नेहरिया खान में कोयला परिवहन पर उठे सवाल CISF ने पकड़ा ट्रक जंगली हाथी का खौफ एक ग्रामीण घायल पांच दिन से रात में गाँव मे हो रहा ब्लैकआउट कपास के बीच छिपाकर उगा रहे थे गांजा 50 से अधिक पौधे बरामद स्कूल के औचक निरीक्षण में कलेक्टर ने विद्यार्थियों से पूछे गणित व सामान्य ज्ञान के सवाल गणपति बप्पा की विदाई का दौर शुरू छोटे तालाब में हुआ प्रतिमा विसर्जन नेहरिया भूमिगत खान में कोयला परिवहन को लेकर कथित गड़बड़ी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कोल यार्ड बंकर के पास से ट्रक क्रमांक MP 09 DK 8812 में निर्धारित 100 एमएम स्लैक के बजाय स्टीम कोयला लोड कर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में CISF द्वारा ट्रक को पकड़े जाने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद खान की लोडिंग से लेकर परिवहन तक की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि निर्धारित कोयले की जगह दूसरी श्रेणी का कोयला ट्रक में कैसे लोड हुआ और जांच के दौरान यह पकड़ में क्यों नहीं आया। मामले में लोडिंग प्रक्रिया और संबंधित जिम्मेदारों की भूमिका की जांच की मांग उठ रही है। हालांकि पूरे मामले की आधिकारिक पुष्टि और संबंधित पक्षों का पक्ष अभी सामने आना बाकी है। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व क्षेत्र से लौटे जंगली हाथी का मूवमेंट गुरुवार को झिरपा रेंज के ग्राम कुरंगला के आसपास बना रहा। इससे पहले बुधवार रात करीब 11.15 बजे देलाखारी रेंज के बम्हनी-चावलपानी मार्ग पर ग्राम चारगांव निवासी करीब 70 वर्षीय राम प्रसाद कहार पर हाथी ने हमला कर घायल कर दिया था। वन विभाग के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही टीमें सक्रिय हुईं और घायल ग्रामीण के उपचार की व्यवस्था के साथ हाथी की निगरानी शुरू की गई। पश्चिम वनमंडल के डीएफओ साहिल गर्ग ने बताया कि हाथी की लोकेशन कुरंगला क्षेत्र के आसपास है और वन अमला लगातार निगरानी कर रहा है। हाथी की मौजूदगी को देखते हुए एहतियातन करीब पांच दिनों से संवेदनशील ग्रामीण क्षेत्रों और रास्तों पर रात के समय बिजली आपूर्ति बंद कराई जा रही है। पांढुर्णा।ग्राम गुजरखेड़ी में पुलिस ने कपास की फसल के बीच छिपाकर की जा रही गांजे की अवैध खेती का खुलासा करते हुए 50 से अधिक पौधे बरामद किए हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने खेत में दबिश दी जहां कपास के पौधों के बीच गांजे की फसल उगाई जा रही थी। पुलिस के अनुसार बरामद गांजे का वजन करीब 24 किलो है जिसकी अनुमानित कीमत एक लाख रुपए से अधिक बताई गई है। कार्रवाई की जानकारी मिलने पर एसपी प्रकाश चंद्र परिहार और एएसपी मनकामना प्रसाद भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस ने मामले में विकास पाटिल को गिरफ्तार किया है जबकि उसका पिता मनोहर पाटिल फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ गांजे की अवैध खेती का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत गुरुवार को कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने शासकीय नवीन माध्यमिक शाला लोनिया का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों से संवाद कर गणित सामान्य ज्ञान और इतिहास से जुड़े सवाल पूछे। प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों ने हिंदी और अंग्रेजी में 25 तक के पहाड़े सुनाए। कलेक्टर ने विद्यार्थियों से उनके भविष्य के लक्ष्य भी जाने। विद्यार्थियों ने शिक्षक डॉक्टर इंजीनियर सेना और पुलिस में जाने की इच्छा जताई जिस पर कलेक्टर व सीईओ जिला पंचायत ने उन्हें करियर की तैयारी के संबंध में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अनुशासन के साथ पढ़ाई करने समय का सदुपयोग करने खान-पान व स्वास्थ्य का ध्यान रखने तथा खेलकूद को दिनचर्या में शामिल करने की समझाइश दी। कलेक्टर ने शिक्षकों को विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। दस दिनों तक गणपति बप्पा की भक्ति और आराधना के बाद अब गणेशोत्सव के समापन की बेला आ गई है। गुरुवार को छोटी गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरू हुआ। नगर निगम की देखरेख में छोटी गणेश प्रतिमाओं का छोटे तालाब में विधि-विधान से विसर्जन कराया गया।सुबह से ही श्रद्धालु गणेश प्रतिमाओं को लेकर विसर्जन स्थल पहुंचे। