Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
04-Oct-2026

अवैध गतिविधियों के खिलाफ युवक कांग्रेस का हल्लाबोल कोतवाली थाने का घेराव शहर के कोतवाली इलाके में जुआ-सट्टा और ड्रग्स जैसी अवैध गतिविधियों को लेकर युवक कांग्रेस ने कोतवाली थाने का घेराव कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि इलाके में पुलिस की ढीले रवैये से अवैध गतिविधियों को क्षेत्र में बढ़ावा मिल रहा है। कार्यकर्ताओं ने पुलिस से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और अवैध कारोबार पर तत्काल अंकुश लगाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पुलिस से नियमित पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने जुआ-सट्टा संचालित करने वालों और नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। युवक कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ और अवैध गतिविधियों पर रोक नहीं लगी तो संगठन आंदोलन को और तेज करेगा।