Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
18-Sep-2026

भागवत बोले-कुछ लोगों को अहंकार कि सब उनके नियंत्रण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने शुक्रवार को उज्जैन में युवा धर्म संसद को संबोधित किया। उन्होंने धर्म पर्यावरण युवाओं के आचरण और पड़ोसी देश पाकिस्तान का नाम लिए बिना भारत के प्रति उसके रवैये का उल्लेख किया। धर्म संसद में देशभर के 1700 युवा शामिल हो रहे हैं। भागवत ने कहा कि जब व्यक्ति अहंकार में आकर काम करता है और यह मानता है कि सब कुछ उसके नियंत्रण में। हर चीज उसकी इच्छा के अनुसार होनी चाहिए तो उसे गलतफहमी हो जाती है। उन्होंने युवाओं से जीवन में धर्म के सिद्धांतों को समझने और उन्हें आचरण में उतारने की बात कही। सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर शाह-रघुनाथ शाह की बलिदान गाथा 1857 की क्रांति के महानायक राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह की गाथा मध्य प्रदेश में स्कूली पाठ्यक्रम में पढ़ाई जाएगी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में यह घोषणा की। मुख्यमंत्री ने बलिदान दिवस पर दोनों शहीदों को प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। डॉ. यादव ने कहा कि राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान स्थल का संरक्षण किया जाएगा और उनके जीवन पर आधारित डाक्यूमेंट्री भी तैयार कराई जाएगी। इससे आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति और स्वाभिमान की प्रेरणा मिलेगी। मध्यप्रदेश में बंद होगी लाड़ली बहना योजना! हाईकोर्ट ने सरकार को जारी किया नोटिस मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना को बंद करने और महिलाओं को दी जा रही ₹1500 की मासिक सहायता पर रोक लगाने की मांग को लेकर ग्वालियर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। ग्वालियर की पूर्व कांग्रेस पार्षद सुधा दुबे की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने महिला एवं बाल विकास विभाग को नोटिस जारी कर 4 सप्ताह में जवाब मांगा है। याचिका में योजना को असंवैधानिक बताते हुए इसे निरस्त करने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता का तर्क है कि नकद राशि बांटने के बजाय महिलाओं को रोजगार कौशल विकास और स्वरोजगार के अवसर दिए जाने चाहिए। याचिका में योजना से सरकार पर सालाना ₹22500 करोड़ से अधिक के वित्तीय भार का भी उल्लेख किया गया है। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से आपत्ति उठाई गई कि योजना का लाभ लेने वाली सवा करोड़ महिलाओं को याचिका में पक्षकार नहीं बनाया गया है। इस पर हाईकोर्ट ने निर्देश दिए कि लाभार्थियों की संख्या सवा करोड़ से अधिक है इसलिए शासन खुद लाभार्थियों की सूची अदालत में पेश करे। साथ ही याचिका की कॉपी शासन के माध्यम से लाभार्थियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। सरकार के जवाब के बाद मामले में आगे सुनवाई होगी। युवाओं ने सीएमओ ऑफिस में रखा गाय का शव भिंड के गोहद नगर में बाबा कपूर की गली में तीन दिन से घायल पड़ी गाय ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। गाय की मौत की खबर मिलते ही युवाओं का आक्रोश फूट पड़ा। युवाओं ने टमटम में गाय का शव रखा और नगर के प्रमुख मार्गों से शवयात्रा निकालते हुए नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। यहां नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। इसके बाद युवाओं ने गाय का शव नगर पालिका कार्यालय में सीएमओ के चेंबर में रख दिया जिससे कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई। 