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच भक्तों ने बप्पा को अंतिम विदाई दी। पांढुर्णा में मेडिकल स्टोर्स पर कार्रवाई 5 दुकानों के लाइसेंस निलंबित पांढुर्णा कलेक्टर के मार्गदर्शन में औषधि निरीक्षक एवं खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा जिले में संचालित मेडिकल स्टोर्स का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में निरीक्षण के दौरान नियमों का पालन नहीं करने और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार औषधियों की बिक्री का रिकॉर्ड नहीं रखने पर पांच मेडिकल स्टोर्स के खिलाफ कार्रवाई की गई है। विभाग ने प्रभा मेडिकल स्टोर का लाइसेंस 7 दिन विकास मेडिकल स्टोर का 7 दिन महालक्ष्मी मेडिकल स्टोर का 3 दिन नर्मदा मेडिकल स्टोर का 7 दिन और आर्या मेडिकल एंड जनरल स्टोर्स का लाइसेंस 5 दिन के लिए निलंबित किया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि मेडिकल स्टोर्स पर निरीक्षण की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 18372 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराने वाले पर्वतारोहियों ने साझा किए अनुभव प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘नमो सेवा कहानी सफलता की’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय के पर्वतारोहियों ने विद्यार्थियों के साथ अपने पर्वतारोहण अनुभव साझा किए। NCC अंडर ऑफिसर जतिन बन्देवार ने माउंट गोरिचेन क्षेत्र में 16460 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराने का अनुभव बताया। वहीं NCC कैडेट नम्रता कुडोपा ने पश्चिम सिक्किम के माउंट ब्रुमक्हांसे पर 18372 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराने के अनुभव साझा किए अमरवाड़ा में अधिवक्ता संघ के नए भवन का लोकार्पण अमरवाड़ा में अधिवक्ता संघ के नवनिर्मित बार रूम भवन का गुरुवार को सांसद बंटी विवेक साहू और विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह ने लोकार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि न्याय व्यवस्था में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है और आम लोगों को सुलभ न्याय दिलाने के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होना जरूरी है। उन्होंने अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। विधायक शाह ने कहा कि अमरवाड़ा में नया कचहरी परिसर तैयार किया जा रहा है लेकिन स्थान परिवर्तन से आम लोगों को आवागमन में परेशानी न हो इसका ध्यान रखा जाना चाहिए। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन अध्यक्ष सीताराम कटारे सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। 24 घंटे के भीतर पांच नाबालिग बालिकाएं दस्तयाब परिजनों को सौंपा थाना देहात क्षेत्र में पांच नाबालिग बालिकाओं के लापता होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी को 24 घंटे के भीतर पीथमपुर क्षेत्र से दस्तयाब कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक 21 सितंबर को ग्राम गांगईमाता से पांच नाबालिग बालिकाओं के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक चौधरी एवं थाना प्रभारी देहात के नेतृत्व में टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि बालिकाओं के पास मौजूद मोबाइल फोन की लोकेशन पीथमपुर सेक्टर-3 में है। इसके बाद तत्काल टीम पीथमपुर रवाना हुई जहां पांचों बालिकाएं सुरक्षित मिलीं। पूछताछ में बालिकाओं ने बताया कि परिवार द्वारा मोबाइल देखने पढ़ाई और काम नहीं करने को लेकर डांटने से नाराज होकर वे बिना बताए पीथमपुर चली गई थीं। पुलिस ने सभी बालिकाओं को दस्तयाब कर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जहां से उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी। सेवा संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाएगा महिला मोर्चा भाजपा जिला कार्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला महिला मोर्चा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि महिला कार्यकर्ता सक्रिय भागीदारी के साथ अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाएं और अधिक से अधिक लोगों को सेवा कार्यों से जोड़ें। संभाग प्रभारी सीमा सिंह यादव ने आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना की जानकारी देते हुए महिला कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता की अपील की। जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष ललिता वर्मा ने अभियान के सभी कार्यक्रमों में पूरी सक्रियता से भाग लेने की बात कही। बैठक में कांता ठाकुर मीना दुबे सपना पाल सोनिया कुमरे भुवनेश्वरी भन्नारे सीमा पवार सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहीं। कांग्रेस भवन में हुआ हवन पूजन कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद कांग्रेस भवन में गणेश पूजन के अवसर पर हवन एवं आरती का आयोजन किया गया। धर्म प्रकोष्ठ के अध्यक्ष समन द्विवेदी यजमान नितिन उपाध्याय तथा जिला कांग्रेस और महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हवन में आहुतियां दीं। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथऑक्टेय शहर अध्यक्ष सोनू मांगो महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा यादव सहित पार्षद और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। हवन के बाद आरती कर सुख-समृद्धि की कामना की गई।