Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
18-Sep-2026

उत्तराखंड भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच 2022 चुनाव में हारी हुई 23 सीटों पर फोकस बढ़ा दिया है।हालही में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे ने इस अभियान को गति दी है। हारी हुई इन 23 सीटों पर बूथ स्तर तक कमजोरी दूर करने के लिए संगठनात्मक प्रवास कार्यक्रम चलाया जा रहा है। भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ती रावत भारद्वाज ने कहा कि पार्टी ने 23 हारी हुई सीटों को जीतने का चैलेंज लिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत ने एक बार फिर सहसपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा खुलकर जाहिर की है। हरक का दावा है कि अगर हाईकमान उन्हें सहसपुर से टिकट देता है तो वह अपने प्रभाव के जरिए आसपास की सीटों पर भी कांग्रेस को मजबूत स्थिति में पहुंचा सकते हैं। हरक की इस दावेदारी के बाद सहसपुर से टिकट की तैयारी कर रहे दूसरे नेताओं की चिंता बढ़ सकती है। ऐसे में टिकट के फैसले के साथ कांग्रेस के सामने सभी दावेदारों को एकजुट रखने की चुनौती भी होगी। बीते कुछ दिनों पूर्व कांग्रेस की चार्ट शीट कमेटी ने प्रदेश में करीब 7 हजार बीघा जमीन को सरकार पर बेचने का आरोप लगाते हुए का सवाल खड़े किए थे। इस पर चार्जशीट कमेटी की सदस्य डॉक्टर प्रतिमा सिंह ने भी सरकार को नियमों के विपरीत जाकर प्रदेश को जमीनों को बेचने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस यू आई आई डी बी को प्रदेश में डेवलपमेंट के लिए बनाया गया था वह प्रदेश की जमीनों को बेचने का कार्य कर रहा है। वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जो कार्य कैबिनेट के जरिए किया जाना चाहिए मुख्यमंत्री उसको नजरअंदाज करते हुए करोड़ों की जमीनों की बंदरबांट करने में लगे हुए हैं। उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद की ओर से गठित टीमें चयनित ट्रेक रूट्स का स्थलीय सर्वेक्षण करेंगी और उनकी विस्तृत GPS/GIS मैपिंग तैयार की जाएगी। मैपिंग के दौरान ट्रेक की लंबाई मार्ग कैंप साइट्स डस्टबिन और शौचालय के लिए उपयुक्त स्थानों की भी पहचान की जाएगी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड में साहसिक और ट्रेकिंग पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से प्रसिद्ध ट्रेकिंग रूट्स के साथ ही दूरस्थ और कम प्रसिद्ध मार्गों को भी पर्यटन मानचित्र पर लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कोटद्वार क्षेत्र में अवैध खनन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। खोह नदी में कथित तौर पर नियम-कायदों को ताक पर रखकर खनन किए जाने का मामला सामने आया है। नदी में हो रहे खनन को लेकर स्थानीय स्तर पर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि खोह नदी में खनन गतिविधियां जारी हैं। ऐसे में सवाल यह है कि यदि खनन नियमों के विपरीत हो रहा है तो संबंधित विभाग की निगरानी और कार्रवाई कहां तक प्रभावी है। वहीं प्रशासन की ओर से अवैध खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है। इस मामले में उपजिलाधिकारी कोटद्वार संदीप सिंह ने कहा कि अवैध खनन के मामलों में तहसील प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। नगर पालिका परिषद मसूरी में नामित सभासदों ने शपथ ली नगर पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मसूरी विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने नामित सभासदों को शपथ दिलाई इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के साथ ही विभिन्न संगठनों ने शाल और पुष्प कुछ देकर सभासदों का स्वागत किया नामित सभासदों में अनीता धनाई विजय रमोला कुशाल सिंह राणा विजय बिंदवाल अनिल गोयल ने शपथ लेकर शहर के विकास के लिए कार्य करने की बात कही इस मौके पर मसूरी विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी नामित सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी लोग शहर के विकास में अपनी भागीदारई सूनिश्चित करेेंगे