Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
02-Oct-2026

राजधानी रायपुर में 25 सितंबर से चल रहे सेवा संकल्प अभियान का आज गांधी जयंती के अवसर पर समापन हुआ। समापन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल विधायक सुनील सोनी महापौर मीनल चौबे विधायक पुरंदर मिश्रा समेत भाजपा के अन्य जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।गांधी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में सेवा स्वच्छता और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को रेखांकित किया गया। अभियान के दौरान किए गए विभिन्न सेवा कार्यों और जनसरोकार से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी भी साझा की गई। राज्यपाल रमेन डेका ने सेवा और स्वच्छता के महत्व पर जोर देते हुए लोगों से जनसेवा और स्वच्छता के कार्यों में भागीदारी निभाने की अपील की। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर रायपुर के इंडोर स्टेडियम में राज्य स्तरीय सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से भारत स्काउट एवं गाइड्स से जुड़े करीब 8 हजार स्कूली छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। बच्चों ने सर्वधर्म प्रार्थना सभा के जरिए शांति सद्भाव और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव भी शामिल हुए। इस दौरान महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के विचारों को याद किया गया। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बताया कि भारत स्काउट एवं गाइड्स की ओर से हर साल सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाता है। गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से हजारों स्काउट एवं गाइड्स शामिल हुए। यूथ कांग्रेस चुनाव में कथित फर्जी वोटिंग और फंडिंग को लेकर सियासत तेज हो गई है। पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की CBI जांच की मांग की है।अजय चंद्राकर का आरोप है कि यूथ कांग्रेस में चंदे के जरिए सदस्यता दी जा रही है और चुनाव में कथित फर्जी वोटिंग हुई है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों से कांग्रेस के आंतरिक लोकतंत्र पर सवाल उठते हैं। वहीं पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने चंद्राकर के बयान पर पलटवार किया है। उपाध्याय ने उनके आरोपों को राजनीतिक बयानबाजी बताते हुए सवाल उठाया कि अगर जांच की इतनी चिंता है तो अयोध्या राम मंदिर से जुड़े कथित अनियमितताओं के मामले में भी CBI जांच की मांग क्यों नहीं की जाती। उन्होंने आरोप लगाया कि चंद्राकर अपनी राजनीतिक उपयोगिता साबित करने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं। गरियाबंद जिले के नहरगांव में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को एक ही जगह पर अलग-अलग विभागों की योजनाओं और सेवाओं का लाभ मिला। ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं और मांगों से जुड़े कुल 186 आवेदन अधिकारियों को सौंपे। शिविर में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला और उन्हें आवास की चाबी सौंपी गई। वहीं चार बच्चों का अन्नप्राशन और चार माताओं की गोदभराई की रस्म भी कराई गई। दिव्यांग हितग्राहियों को ट्रायसिकल और ब्रेल किट समेत विभिन्न सामग्री वितरित की गई।कलेक्टर रणबीर शर्मा ने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की और अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान नशामुक्त भारत अभियान के तहत लोगों ने नशे से दूर रहने का संकल्प भी लिया। छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच लंबे समय से चले आ रहे महानदी जल विवाद को लेकर हुई बैठक पर भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महानदी को जोड़ने की बात कही है और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी इस विषय को अपने हाथ में लिया है।अजय चंद्राकर के मुताबिक करीब 18 वर्षों से चले आ रहे इस विवाद का मामला अब निष्कर्ष की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की पहल और दोनों राज्यों के बीच बातचीत से जल विवाद के समाधान की दिशा में आगे बढ़ने की उम्मीद है।