Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
19-Sep-2026

शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक-जूते के सोल में छिपाकर पेपर निकाले महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) के पेपर आगरा की एक प्रिंटिंग प्रेस से जूते के सोल में छिपाकर बाहर निकाले गए थे। ठाणे पुलिस की करीब 3500 पन्नों की चार्जशीट में इसका खुलासा हुआ है। पेपर बाहर निकालने के बदले आरोपियों को ₹8 हजार दिए गए थे। साथ ही उन्हें आगरा में जमीन के प्लॉट देने का वादा भी किया गया था। ठाणे पुलिस ने शुक्रवार को भिवंडी की स्थानीय कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। इसमें मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता समेत 18 लोगों को आरोपी बनाया गया है। गुप्ता का नाम इससे पहले ओडिशा के एक पेपर लीक मामले में भी सामने आ चुका है। 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि अशोक साव और प्रकाश मिसाल फरार हैं। 28 जून को होने वाली TET परीक्षा से एक दिन पहले पेपर लीक हो गया था। इसके बाद महाराष्ट्र स्टेट एग्जामिनेशन काउंसिल (MSEC) ने परीक्षा स्थगित कर दी थी। IIT बॉम्बे में स्टूडेंट ने आत्महत्या की कैंपस में प्रदर्शन IIT बॉम्बे के सेकेंड ईयर के स्टूडेंट ने शुक्रवार शाम आत्महत्या कर ली। वह एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में पढ़ता था। इससे पहले वह दिन में एग्जाम के दौरान मोबाइल फोन इस्तेमाल करते पकड़ा गया था। IIT बॉम्बे के मुताबिक उसने क्वेश्चन पेपर ChatGPT पर अपलोड किया था। इस मामले में छात्र के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। पुलिस के मुताबिक परीक्षा शाम 4 बजे खत्म हुई जिसके बाद छात्र अपने कमरे में गया। शाम को वह अपने हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला। दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की कई उड़ानें प्रभावित दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर शनिवार को ऑपरेशनल दिक्कतों के चलते स्पाइसजेट की कई फ्लाइट्स प्रभावित हुईं। कुछ फ्लाइट्स में देरी हुई जबकि कुछ रद्द भी की गईं। इसके कारण सैंकड़ों यात्री परेशान हुए। दिल्ली एयरपोर्ट ने सोशल मीडिया पोस्ट में यात्रियों से माफी मांगी। एयरपोर्ट के मुताबिक ग्राउंड स्टाफ प्रभावित यात्रियों को जरूरी मदद दे रहा है और स्पाइसजेट के साथ मिलकर काम कर रहा है। स्पाइसजेट की ओर से फिलहाल कोई बयान नहीं आया है। तिरुपति लड्डू विवाद-सुकृति फूड्स प्रमोटर गिरफ्तार प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने तिरुपति लड्डू प्रसाद बनाने में इस्तेमाल होने वाले घी में मलावट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में सुकृति फूड्स के प्रमोटर कैलाश चंद मंगला को गिरफ्तार कियe। एजेंसी के मुताबिक तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) को एगमार्क स्पेशल ग्रेड काउ घी के नाम पर सप्लाई किया गया घी रिफाइंड पाम ऑयल पाम कर्नेल ऑयल पामोलिन और एसीटिक एसिड एस्टर जैसे केमिकल से तैयार किया गया था। ED ने दावा किया कि 2019 से 2024 के बीच TTD को करीब ₹230 करोड़ का घी सप्लाई किया गया था। इसमें से करीब ₹96 करोड़ का मिलावटी घी मंगला ने तैयार किया था। राजस्थान में आज से मानसून की वापसी संभव देश भर में मानसून का असर अब कम होने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान के पश्चिमी हिस्से में आज से मानसून की वापसी शुरू होने के आसार हैं। इसके बाद यह पंजाब हरियाणा दिल्ली और मध्य प्रदेश से धीरे-धीरे पीछे हटेगा। फिर उत्तर प्रदेश बिहार झारखंड छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों से मानसून कमजोर होते हुए पूरे देश से विदा होगा।