Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
21-Sep-2026

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से लगी सीमाओं पर मुख्य सड़कों पर वन्यजीवों के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करना अब भारी पड़ सकता है। कॉर्बेट प्रशासन ने ऐसी गतिविधियों को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए 5 लोगों को नोटिस जारी किया है। दरअसल कॉर्बेट से लगे इलाकों में वन्यजीव अक्सर सड़क के एक तरफ से दूसरी तरफ गुजरते हैं। ऐसे में वन्यजीवों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटने की आशंका रहती है। इन पोस्ट में कुछ लोग समय भी बताते हैं जैसे सुबह आएगा या शाम को कितने बजे के करीब आएगा. यह खासकर टाइगर के लिए लिखा जाता है. देहरादून कैंट विधानसभा सीट पर 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है। महानगर कांग्रेस की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे। बैठक में बूथ स्तर की तैयारियों के साथ ही कैंट विधानसभा में पार्टी संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय को लेकर चर्चा हुई। पूर्व मंत्री नवीन जोशी को लेकर भी संगठन के भीतर चर्चा देखने को मिली। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और चुनाव कमेटी अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कैंट सीट पर कांग्रेस की मजबूत तैयारी का दावा किया। झड़ी बनी क्षेत्र में उत्तर रेलवे और भूमिधरों का विवाद थमने का नाम नहीं दे रहा है l आज भारी पुलिस बल और उत्तर रेलवे पुलिस के जवानों के साथ उत्तर रेलवे के अधिकारी झड़ीपानी क्षेत्र में पहुंचे और 32 लोगों को 15 दिनों के भीतर भूमि खाली कर उत्तर रेलवे को सौंपने के आदेश की कॉपी थमाई गई इस दौरान स्थानीय लोगों ने उत्तर रेलवे पर बार-बार नोटिस देने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके द्वारा भूमि की रजिस्ट्री के साथ ही म्यूटेशन की कॉपी भी लगाई गई है लेकिन उसके बावजूद भी उत्तर रेलवे के अधिकारियों द्वारा उन्हें बार-बार नोटिस देकर परेशान किया जा रहा है l सरोवर नगरी से दूर जनपद नैनीताल के हल्द्वानी एनआईसी कक्ष में अपर जिलाधिकारी /उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक राय ने तमाम राजनीतिक दलों के साथ एस आई आर से सम्बंधित बैठक आयोजित की गई। यहाँ बता दें भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का 01 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-S.I.R.) किया जा रहा है। बैठक में अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक राय ने बताया कि एस.आई.आर. प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ नियमित रूप से साप्ताहिक बैठकें आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आज की बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के दो-दो पदाधिकारी प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित रहे जबकि अन्य प्रतिनिधि ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। रामनगर नैनीताल एवं भीमताल विधानसभा क्षेत्रों से भी संबंधित प्रतिनिधियों ने ऑनलाइन प्रतिभाग किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल को लेकर की गई टिप्पणी पर राजनीति गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी (उत्तराखंड) के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने राहुल गांधी के बयान पर कड़ा पलटवार करते हुए इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि अजीत डोभाल सिर्फ उत्तराखंड के ही नहीं बल्कि पूरे देश के सम्मानित व्यक्ति और अनमोल रत्न हैं। ​मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा कि अजीत डोभाल ने देश की सुरक्षा और सेवा के लिए अनेकों बार ऐसे काम करके दिखाए हैं जिससे पूरा भारतवर्ष और विशेषकर देवभूमिवासी गर्व महसूस करते हैं। जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर शनिवार को हवाई अड्डा सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की।बैठक में एयरपोर्ट विस्तार और विस्तार की जद में आ रहे विस्थापितों को जमीन के बदले जमीन देने के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में टिहरी सांसद महारानी राजलक्ष्मी शाह भी मौजूद रहीं। समिति अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से अभी कई बड़े शहरों की सीधी कनेक्टिविटी नहीं है इस पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट विस्तार से लगभग 100 परिवार विस्थापित होंगे। विस्थापितों को पैसे के बजाय राज्य सरकार को जमीन के बदले जमीन देनी चाहिए।