Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
23-Sep-2026

जबलपुर में गणेशोत्सव के दौरान पंडाल की मर्यादा तार-तार करने का मामला सामने आया है जिसके विरोध में हिंदू धर्मसेना के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश रजक अपने समर्थकों के साथ एसपी ऑफिस पहुँचे और एएसपी सूर्यकांत शर्मा को ज्ञापन सौंपा। हिंदू धर्मसेना का आरोप है कि गौर क्षेत्र स्थित एक गणेश पंडाल में एक युवक द्वारा अश्लील गाने बजाकर उस पर फूहड़ डांस किया गया जिससे सनातन धर्म की आस्था और उत्सव की पवित्रता को ठेस पहुँची है। संगठन ने आरोपी युवक के खिलाफ तत्काल प्रभाव से कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस पूरे मामले पर एएसपी ने बताया कि प्राप्त ज्ञापन को संबंधित चौकी प्रभारी को भेज दिया गया है और पुलिस जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जबलपुर के गढ़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत धनवंतरी नगर में शराब दुकानों से अवैध वसूली और रंगदारी का एक बड़ा मामला सामने आया है जहाँ पुलिस ने कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक पाठक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शराब दुकान के संचालक निखिल सोनी ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस नेता द्वारा पहले तीनों दुकानों के एवज में हर महीने 20 हजार रुपये लिए जाते थे लेकिन अब दबाव बनाकर प्रति दुकान 20 हजार यानी कुल 60 हजार रुपये महीने की मांग की जा रही है। मांग पूरी न होने पर समर्थकों के साथ दुकान के बाहर प्रदर्शन करने और दुकान बंद कराने की धमकी देने का भी आरोप है। इस मामले में पुलिस ने वायरल ऑडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है जबकि दूसरी ओर कांग्रेस नेता ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे अपनी छवि खराब करने की राजनीतिक साजिश बताया है। जबलपुर के कैंट थाना क्षेत्र से एक दहला देने वाली घटना सामने आई है जहाँ गोल्ड लोन की बकाया किश्तें वसूलने पहुंचे यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ग्वारीघाट शाखा के ब्रांच मैनेजर पर कर्जदार और उसके साथियों ने जानलेवा हमला कर दिया जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सदर गली नंबर-9 निवासी सतीश अग्रवाल ने बैंक से गोल्ड लोन लिया था लेकिन लंबे समय से किश्तें न चुकाने पर बैंक मैनेजर मनीष संज्ञा अपनी टीम के साथ बकाया राशि और नोटिस देने उसके घर पहुंचे थे। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ने पर आरोपी ने मैनेजर के चेहरे पर जोरदार मुक्का मार दिया जिससे उनकी नाक की हड्डी टूट गई और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित मैनेजर का यह भी आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उनके पास रखे बैंक रिकवरी के 16000 रुपये भी जबरन छीन लिए। इस घटना के बाद आक्रोशित बैंक कर्मचारियों ने कैंट थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। जबलपुर: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में पिछले 9 वर्षों से छात्रसंघ चुनाव न कराए जाने को लेकर मध्य प्रदेश छात्र संघ ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने आरोप लगाया है कि मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के स्पष्ट आदेशों के बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन और शासन लोकतंत्र के इस अधिकार को दबाने में लगे हैं। संघ के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने कहा कि विवि में समय पर परिणाम न आना परीक्षा एवं डिग्री में देरी 28 विभागों में महज 17 नियमित शिक्षकों का होना गलत प्रश्न पत्र और संबल योजना के नाम पर अवैध वसूली जैसी गंभीर समस्याएं बनी हुई हैं जिनके समाधान के लिए छात्रों को बार-बार कोर्ट का रुख करना पड़ रहा है।प्रशासन की इस कार्यप्रणाली के विरोध में मध्य प्रदेश छात्र संघ द्वारा 23 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय परिसर में विशाल हल्ला-बोल प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। छात्र नेताओं की मांग है कि कुलपति की जवाबदेही तय करते हुए सभी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाए अथवा तत्काल प्रभाव से छात्रसंघ चुनाव बहाल किए जाएं ताकि छात्र अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के जरिए समस्याओं का समाधान स्वयं कर सकें। रांझी स्थित दर्शन सिंह तिराहा एसएएफ बटालियन चक्की के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित छोटा हाथी पिकअप वाहन ने राह चलती एक महिला और ट्राईसाइकिल पर जा रहे दिव्यांग प्रदीप कुमार पटेल को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों बुरी तरह घायल हो गए और दिव्यांग की ट्राईसाइकिल भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।हादसे के तुरंत बाद मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए भागने की कोशिश कर रहे पिकअप चालक को मौके पर ही दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है वहीं पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आरोपी चालक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। जबलपुर: पुणे से ट्रेन द्वारा जबलपुर के लिए निकली 23 वर्षीय महिला वंदना चौधरी रास्ते में रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई है। कुंडम निवासी वंदना के परिजनों के अनुसार 19 सितंबर को वह पुणे से रवाना हुई थी और 20 सितंबर की सुबह उसने फोन पर इटारसी पहुँचने की जानकारी दी थी। इसके तुरंत बाद उसका मोबाइल बंद हो गया और वह जबलपुर नहीं पहुँची। पीड़िता का विवाह सिहोरा के पास ग्राम पौड़ा में हुआ था और वह पति के साथ पुणे में एक प्लास्टिक कंपनी में काम करती थी। उसका पति एक माह पहले ही गांव लौट आया था जबकि वंदना बाद में अकेली आ रही थी। घटना के बाद से पीड़ित परिजन एफआईआर दर्ज कराने के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। परिजनों का आरोप है कि जबलपुर जीआरपी और सिहोरा पुलिस ने मामले में संवेदनहीनता दिखाते हुए शिकायत दर्ज करने में टालमटोल किया। परेशान होकर परिजन एसपी कार्यालय पहुँचे जहाँ सर्विलांस पर महिला के मोबाइल की आखिरी लोकेशन सिहोरा के समीप मिली। हालांकि उस लोकेशन पर तलाश करने के बाद भी महिला का कोई सुराग नहीं लग सका। सिहोरा पुलिस ने आवेदन तो ले लिया है लेकिन अब तक परिजनों को कोई पावती नहीं दी है। फिलहाल लापता विवाहिता का पति और परिजन किसी अनहोनी की आशंका से परेशान होकर उसकी तलाश में भटक रहे हैं।


खबरें और भी हैं

कॉर्बेट नेशनल पार्क से राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की शिफ्टिंग का दूसरा चरण अब शुरू होने जा रहा है l नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी यानी NTCA से इसकी अनुमति मिलने के बाद कॉर्बेट प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं इस चरण में एक मेल और चार फीमेल समेत कुल पांच बाघों को कॉर्बेट नेशनल पार्क से राजाजी टाइगर रिजर्व भेजा जाएगा l दरअसल बाघों को एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में स्थानांतरित करने का यह क्रम राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या और वितरण को बेहतर करने के साथ-साथ मानव-वन्यजीव संघर्ष की संभावित परिस्थितियों को कम करने के उद्देश्य से आगे बढ़ाया जा रहा है l इससे पहले क्रम के पहले चरण में दो मेल और तीन फीमेल समेत पांच बाघों को कॉर्बेट से राजाजी के ईस्टर्न जोन में भेजा गया था l अब दूसरे चरण में पांच और बाघों को राजाजी के वेस्टर्न जोन में भेजे जाने की तैयारी है. ण्डाचौक स्थित टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। पहले कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में आग लगने शुरू