दानिश हिल्स में वाहन पर हमले का आरोप ओम राजावत ने पुलिस को दिया ज्ञापन #Bhopal #DanishHills #KolarRoad #OmRajawat #PoliceComplaint #BhopalNews #VehicleAttack #CrimeNews #PoliceAction #MadhyaPradeshNews भोपाल के कोलार रोड स्थित दानिश हिल्स में प्लॉट देखने गए ओम राजावत की गाड़ी पर हमला कर तोड़फोड़ करने तथा लगातार धमकियां मिलने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर ओम राजावत ने पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचकर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अनिल शर्मा को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की।शिकायत के अनुसार 20 सितंबर को ओम राजावत दानिश हिल्स में प्लॉट देखने गए थे। इसी दौरान रिचा ठाकुर द्वारा अतुल बघेल नामक व्यक्ति को स्कूटी से लाकर उन पर हमला करने का आरोप लगाया गया। शिकायत में बताया गया कि उनकी गाड़ी क्रमांक एमपी 04 वाईक्यू 6008 पर पत्थर मारे गए और कांच तोड़ने का प्रयास किया गया। घटना के दौरान फोटो-वीडियो बनाए जाने का भी आरोप लगाया गया है।ओम राजावत ने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अनिल शर्मा को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की जांच उचित कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया