Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
21-Sep-2026

सरकारी चावल हेराफेरी कांड : पूर्व मंत्री के भाई कुमार कावरे पहुंचे जेल करीब ढाई माह से चल रहा था फरार विधायक अनुभा मुंजारे का आरोप पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर कार्रवाई कर रहे हैं एसपी पूर्व सांसद मुंजारे की मांग किरनापुर थाने में उनके खिलाफ दर्ज झूठी व बेबुनियाद एफआईआर को करें निरस्त सरकारी फोर्टिफाइड चावल की कथित हेराफेरी की जांच अब हर्ष राइस इंडस्ट्रीज के संचालक और पूर्व मंत्री व भाजपा जिला अध्यक्ष रामकिशोर कावरे के बड़े भाई कुमार (राजकुमार) कावरे तक पहुंच गई है। करीब ढाई माह से फरार चल रहे कुमार कावरे को एसआईटी ने 20 सितंबर को भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र स्थित रचना टॉवर इलाके से गिरफ्तार किया था। सोमवार को उन्हें वारासिवनी न्यायालय में पेश किया गया जहां से अदालत ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। खास बात यह रही कि पुलिस ने कुमार कावरे की पुलिस रिमांड नहीं मांगी। कुमार कावरे की गिरफ्तारी को इस मामले में अब तक की अहम कार्रवाई माना जा रहा है। हर्ष राइस इंडस्ट्रीज का नाम सरकारी चावल की कथित हेराफेरी की जांच में सामने आने के बाद एसआईटी ने मिल से जुड़े दस्तावेज और अन्य साक्ष्य खंगाले थे। इससे पहले हर्ष राइस इंडस्ट्रीज से जुड़े बिजनेस पार्टनर विनोद शर्मा गोपाल ठाकुर और कावरे परिवार के भतीजे अविनाश कावरे को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। जानकारी के अनुसार एसआईटी ने 20 सितंबर को भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए कुमार कावरे को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी की सूचना स्थानीय पुलिस को देने के बाद टीम उन्हें लेकर बालाघाट रवाना हुई। देर रात करीब 11 बजे कुमार को बालाघाट लाया गया। इसके बाद कंट्रोल रूम में पूछताछ की गई। सोमवार सुबह मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उन्हें वारासिवनी न्यायालय में पेश किया गया। कुमार कावरे की गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में गिरफ्तार आरोपितों की संख्या 20 तक पहुंचने की जानकारी सामने आई है। बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे ने पुलिस-- अधीक्षक आदित्य मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए है। सोमवार को स्थानीय सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा करते हुए विधायक अनुभा मुंजारे ने कहा कि किरनापुर थाना कांड में एसपी की कार्रवाई निष्पक्ष नहीं है। वह पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर कार्रवाई कर रहे हैं। पूर्व सांसद मुंजारे सहित कुछेक लोगों को इस मामले में जबरन आरोपी बनाया गया है जबकि उनका थाने में प्रदर्शन से कोई लेना-देना ही नहीं है। विधायक मुंजारे का कहना है कि थाना में महिला की पिटाई मामले की शिकायत राष्ट्रीय महिला आयोग से की गई है। उन्होंने इस प्रकरण में विभागीय जांच के लिए गठित एसआईटी पर भी सवाल खड़े किए हैं। पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने किरनापुर थाने में उनके खिलाफ दुर्भावना पूर्वक जानबूझकर की गई झूठी व बेबुनियाद एफआईआर को तत्काल निरस्त करने की मांग की है। स्थानीय सर्किट हाउस में पत्रकारों सेचर्चा करते हुए पूर्व सांसद मुंजारे ने कहा कि कथित चोरी के आरोप में किरनापुर पुलिस ने गर्भवती महिला और उनके पति के साथ मारपीट की थी। इस घटना के विरोध में 15 सिंतबर को मरार माली समाज ने किरनापुर मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया था जिसकी उन्हें जानकारी नहीं थी। इसी दिन शाम करीब 4 बजे सोशल मीडिया से उन्हें पुलिस द्वारा लाठी चार्ज किए जाने की जानकारी मिली थी जिसकी जानकारी लेने के लिए वे मौके पर पहुंचे थे। बावजूद इसके पुलिस ने दुर्भावना से प्रेरित होकर उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज किया है। मुख्यालय से महज पांच किलोमीटर दूर एशिया की सबसे बड़ी मॉयल नगरी भरवेली के सिवनी कैंप स्थित अवंती बाई चौक में सोमवार को बारिश के दौरान तेज आंधी-तूफान और बिजली गिरने से करीब 200 साल पुराना विशाल पीपल का पेड़ धराशायी हो गया। पेड़ के अचानक गिरने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पेड़ की चपेट में आने से आसपास की दुकानों और मकानों को नुकसान पहुंचा जबकि एक बुजुर्ग और एक बच्ची के घायल होने की जानकारी सामने आई है। पेड़ इतना विशाल था कि उसके गिरते ही अवंती बाई चौक से बस्ती की ओर जाने वाला मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। पेड़ की शाखाओं के नीचे बिजली के तार भी दबकर टूट गए जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। रास्ता बंद होने और बिजली गुल होने से स्थानीय रहवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों एवं आंगनवाड़ी भवनों में पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शासन द्वारा लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर नहीं पहुंच पा रहा है। ऐसा ही मामला वन ग्राम मैरा स्थित आंगनवाड़ी भवन से सामने आया है जहां वर्ष 2020 में जल जीवन मिशन के तहत नल-जल व्यवस्था के लिए कार्य कराया गया लेकिन आज तक पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा वर्ष 2020 में स्कूलों एवं आंगनवाड़ी भवनों में पेयजल व्यवस्था के लिए बोर मशीन लगाकर पानी की टंकी फिटिंग शौचालय में नल कनेक्शन तथा बच्चों के पीने के लिए अलग नल कनेक्शन किए जाने की योजना बनाई गई थी। वन ग्राम मैरा के आंगनवाड़ी भवन में जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्तिक ब्रदर्स को ठेका मिला था। ठेकेदार अंबिका नगपुरे द्वारा नल-जल की फिटिंग का कार्य किया गया लेकिन पानी की सप्लाई शुरू नहीं की गई। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवाकाल के रूप में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद बालाघाट द्वारा नगर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में इतवारी गंज बाजार में व्यापक सफाई अभियान चलाकर सड़कों बाजार परिसर और नालियों की सफाई एवं धुलाई की गई। रविवार को साप्ताहिक बाजार लगने के बाद क्षेत्र में बड़ी मात्रा में सब्जियों फलों पॉलीथिन और अन्य कचरा फैल जाने से गंदगी की स्थिति निर्मित होती है। नगर पालिका अध्यक्ष भारती सुरजीत सिंह ठाकुर ने व्यापारियों एवं नागरिकों से कचरा निर्धारित स्थान या कचरा वाहन में ही डालने तथा नालियों में पॉलीथिन फल-सब्जियाँ एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री नहीं फेंकने की अपील की। उन्होंने कहा कि बालाघाट हमारा अपना शहर है और इसे साफ स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।