2000 से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं देश में 2 हजार रुपए से ज्यादा के UPI ट्रांजेक्शन पर मर्चेंट फीस के विरोध में पेट्रोल पंप डीलर्स और व्यापारी संगठन मोर्चा खोल रहे हैं। मध्य प्रदेश पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन ने 16 अक्टूबर से 2 हजार से ज्यादा के बिल पर UPI पेमेंट नहीं लेने का फैसला किया है। वहीं इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन ने शुक्रवार से पोस्टर अभियान शुरू किया है। व्यापारी 23 सितंबर को नो-UPI डे मनाएंगे। किसान को मिला 4.70 कैरेट का हीरा कीमत ₹15 लाख मध्यप्रदेश के पन्ना के पटी क्षेत्र में किसान बद्री पटेल और उनके पांच साथियों को 4.70 कैरेट का जेम्स क्वालिटी हीरा मिला है। हीरा कार्यालय के अधिकारियों के मुताबिक इसकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपए है। पट्टाधारक बद्री पटेल ने बताया कि वे अपने साथियों के साथ 10 साल से ज्यादा समय से हीरा खदान में काम कर रहे हैं। इस दौरान उन्हें सफलता नहीं मिली। इस बार बद्री पटेल ने राम चंद्र दुबे रतन यादव राम गोपाल पटेल पहलवान ओटल और भीकम पटेल के साथ पटी क्षेत्र में नई खदान शुरू की थी। यहां 15 दिन की खुदाई के बाद उन्हें हीरा मिला। 21 सितंबर तक बारिश का दौर प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। सितंबर के आखिरी सप्ताह से इसकी विदाई शुरू हो जाएगी। इससे पहले प्रदेश में तेज बारिश का एक और दौर आ सकता है। शुक्रवार सुबह भोपाल के कोलार समेत कई इलाकों में बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक ने बताया कि अभी मानसून की सक्रियता समाप्त नहीं हुई है। 21 सितंबर तक प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश गरज-चमक और आंधी चलेगी। उन्होंने कहा- मौसम का सात दिनी पूर्वानुमान देखें तो 18 से 21 सितंबर के बीच प्रदेश में वर्षा की गतिविधि बनी रहेगी जबकि 22 सितंबर को यह अपेक्षाकृत सीमित हो जाएगी। एमपी में पेट्रोल पंपों पर UPI का बड़ा झटका! ₹2000 से ज्यादा के भुगतान पर रोक? मध्य प्रदेश में पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन ने 16 अक्टूबर से एक बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत ₹2000 से अधिक के पेट्रोल-डीजल बिल का भुगतान यूपीआई UPI के जरिए स्वीकार नहीं किया जाएगा। एसोसिएशन का कहना है कि MDR शुल्क के कारण उन पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। इस फैसले से राज्य के वाहन चालकों को डिजिटल भुगतान में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नरयावली में कुएं से राजेश साहू का शव मिलने का मामला यादव समाज ने निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन सागर के नरयावली थाना क्षेत्र में कुएं से राजेश साहू का शव मिलने के बाद मामले में निष्पक्ष जांच की मांग उठी है। यादव समाज के लोगों ने नरयावली थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष एवं विधिवत जांच कराने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम नरयावली में राजेश साहू का शव कुएं से बरामद हुआ था। शव मिलने के बाद परिवार की ओर से कुछ लोगों पर आरोप लगाए जाने की बात सामने आई है। इसी को लेकर यादव समाज के लोगों ने पुलिस के समक्ष अपनी बात रखते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। ज्ञापन में कमलेश पटेल आकाश सेन और राजा यादव के नामों का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि इन लोगों पर लगाए जा रहे आरोपों की पुलिस द्वारा पूरी तरह जांच की जाए। आवेदनकर्ताओं का कहना है कि संबंधित लोगों को घटना से जोड़कर आरोप लगाए जा रहे हैं जबकि उनके अनुसार वे निर्दोष हैं और मजदूरी कर अपना जीवन-यापन करते हैं। यादव समाज ने थाना प्रभारी से मांग की है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए और जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाए। वहीं इस मामले में नरयावली थाना प्रभारी प्रतिमा मिश्रा ने कहा है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद और मामले की जांच निष्पक्ष जांच की जाएगी और मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।