Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
18-Sep-2026

MP में दीपोत्सव 3 करोड़ 55 लाख दीपक जलाए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 77वें जन्मदिन पर गुरुवार को मध्य प्रदेश में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत दीपोत्सव मनाया गया। प्रदेश के जनसम्पर्क विभाग के अनुसार पूरे राज्य में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत एक साथ 3 करोड़ 55 लाख दीपक जलाए गए। सबसे बड़ा आयोजन उज्जैन में हुआ जहां शिप्रा नदी के घाटों महाकाल लोक और शहर के मकानों-दुकानों में 33 लाख से ज्यादा दीप जलाए गए। उज्जैन के रामघाट पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। सायरन बजते ही करीब 25 हजार वॉलेंटियर्स ने शिप्रा नदी के दोनों तटों और महाकाल लोक में एक साथ दीप जलाए। राहुल पर नवीन का तंज- सत्ता का द्वार नहीं खुलने से बेचैन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने मप्र आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विपक्ष को जमकर घेरा। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मप्र आए नवीन पहले इंदौर और फिर उज्जैन पहुंचे। इंदौर में उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक कामों के कारण विपक्ष को सत्ता का दरवाजा नहीं दिख रहा इसलिए उसके नेता बेचैन हैं। 48 घंटे बाद ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए मप्र आ रहे लोकसभा में प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भी उन्होंने तंज कसा। कहा कांग्रेस की मानसिकता विभाजन की रही है। इनके पूर्वजों ने देश को विभाजन के लिए मजबूर किया। CM ने रणदिवे को बताया इंदौर के आयोजन का ‘सूत्रधार’ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की मौजूदगी में गुरुवार को इंदौर में आयोजित स्वामित्व योजना के कार्यक्रम में सरकारी योजना और संगठन की तैयारियों के साथ एक सियासी तंज भी चर्चा में आ गया। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कही एक लाइन को अपने अंदाज में दोहराते हुए ऐसा पंच मारा जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन के दौरान कार्यक्रम की तैयारियों का उल्लेख करते हुए गौरव रणदिवे को आयोजन का ‘सूत्रधार’ बताया था। मुख्यमंत्री की इस टिप्पणी का आशय कम समय में बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार करने और उसे सफल बनाने में रणदिवे की भूमिका को रेखांकित करना था। इसके बाद जब कैलाश विजयवर्गीय संबोधन के लिए आए तो उन्होंने मुख्यमंत्री की इसी लाइन को पकड़ लिया। विजयवर्गीय ने कहा कि आप सभी का आभार मुख्यमंत्री का आभार कि उन्होंने एक राज की बात बताई। इसके लिए गौरव जी का भी आभार। संघ प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे उज्जैन में 17 से 19 सितंबर तक तीन दिवसीय ‘युवा धर्म संसद’ का आयोजन देवास रोड स्थित गीता भवन में शुरू हो चुका है। कार्यक्रम के दूसरे दिन शुक्रवार सुबह 10 बजे संघ प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे। गीतकार मनोज मुंतशिर भी कार्यक्रम में शामिल हुए। MP में 21 सितंबर तक बारिश का दौर मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। सितंबर के आखिरी सप्ताह से इसकी विदाई शुरू हो जाएगी। इससे पहले प्रदेश में तेज बारिश का एक और दौर आ सकता है। शुक्रवार सुबह भोपाल के कोलार समेत कई इलाकों में बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक ने बताया कि अभी मानसून की सक्रियता समाप्त नहीं हुई है। 21 सितंबर तक प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश गरज-चमक और आंधी चलेगी।