Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
20-Sep-2026

राजधानी भोपाल में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय परिसर में 22 से 26 सितंबर 2026 तक भोपाल विज्ञान मेले का भव्य आयोजन होने जा रहा है। विज्ञान भारती मध्य प्रदेश MPCST और बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मेले का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में समाज की वास्तविक समस्याओं के व्यावहारिक समाधान खोजने की सोच विकसित करना है। ​इस बार मेले में विद्यार्थियों द्वारा कृषि स्वास्थ्य ऊर्जा और स्वच्छता जैसी चुनौतियों पर आधारित 100 से अधिक नवीन परियोजनाएं प्रदर्शित की जाएंगी। मेले में ISRO CSIR IIT और IISER सहित देश की 53 प्रमुख वैज्ञानिक संस्थाएं अपनी तकनीक का प्रदर्शन करेंगी। उद्घाटन सत्र में CSIR के पूर्व महानिदेशक डॉ. शेखर मांडे और वरिष्ठ वास्तुविद् पद्मश्री चंद्रकांत बी. सोमपुरा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। साथ ही सीधा संवाद कार्यक्रम के तहत विद्यार्थी वैज्ञानिकों से सीधे सवाल भी कर सकेंगे।