Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
21-Sep-2026

बिलासपुर जिले में सोशल मीडिया पर चाकू लहराते हुए वीडियो बनाना एक युवक को भारी पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने ग्राम लोखंडी निवासी साहिल यादव की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने युवाओं को चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर लाइक्स और दोस्तों के चक्कर में हथियारों का प्रदर्शन या ऐसा कोई कृत्य न करें जिससे आपराधिक मामला दर्ज हो। पुलिस ने साफ किया है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। बिलासपुर शहर के मस्तूरी थाना क्षेत्र के गतौरा गांव में बीदर त्योहार के दौरान दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। पुराने विवाद को लेकर शुरू हुई कहासुनी के बाद मारपीट हुई। परिजनों का आरोप है कि करीब 13 से 15 लोगों ने तलवार चाकू लाठी-डंडे लोहे की रॉड और पत्थरों से हमला किया। घटना में शैलेष कुमार राठौर गंभीर रूप से घायल हो गए जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं उनके पिता और भाई समेत परिवार के कई लोग घायल हुए हैं जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। ASP ग्रामीण मधुलिका सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस विवाद की वजह और हमले में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। छत्तीसगढ़ में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। PCC चीफ दीपक बैज ने दावा किया है कि बीजेपी के कई नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस के संपर्क में हैं और कांग्रेस में वापसी के लिए कई आवेदन लंबित हैं। बैज ने डोंगरगढ़ खैरागढ़ नारायणपुर महासमुंद और रायगढ़ में बीजेपी नेताओं-कार्यकर्ताओं के इस्तीफों का भी हवाला दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रभारी के आने के बाद इन आवेदनों पर चर्चा होगी और वरिष्ठ नेताओं व हाईकमान की सहमति से फैसला लिया जाएगा। बैज ने यह भी दावा किया कि बीजेपी के कई पूर्व विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं और आने वाले समय में कुछ नेता कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने पार्टी से निष्कासित 20 नेताओं का निष्कासन रद्द कर दिया है। शनिवार को हुई अनुशासन समिति की बैठक में 36 मामलों पर सुनवाई हुई जिसमें 20 नेताओं की पार्टी में वापसी का रास्ता साफ हुआ। इनमें कुकरेजा और डोंगरे समेत कई नेता शामिल हैं। PCC चीफ दीपक बैज ने इसे पार्टी की सामान्य प्रक्रिया बताते हुए कहा कि संबंधित नेताओं ने आवेदन देकर अपनी गलती स्वीकार की और भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहराने का भरोसा दिया।वहीं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कांग्रेस के फैसले पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस अपने साथ मौजूद नेताओं को ही नहीं संभाल पा रही है ऐसे में बाहर गए नेताओं को वापस लाकर कैसे संभालेगी यह सवाल है। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने हैं। PCC चीफ दीपक बैज ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को प्रदेश के किसी भी अस्पताल में रैंडम दौरे की चुनौती दी है। बैज ने कहा कि औचक निरीक्षण से अस्पतालों की जमीनी हकीकत सामने आ जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में कथित कमीशनखोरी को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। वहीं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बैज की चुनौती स्वीकार करते हुए कहा कि वे बस्तर से रायपुर तक अपनी पसंद का कोई भी अस्पताल चुन सकते हैं। जायसवाल ने कहा कि वह स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर और एक मित्र के रूप में दीपक बैज के साथ अस्पताल का दौरा करने के लिए तैयार हैं।