सुप्रीम कोर्ट बोला-दवा की 10 गुना कीमत क्यों वसूल रहे ₹2700 मरीज को ₹27000 में मिल रही ये दिनदहाड़े डकैती सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को जीवनरक्षक दवाओं खासकर कैंसर की दवाओं की कीमतों पर गंभीर चिंता जताई। सुनवााई के दौरान जस्टिस संदीप मेहता ने कहा- “यह मरीजों के साथ दिनदहाड़े डकैती है।”कोर्ट ने रिटेलर कीमत (PTR) और मैक्सिमम रिटेल प्राइज यानी MRP के बीच के मार्जिन पर सवाल उठाए। बेंच ने जरूरी दवाओं की ऐसी कीमतों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं होने पर भी सवाल उठाया।जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने कहा कि कुछ दवाएं रिटेलर करीब ₹2700 में खरीदते हैं। इन्हें मरीजों को ₹27000 की MRP पर बेचा जाता है।जरूरी दवाओं के लिए ऐसी कीमतें कैसे तय करने दी जा सकती हैं। मामले की अगली सुनवाई 29 सितंबर को होगी। कर्नाटक के व्यक्ति की UAE में हत्या कर्नाटक के एक व्यक्ति की संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शारजाह में हत्या कर दी गई। उनकी लाश 9 टुकड़ों में मिली। शव के टुकड़े दो बैग में भरकर कार में रखे थे। मृतक की पहचान उडुपी जिले के एल्विन प्रकाश कुंदर के रूप में हुई है। घटना की जानकारी एल्विन प्रकाश के भाई अनिल प्रशांत कुंदर ने मंगलवार को दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतक की पत्नी और बेटा लापता हैं। उनके बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। IIT-बॉम्बे सुसाइड केस में प्रोफेसर डूला को छुट्टी पर भेजा IIT बॉम्बे ने छात्र साहिल वाकोडे के सुसाइड केस में आरोपी प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला को छुट्टी पर भेजा है। उन पर साहिल को उकसाने और जातिगत भेदभाव का आरोप है। 21 सितंबर को डूला को डीन ऑफ एडमिनिस्ट्रेटिव अफेयर्स के पद से हटाया था। जिनपिंग 11 साल बाद आज अमेरिका जाएंगे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज अमेरिका रवाना होंगे। उनकी ये यात्रा 11 साल बाद हो रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प जॉइंट बेस एंड्रयूज एयरपोर्ट पर खुद उनका स्वागत करने जाएंगे। किसी विदेशी नेता के स्वागत के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति का सीधे एयरपोर्ट जाना आम नहीं है। इससे पहले अगस्त 2025 में ट्रम्प ने अलास्का में रूसी राष्ट्रपति पुतिन का एयरफील्ड पर स्वागत किया था। राजस्थान में मई जैसी गर्मी राजस्थान में बारिश रुकने के बाद गर्मी बढ़ गई है। जैसलमेर में तापमान 41 डिग्री और बीकानेर-बाड़मेर में 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। सितंबर में भी मई जैसी गर्मी महसूस हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में अगले 4-5 दिन मौसम ड्राई रहने और गर्मी बढ़ने की संभावना है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ और उन्नाव के कई हिस्सों में आज सुबह तेज बारिश हुई। कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं।