Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
28-Sep-2026

तिरोड़ी में पति ने चाकू से किए पत्नी पर चार वार हत्या के बाद कुएं में कूदा किरनापुर मामले में एसआईटी की रिपोर्ट पर पूर्व सांसद ने जताई आपत्ति ब्राडगेज रेल संघर्ष समिति ने विधायकों के साथ स्टेशन पहुंचकर किया प्रदर्शन किरनापुर थाना क्षेत्र में महिला से कथित मारपीट अवैध हिरासत और इसके बाद गर्भपात के मामले को लेकर पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने सोमवार को सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता कर पुलिस जांच पर सवाल उठाए। उन्होंने मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराने के साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीडि़त महिला को एक करोड़ रुपये मुआवजा दिए जाने की मांग की। मुंजारे ने एसआईटी की जांच रिपोर्ट में महिला से मारपीट नहीं होने के उल्लेख पर भी सवाल खड़े करते हुए पूरे घटनाक्रम की वैज्ञानिक तरीके से जांच की मांग की। यात्री ट्रेनों सहित मुकमाटी ट्रेन की 5-6 घंटे लेट लतीफी होने व एक्सप्रेस ट्रेनों का लामता में स्टापेज नहीं दिए जाने से जिलेवासियों में आक्रोश है। इसी आक्रोश के चलते 28 सितम्बर को ब्राडगेज संघर्ष समिति के अध्यक्ष अनुपसिंह बैस के नेतृत्व में बालाघाट क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे परसवाड़ा विधायक मधु भगत की प्रमुख उपस्थिति में जन समुदाय के साथ बालाघाट रेलवे स्टेशन पहुंचकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान रेल महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे बिलासपुर के नाम स्टेशन अधीक्षक के.एम चौधरी को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई व पेंचवेली एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों को गोंदिया बालाघाट से चलाए जाने की घोषणा के बावजूद सांसद भारती पारधी द्वारा की जा रही निष्क्रियता को लेकर नाराजगी व्यक्त की गई। जिले के तिरोड़ी थाना क्षेत्र में सोमवार 28 सितंबर को घरेलू विवाद में पति ने अपनी पत्नी की चाकू से हमला कर हत्या कर दी। मृतका की पहचान आरती कठौते और आरोपी पति की पहचान कमल कठौते के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक सुबह नल से पानी भरने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। गुस्से में कमल ने बिस्तर पर सो रही पत्नी पर सब्जी काटने वाले चाकू से चार वार किए। गले पर दो वार होने से आरती की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने आत्महत्या के इरादे से कुएं में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर एफएसएल टीम की मदद से जांच शुरू कर दी है। स्व-सहायता समूह रसोईयां महासंघ बालाघाट के द्वारा प्रांतीय आव्हान पर अपनी प्रमुख मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में जनपद पंचायत कार्यालय के समक्ष 15 सितम्बर से अनिश्चितकालीन चूल्हा बंद हड़ताल किया जा रहा है। जो 28 सितम्बर को भी जारी रही। रसोईयां बहनों की मांगों को जायज बताते हुए बालाघाट विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे ने सोमवार को धरना स्थल पहुंचकर अपना समर्थन दिया। रसोईयां बहनों की मांगों के बारे में मुख्यमंत्री से चर्चा करने का आश्वासन देते हुए उनकी लड़ाई में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। बता दें कि रसोईयों की हड़ताल से आंगनबाड़ी व स्कूलों में बच्चों को मध्यान्ह भोजन नहीं परोसा जा रहा है। सरकार द्वारा रसोईयां बहनों की मांगों पर अमल नहीं कर रही है। संगठन की पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होती हम हड़ताल पर डटे रहेंगे। बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख समिति मर्यादित (बी.पैक्स) बालाघाट का वार्षिक आमसभा 28 सितम्बर सोमवार को कार्यालय भवन में आयोजित की गई। इस दौरान प्रमुख रूप से राजकुमार रायजादा पूर्व संचालक गौरीशंकर मोहारे पूर्व सोसायटी अध्यक्ष गंगाप्रसाद लिल्हारे पूर्व संचालक गोकुल मोहारे कांशीराम खंजरे पूर्व प्रबंधक योगराज बारमाटे सहित अन्य समिति से जुड़े अंशधारी सदस्य व कृषक मौजूद रहे। इस दौरान समिति के प्रभारी प्रबंधक जियालाल नगपुरे द्वारा समिति के वर्ष भर के लेन-देन का लेखा-जोखा पेश किया गया। आगामी वर्ष के लिए सोसायटी के क्रियाकलापों को लेकर चर्चा की गई। मध्यप्रदेश की शासकीय उचित मूल्य दुकानों से जुड़े राशन विक्रेताओं ने वर्षों से लंबित मांग सहित पांच सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर 28 सितम्बर सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। संघ के पदाधिकारियों ने शासन को चेतावनी दी है कि निर्धारित समय सीमा में मांगों का निराकरण नहीं हुआ तो प्रदेशभर के राशन विक्रेता हड़ताल व आंदोलन करने बाध्य होंगे। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस दौरान श्रीमती निशा ने कहा कि वर्तमान में उन्हें मिलने वाली आय में लगातार कमी आई है। पहले करीब 1०5०० रुपये से आय की शुरुआत हुई थी लेकिन अब यह घटकर करीब 57०० रुपये रह गई है। इतनी कम राशि में परिवार का खर्च चलाने के साथ-साथ दुकान का संचालन करना मुश्किल हो गया है। शासकीय अरण्य भारती स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं के साथ कथित शोषण और अनुचित व्यवहार के मामले में न्याय की मांग को लेकर सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं का आक्रोश सडक़ पर दिखाई दिया। 300 से अधिक विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर से एसडीएम कार्यालय तक ‘छात्र आक्रोश यात्रा’ निकाली। नारेबाजी करते हुए विद्यार्थी एसडीएम कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर पीडि़त छात्राओं की सुरक्षा सहित विभिन्न मांगें रखीं। परिषद ने मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर बस स्टैंड पर धरना देने की चेतावनी दी।