराम पगरवार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी महेश कावरे को 24 मतों के रोमांचक अंतर से शिकस्त देकर खुरपुड़ी ग्राम पंचायत के स्थायी सरपंच पद पर जीत दर्ज की। निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार मतगणना सुबह 9 बजे पूर्ण हुई। इसमें विजेता प्रत्याशी धनाराम पगरवार को कुल 536 मत प्राप्त हुए जबकि विकास कार्यों की निरंतरता के मुद्दे पर मैदान में उतरे महेश कावरे को 512 मतों से ही संतोष करना पड़ा। वहीं 5 मत नोटा को मिलें। परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशी के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने एक-दूसरे को बधाई देकर जश्न मनाया।