Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
23-Sep-2026

​ टाइटल भोपाल में बैरिकेड खोलने को कहने पर पुलिस ने अधिवक्ता को बेरहमी से पीटने का आरोप ​ एंकर राजधानी भोपाल में खाकी की दबंगई का एक गंभीर मामला सामने आया है जहां एक अधिवक्ता के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा की गई मारपीट के विरोध में वकीलों ने आज जिला कोर्ट के सामने चक्काजाम किया। ​पीड़ित वकील का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने पेट्रोल कम होने का हवाला देकर बैरिकेड खोलने का अनुरोध किया था। आरोप है कि इस बात से नाराज पुलिसकर्मियों ने अधिवक्ता को जबरन गाड़ी में बैठाया और सूने कोने में ले जाकर डंडों से बेरहमी से पीटा। ​इस अमानवीय घटना से आक्रोशित वकीलों ने एकजुट होकर थाने के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और दोषियों पर तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग उठाई थी। लेकिन पुलिस द्वारा सही कार्यवाही न किये जाने की वजह से नाराज अधिवक्ताओं ने आज फिर कोर्ट के सामने चक्काजाम कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है।