बैगा बच्चों की मौत और अतिथि शिक्षकों की मांगों को लेकर धरना 15 दिन में कार्रवाई नहीं तो उग्र आंदोलन की चेतावनी दशहरा चल समारोह में हनुमान जी का स्वरूप धारण करेंगे चेतन चौरे सेवारत शिक्षकों को टीईटी से छूट और पुरानी पेंशन लागू करने की मांग जिले के बैहर बिरसा क्षेत्र के आदिवासी बैगा बच्चों की हुई मौत पर न्याय दिलाने व अतिथि शिक्षकों की मांगों को लेकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर आजाद समाज पार्टी कांशीराम व भीम आर्मी संगठन के आम्बेडकर चौक से कालीपुतली मार्ग पर धरना आंदोलन किया गया। मांगों को लेकर धरना स्थल पर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम गोपाल सोनी को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान शासन-प्रशासन को चेतावनी दी गई कि 15 दिन के अंदर मांगों पर अमल नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य व संगठन के प्रदेश प्रमुख दामोदर यादव मंडल आजाद समाज पार्टी कांशीराम अध्यक्ष निलेश बौद्ध भीम आर्मी संगठन अध्यक्ष रितेश बोरकर अतिथि शिक्षक संघ सचिव राणा सहित अन्य उपस्थित रहे। इस दौरान दामोदर यादव ने कहा कि बैगा आदिवासी बच्चों की मौत के लिए स्वास्थ्य विभाग व सरकार जिम्मेदार है। मृत बच्चों के परिवार को एक करोड़ रूपए मुआवजा देना चाहिए व दोषी अधिकारियों को निलंबित कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अतिथि शिक्षकों की मांगों को भी सरकार शीघ्र पूर्ण करें नहीं तो भोपाल में मुख्यमंत्री का घेराव किया जाएगा। पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने शुक्रवार को स्थानीय सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों को लेकर अपनी बात रखी। 1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दौरे का उल्लेख करते हुए स्थानीय कांग्रेस संगठन पर सवाल उठाए। पूर्व सांसद मुंजारे ने कहा कि राहुल गांधी को प्रभावित ग्रामों में ले जाकर वास्तविक स्थिति दिखानी थी। प्रेस वार्ता के दौरान कंकर मुंजारे ने महात्मा गांधी के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि गांधी जी ने अपने समय में तत्कालीन ब्रिटिश शासन और वायसराय पर होने वाले खर्च को लेकर सवाल उठाए थे। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दशहरा चल समारोह धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस वर्ष हनुमान जी महाराज का स्वरूप करीब 15 वर्ष से नये श्रीराम मंदिर में अपनी सेवा दे रहे चेतन चौरे धारण करेंगे। इस पाठ को करने के लिए उन्होंने ब्रम्हचर्य के नियमों का पालन करना शुरु करते हुए पूजा-अर्चना शुरु कर दी है। इस संबंध में महावीर सेवा दल समिति के पदाधिकारी अमन गांधी कन्हैया राउत ने बताया कि मध्यप्रदेश में बालाघाट जिला अपनी धार्मिक व आस्था के लिए भी पहचाना जाता है। यहां शारदेय नवरात्र के दशहरा पर पानीपत की तर्ज पर भव्य दशहरा चल समारोह निकाला जाता है। इस दिन 40 किलो वजनी हनुमान मुकुट को धारण कर हनुमान साधक दशहरा चल समारोह की अगुवाई करते हुए मुख्य आर्कषक रहते है। दशहरा पर्व पर प्रभु श्रीराम व लक्ष्मण द्वारा लंकापति रावण व कुंभकरण एवं मेघनाथ के पुतले का दहन किया जाता है। दशहरा चल समारोह में विभिन्न झांकियां भी आर्कषक रहती है। इस पर्व को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। रामपायली थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर ३ रामपायली निवासी ७ वर्षीय बच्चे की चंदन नदी में डूबने से मौत हो गई। जिसकी सूचना पुलिस को मिलने पर पुलिस ने मृतक ऋषि पिता अमित राऊत का शव बरामद कर पंचनामा व पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मामला संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक ऋषि १ अक्टूबर को दोपहर में मोहल्लों के अन्य बच्चों के साथ नदी में नहाने गया था। जो नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। जिसकी सूचना परिजन व ग्रामीणों को मिलने पर बच्चे को नदी में खोजा गया। जिसका शव कुछ दूरी पर मिला। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मामले की विवेचना की जा रही है। अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर शुक्रवार को जिले के शिक्षकों ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर हनुमान चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने लंबित मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए सरकार से शीघ्र निर्णय लेने की मांग की। मोर्चा के जिलाध्यक्ष गोपालदास धुवारे ने बताया कि 28-29 वर्ष की उनकी सेवा होने के बाद भी सरकार उनकी वरिष्ठता को खत्म कर उनका अपमान कर रही है। जिले के शिक्षक भी अपनी मांगों के समर्थन में गांधी प्रतिमा के सामने एकजुट हुए। उन्होंने कहा कि शिक्षक लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग सरकार के समक्ष रख रहे हैं लेकिन अब तक मांगों के निराकरण को लेकर कोई ठोस पहल नहीं हुई है। शिक्षकों की प्रमुख मांगों में सेवारत शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा से स्थायी छूट देना शामिल है। इसके अलावा शिक्षकों ने पहली नियुक्ति की तारीख से सेवा की गणना किए जाने की मांग की है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर बालाघाट में स्वच्छता पौधारोपण जनसेवा और विकास कार्यों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सर्वप्रथम सांसद भारती पारधी पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य मौसम बिसेन एवं नगर पालिका अध्यक्ष भारती सुरजीत सिंह ठाकुर ने जनप्रतिनिधियों के साथ हनुमान चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद बैहर चौकी स्थित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों एवं विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मोती गार्डन के आसपास तथा रामा बापू मार्ग पर विशेष स्वच्छता महाअभियान चलाया गया। जिले के लामता तहसील मुख्यालय में सरकारी सड़क मद की भूमि पर अतिक्रमण को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई के बावजूद निर्माण कार्य दोबारा शुरू होने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता नरेश घुले का आरोप है कि लामता तहसीलदार एवं अनुविभागीय अधिकारी के न्यायालय से बेदखली संबंधी आदेश पारित होने के बाद भी अतिक्रमणकर्ता द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है। मामला खसरा नंबर 54 की सड़क मद की भूमि से जुड़ा बताया जा रहा है। शिकायत के अनुसार वर्ष 2024-25 में उक्त भूमि पर कथित रूप से अतिक्रमण कर भवन एवं व्यवसायिक दुकान का निर्माण शुरू किया गया था। इसकी शिकायत नरेश घुले द्वारा लामता तहसील में की गई थी।