Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
19-Sep-2026

रायपुर में तीन दिवसीय कैंसर कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि देश-विदेश से पहुंचे करीब 200 विशेषज्ञ कैंसर की रोकथाम और इलाज को सुलभ व किफायती बनाने पर मंथन करेंगे। सीएम साय ने बताया कि कैंसर जागरूकता और रोकथाम के लिए रायपुर जिले के आरंग अभनपुर तिल्दा और धरसीवां ब्लॉकों पर विशेष फोकस किया जाएगा। आने वाले तीन वर्षों में इन चारों ब्लॉकों को कैंसर मुक्त बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कैंसर की रोकथाम को लेकर केंद्र और राज्य स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। कॉन्क्लेव से बीमारी की रोकथाम और सुलभ उपचार के लिए प्रभावी उपाय सामने आने की उम्मीद है। झीरम घाटी मामले में NIA कोर्ट के फैसले के बाद छत्तीसगढ़ में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डिप्टी सीएम अरुण साव के बयान पर पलटवार करते हुए सवाल उठाया कि अगर कवासी लखमा पर संदेह था तो NIA ने उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं किया। बघेल ने कहा कि झीरम हमले में कांग्रेस ने अपने बड़े नेताओं को खोया है और मामले की पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए। वहीं अरुण साव ने कहा कि NIA ने मामले की विस्तृत जांच के बाद चार्जशीट दाखिल की जिसके आधार पर लंबी न्यायिक प्रक्रिया चली और अदालत ने फैसला सुनाया। उन्होंने कहा कि फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील का संवैधानिक विकल्प मौजूद है। साव ने कांग्रेस की बैठक और आरोपों पर कहा कि पार्टी अपनी आंतरिक राजनीति कर सकती है लेकिन NIA की जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद अदालत का फैसला आया है। उन्होंने कांग्रेस पर झीरम मामले को लेकर राजनीति करने का आरोप भी लगाया। बनचरौंदा के पास सड़क किनारे शिव कुमार चंद्राकर का शव मिला था। उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। आरंग थाना और साइबर क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान कुम्हारी स्कूल के CCTV फुटेज और VSK ऐप के लॉग की जांच की जिसके आधार पर आरोपी शिक्षक की पहचान हुई। पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी और मृतक पिछले चार साल से एक-दूसरे को जानते थे और रेत रियल एस्टेट व बुलियन मार्केट में साथ काम करते थे। आरोपी का दावा है कि उसने मृतक को करीब 30 लाख रुपये उधार दिए थे। पिछले तीन महीनों से ब्याज नहीं मिलने और विवाद के चलते उसने हत्या की। आरोपी ने धारदार हथियार और हथौड़े से वार कर हत्या करने की बात कबूल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल दोपहिया वाहन धारदार हथियार हथौड़ा तीन ब्लैंक चेक मृतक का पर्स और मोबाइल समेत खून से सने कपड़े जूते और मोजे जब्त किए हैं। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस को कुछ लोगों के पास उचित दस्तावेज नहीं मिले इसलिए उनका सत्यापन और जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। अरुण साव ने कहा कि यदि सत्यापन में कोई व्यक्ति भारतीय नागरिक पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई का सवाल ही नहीं है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस के सवालों पर पलटवार किया है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर 3000 करोड़ रुपये के शराब घोटाले से जुड़े आरोपों का हवाला देते हुए कहा कि उन्हें इस तरह के सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं है। अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास आयुष्मान भारत उज्ज्वला और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं के लाभ को देखते हुए छत्तीसगढ़ की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद के दीये’ जलाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं के लगातार बयान उनके विरोध को दर्शाते हैं।