स्पैम कॉल पर नए नियम लागू टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI ने फर्जी और अनचाही कमर्शियल कॉल्स पर लगाम लगाने के लिए नए नियम लागू किए हैं। रोबोकॉल ऑटोमेटेड कॉल और AI आधारित स्पैम पहचान को अब रेगुलेटरी दायरे में लाया गया है। अगर किसी स्पैमर के 10 दिन में 5 या उससे ज्यादा नंबर पहचाने जाते हैं तो कनेक्शन काटने के साथ एक साल तक ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है। ऑटोमेटेड कॉल्स पर 5 पैसे प्रति मिनट का चार्ज भी लगेगा। सोना-चांदी के दाम में तेजी इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक चांदी की कीमत 7988 रुपए बढ़कर 2.37 लाख रुपए प्रति किलो पहुंच गई। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1789 रुपए महंगा होकर 1.54 लाख रुपए पर पहुंच गया। पिछले हफ्ते 11 सितंबर को चांदी 2.29 लाख रुपए और सोना करीब 1.52 लाख रुपए पर था। गोल्ड ETF में निवेश बढ़ा सोने की कीमतों में तेजी के बीच गोल्ड ETF में निवेश भी बढ़ रहा है। अगस्त में गोल्ड ETF में निवेश जुलाई के 1558 करोड़ रुपए से बढ़कर 2596 करोड़ रुपए हो गया। बीते एक साल में गोल्ड ETF ने 35 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। विशेषज्ञों के मुताबिक सोने की कीमतों में आगे भी तेजी की संभावना बनी रह सकती है। गोल्ड ETF के जरिए निवेशक कम रकम से सोने में निवेश कर सकते हैं। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी FSSAI ने नेस्ले इंडिया के बेबी फूड प्रोडक्ट्स को लेकर कार्रवाई की है। FSSAI के मुताबिक कंपनी के कुछ बेबी फूड प्रोडक्ट्स में पोषक तत्वों की कमी और विज्ञापनों में भ्रामक दावों से जुड़े मामले सामने आए हैं। इस संबंध में कंपनी के खिलाफ तीन अलग-अलग केस दर्ज किए गए हैं और नोटिस जारी किया गया है। त्योहारों से पहले चीनी का स्टॉक बढ़ाने की छूट केंद्र सरकार ने त्योहारों से पहले चीनी की कीमतों पर नियंत्रण रखने और जमाखोरी रोकने के लिए बल्क कंज्यूमर्स की स्टॉक लिमिट बढ़ाकर 30 दिन कर दी है। पहले कंपनियां 15 दिन की जरूरत के बराबर चीनी का स्टॉक रख सकती थीं। इस फैसले से मिठाई बेकरी और फूड प्रोसेसिंग कंपनियों को त्योहारों के दौरान चीनी की उपलब्धता बनाए रखने में मदद मिल सकती है। सरकार ने कारोबारियों से उपभोक्ताओं को सस्ती चीनी उपलब्ध कराने को कहा है।