Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
01-Oct-2026

जिला पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवालबैठकों में उलझे अधिकारी बदहाल सड़कों से जूझ रहे ग्रामीण सेवा संकल्प अभियान की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा वृद्धाश्रम में गूंजा बुजुर्गों के सम्मान का संदेश शॉल-श्रीफल से किया सम्मान स्कूटी से शराब ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार 60 हजार का माल जब्त त्रिशूल दीक्षा और शौर्य यात्रा में युवाओं ने लिया धर्म-संस्कृति की रक्षा का संकल्प सेवा संकल्प अभियान के आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित हुई। बैठक में सांसद विवेक बंटी साहू जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव सहित पदाधिकारी जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए। सांसद ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने में कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएं। संगठन प्रभारी ने सेवा सुशासन और जनभागीदारी के संदेश को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने आगामी कार्यक्रमों को समयबद्ध तरीके से आयोजित करने का आह्वान किया। वन्यप्राणियों के संरक्षण की शपथ लेकर निकाली जागरूकता रैली वन्यप्राणियों के संरक्षण और मानव जीवन में उनके महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कुकड़ा ग्राम उत्थान समिति द्वारा स्थानीय हाईस्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य राजेन्द्र तिवारी की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में समिति के श्यामल राव ने विद्यार्थियों को वन्यप्राणियों के संरक्षण की आवश्यकता बताते हुए बफर और कोर जोन में वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए जनसहयोग की अपील की।उन्होंने बताया कि समिति द्वारा 1 से 7 अक्टूबर तक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत अवैध शिकार की सूचना देने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। त्रिशूल दीक्षा और शौर्य यात्रा में युवाओं ने लिया धर्म-संस्कृति की रक्षा का संकल्प विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा छिंदवाड़ा में दूसरी बार त्रिशूल दीक्षा एवं शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने सहभागिता की। इस दौरान देश धर्म और राष्ट्र की रक्षा के साथ गौ-सम्मान बहन-बेटियों की सुरक्षा मंदिरों के संरक्षण और हिंदू संस्कृति की रक्षा का संकल्प लिया गया।आयोजन के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने वनवासी क्षेत्रों में मेडिकल कैंप स्वास्थ्य जांच दवा वितरण और रक्तदान शिविर जैसे सेवा कार्यों की जानकारी दी। आगामी नवरात्रि और त्योहारों के मद्देनजर वक्ताओं ने कथित जबरन धर्मांतरण सहित अन्य असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करने की बात कही। लालबाग माई के आयोजन में निकलेगी आकर्षक चलित झांकी लालबाग माई के आगामी धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन को लेकर आयोजित बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। बैठक में पूजन विज्ञापन चंदा भोजन-प्रसाद और माता जी के सेटअप सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए समितियों का गठन कर सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष आयोजन का मुख्य आकर्षण इलेक्ट्रॉनिक कला-कौशल से सुसज्जित आकर्षक चलित झांकी रहेगी जिसे श्रद्धालुओं और नगरवासियों के लिए विशेष रूप से तैयार किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता मनजीत सिंह बेदी आकाश मोखालगाय और प्रदीप चौधरी ने की। आपात स्थिति से निपटने के लिए शिक्षकों को दिया सीपीआर और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी और जिला शिक्षा अधिकारी के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्रभारी शिक्षकों को आपातकालीन परिस्थितियों में तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्राथमिक उपचार और सीपीआर का प्रशिक्षण दिया गया। नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा 10 किलो गांजा जब्त 5 गिरफ्तार जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 10 किलो से अधिक गांजा जब्त किया है। कोतवाली कुंडीपुरा और देहात थाना पुलिस की कार्रवाई में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय ने कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।पुलिस के अनुसार 30 सितंबर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया। कोतवाली पुलिस ने प्रथम पंजवानी और सॉरीफ खान को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 5 किलो गांजा बरामद किया। प्रारंभिक जांच में दोनों के तार अशांसी चाय कैफे चेन से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस इनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।इसी क्रम में कुंडीपुरा थाना पुलिस ने अयूब खान और अकबर खान को गिरफ्तार कर 3 किलो 42 ग्राम गांजा जब्त किया जबकि देहात थाना पुलिस ने आतंक उर्फ अभय वर्मा को 2 किलो 4 ग्राम गांजे के साथ पकड़ा। तीनों थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई के दौरान कुल 10 किलो से अधिक गांजा जब्त किया गया।पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। वृद्धाश्रम में गूंजा बुजुर्गों के सम्मान का संदेश शॉल-श्रीफल से किया सम्मान अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर गुरुवार को गौंधुली वृद्धाश्रम में जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में वृद्धजन सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर हरेंद्र नारायन महापौर विक्रम अहके सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने वृद्धजनों को शॉल श्रीफल एवं पुष्पहार भेंट कर सम्मानित किया और उनसे आत्मीय संवाद कर हालचाल जाना। कलेक्टर ने कहा कि बुजुर्गों का अनुभव और ज्ञान समाज की अमूल्य पूंजी है तथा वृद्धाश्रम में रहने वाले वरिष्ठजनों की देखभाल प्रशासन की जिम्मेदारी है।समारोह में छिंदवाड़ा सहित अन्य जिलों से आए कवियों ने माता-पिता के प्रति प्रेम पारिवारिक रिश्तों और वृद्धजनों के सम्मान पर भावपूर्ण रचनाएं प्रस्तुत कर समां बांधा। स्कूटी से शराब ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार 60 हजार का माल जब्त आबकारी अमले ने छिंदवाड़ा-सिवनी मार्ग पर कार्रवाई करते हुए स्कूटी से अवैध रूप से शराब का परिवहन कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 30 सितंबर और 1 अक्टूबर की मध्यरात्रि मरकाम ढाना एवं सिहोरामाल के बीच पुलिया के पास स्कूटी क्रमांक एमपी 28 एसबी 0387 की तलाशी में 316 पाव यानी 56.88 बल्क लीटर देशी मसाला मदिरा बरामद हुई। पुलिस के अनुसार ग्राम देवर्धा (काराघाट) निवासी साजन वर्मा शराब लेकर लक्खा पिपरिया निवासी सत्यनारायण वर्मा के पास जा रहा था। आरोपी ने पूछताछ में शराब छिंदवाड़ा निवासी पीयूष मालवी से मिलने की बात बताई है। आबकारी अमले ने शराब और स्कूटी सहित करीब 60 हजार रुपये का माल जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भवारी में पहुंची स्वास्थ्य टीम 335 मरीजों का हुआ नि:शुल्क उपचार दूरस्थ अंचल के ग्राम भवारी में सांसद बंटी विवेक साहू की मौजूदगी में सेवा संकल्प अभियान के तहत 15वां नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे 335 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया और नि:शुल्क दवाएं वितरित की गईं। सांसद साहू ने शिविर का शुभारंभ कर मरीजों से मुलाकात की और डॉक्टरों व नर्सिंग स्टाफ से बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दूरस्थ गांवों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।