Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
26-Sep-2026

आतिशबाजी के बीच हुआ बादशाह और राजा का मिलन विदाई से पहले दिखा भव्य नजारा चित्रों में सजा विकसित भारत का सपना हजारों बच्चों ने दिखाई प्रतिभा लाल स्कूल ग्राउंड में गूंजी कुश्ती की हुंकार महिला पहलवानों ने भी दिखाया दमखम मेडिकल कॉलेज में सिकल सेल मरीजों को बांटी 76 पोषण आहार किट पीएम श्री केवि क्रमांक-2 में हिंदी कार्यशाला आयोजित गणेश विसर्जन के दौरान शनिवार को शहर में निकलीं बड़ी झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। प्रेस कॉम्प्लेक्स के पास लालबाग के बादशाह और सृष्टि माता मंदिर के राजा का भव्य मिलन हुआ। इस दौरान हुई आतिशबाजी ने माहौल को और खास बना दिया। इसके बाद लालबाग के बादशाह और मोहन नगर के राजा की झांकी का भी मिलन हुआ जिसे देखने बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत उत्कृष्ट विद्यालय छिंदवाड़ा में भव्य चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जिलेभर के विभिन्न स्कूलों से पहुंचे हजारों विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने अपनी कल्पनाओं और रंगों के माध्यम से विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत की तस्वीर कागज पर उकेरी। चित्रों में शिक्षा स्वास्थ्य किसान कल्याण आधुनिक भारत और प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न विषयों को दर्शाया गया। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। सांसद विवेक बंटी साहू और भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव सहित जनप्रतिनिधियों कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों ने बच्चों के चित्रों का अवलोकन कर उनकी रचनात्मकता की सराहना की। गांधीगंज की श्री हनुमान व्यायामशाला के अध्यक्ष सोनू मांगोकी अध्यक्षता में लाला स्कूल जनपद ग्राउंड पर कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे पहलवानों ने अखाड़े में अपने दांव-पेंच और दमखम का प्रदर्शन किया। महिला पहलवानों ने भी मुकाबलों में हिस्सा लेकर शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पहलवानों को आयोजन समिति की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सेवा संकल्प यात्रा के तहत मेडिकल कॉलेज छिंदवाड़ा में सिकल सेल संवाद एवं पोषण आहार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में करीब 100 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा सिकल सेल पॉजिटिव 76 मरीजों को पोषण आहार किट वितरित की गईं। इस दौरान मरीजों को बीमारी से बचाव नियमित स्वास्थ्य जांच उपचार एवं पोषण संबंधी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सांसद विवेक बंटी साहू मेडिकल कॉलेज डीन डॉ. अभय सिन्हा सीएमएचओ डॉ. अर्चना कैथवास सहित चिकित्सक एवं अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 में हिंदी भाषा के विकास एवं प्रयोग को लेकर हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. विजय कलमधार सहायक प्राध्यापक राजमाता सिंधिया कन्या महाविद्यालय रहे। प्राचार्य कविंद्र राय ने उनका स्वागत किया। टीजीटी हिंदी विनोद बैरवा ने हिंदी भाषा के विकास और विस्तार पर विचार रखे जबकि पीजीटी कंप्यूटर साइंस संजीव सोनी ने हिंदी भाषा के साथ एआई टूल्स के प्रयोग की जानकारी दी। मुख्य अतिथि डॉ. कलमधार ने राजभाषा नीति पर चर्चा करते हुए हिंदी के व्यापक महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान काव्य पाठ में चयनित शिक्षकों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन वसुंधरा धुंदेले ने किया तथा आभार प्रदर्शन डीके सिंह ने किया। जिला सहकारी बैंक की 113वीं वार्षिक आमसभा उत्कृष्ट कर्मचारियों का हुआ सम्मान जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की 113वीं वार्षिक आमसभा आयोजित की गई। इसमें मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में कलेक्टर हरेंद्र नारायण सहित बैंक के अधिकारी पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। यादव ने किसानों के हित में संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार किसान कल्याण को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर खाद-बीज उपलब्ध कराने और भूमि अधिग्रहण में चार गुना मुआवजे के प्रावधान की जानकारी दी। 70 से अधिक कुश्तियों में पहलवानों ने दिखाया दमखम छोटी बाजार स्थित ऐतिहासिक राम मंदिर परिसर में सदियों पुरानी पारंपरिक दंगल की परंपरा एक बार फिर जीवंत हुई। बिना किसी बड़े प्रचार-प्रसार के आयोजित दंगल में छिंदवाड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों और महाराष्ट्र इंदौर व दिल्ली से पहुंचे पहलवानों ने अखाड़े में जोरदार प्रदर्शन किया। करीब 70 से अधिक कुश्तियों में पहलवानों ने ताकत फुर्ती और दांव-पेंच का प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। दंगल में बच्चों और युवाओं के साथ महिला पहलवानों ने भी हिस्सा लेकर अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।