Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
23-Sep-2026

दुर्ग जिले के भिलाई सेक्टर-6 में DPS चौक के पास 2 सितंबर को हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि पूर्व विवाद के चलते चार लोगों ने योगेश सूर्यवंशी पर धारदार हथियार और डंडे से हमला कर हत्या की कोशिश की थी। पुलिस ने प्रखर चंद्राकर और सुधांशु उर्फ बॉम्सी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। मामले में अमन मूर्ति और हरीश यादव की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल धारदार हथियार डंडा और मोटरसाइकिल जब्त की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी प्रखर चंद्राकर के खिलाफ अलग-अलग थानों में 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी पदयात्रा सप्ताह आयोजित करेगी। 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाली इस पदयात्रा के जरिए स्वच्छता पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश लोगों तक पहुंचाया जाएगा। रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने बताया कि पदयात्रा का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तेलीबांधा से करेंगे। यात्रा जयस्तंभ चौक और तात्यापारा होते हुए आगे बढ़ेगी। समापन मेडिकल कॉलेज सभागार में होगा जहां राज्यपाल के शामिल होने की जानकारी दी गई है। बीजापुर के बेदरे थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। लंका पहाड़ी के जंगल में सर्चिंग और डिमाइनिंग के दौरान जमीन में छिपाकर रखे गए नक्सली डंप से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। बरामद सामग्री में SLR/LMG रायफल INSAS रायफल 315 बोर बंदूक 2 BGL लॉन्चर 17 BGL सेल चाइना हैंड ग्रेनेड जिंदा कारतूस और मैगजीन शामिल हैं। सितंबर महीने में बीजापुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सुरक्षाबलों द्वारा नक्सलियों के कई डंप बरामद किए जा चुके हैं। इनमें AK-47 315 बोर रायफल पिस्टल कारतूस विस्फोटक डेटोनेटर ग्रेनेड और अन्य सामग्री शामिल है। पुलिस के मुताबिक जंगलों में छिपाकर रखे गए इन डंप की तलाश में अभियान लगातार जारी है। असम दौरे के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले पर हुए कथित हमले को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत तेज हो गई है। बघेल ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि पुलिस-प्रशासन को उनके दौरे की पहले से जानकारी थी लेकिन पर्याप्त सुरक्षा नहीं मिली। उन्होंने मामले को निर्वाचन आयोग के संज्ञान में लाने और प्रशासन पर राजनीतिक पक्षपात के आरोप लगाए। वहीं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री हैं और इस घटना के समय वे उनके साथ हैं। हालांकि जायसवाल ने बघेल के बीजेपी और असम सरकार पर लगाए आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि असम के मुख्यमंत्री द्वारा इसे कांग्रेस की गुटबाजी से जोड़कर दिए गए बयान पर भी बघेल को विचार करना चाहिए और बिना पूरी जांच के किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहिए। छत्तीसगढ़ में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के कांग्रेस में शामिल होने के दावों को लेकर सियासत तेज है। कांग्रेस ने रायगढ़ समेत अलग-अलग जिलों में बीजेपी से इस्तीफे और बीजापुर में कांग्रेस में शामिल होने का दावा किया है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बीजेपी में किसी बड़े संकट से इनकार किया है। जायसवाल ने कहा कि बड़े संगठन और परिवार में कभी-कभी नाराजगी और मतभेद हो सकते हैं लेकिन बीजेपी का संगठन मजबूत है। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन ऐसे मामलों को संज्ञान में लेगा और अगर कोई नेता या कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर गया है तो उसकी भरपाई बीजेपी कर लेगी।