Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
20-Sep-2026

सरकारी चावल हेराफेरी मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष व पूर्व मंत्री के बड़े भाई कुमार कावरे गिरफ्तार किरनापुर थाना में प्रदर्शन के पूर्व बांटी गई शराब पुलिस कर रही पहचान आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने उपवास व निकाली अधिकार सम्मान रैली पुराने शिक्षकों की टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता को तत्काल समाप्त करने व पुरानी पेंशन बहाली किए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर २० सितम्बर रविवार को आजाद अध्यापक शिक्षक संघ जिला बालाघाट द्वारा एक दिवसीय उपवास एवं शिक्षक अधिकार सम्मान रैली का आयोजन किया गया। शिक्षकों ने शहर मुख्यालय स्थित मुलना स्टेडियम के सामने एकजुट होकर उपवास व धरना कर अपनी आवाज को बुलंद करते हुए रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने ई अटेंडेंस बंद करने सहित अन्य मांगों पर सरकार द्वारा अमल नहीं करने से नाराजगी जताते हुए शीघ्र मांगों को पूर्ण करने गुहार लगाई है। इस दौरान आजाद शिक्षक संघ के पदाधिकारी सहित काफी संख्या में शिक्षकसाथी शामिल रहे। किरनापुर थाना क्षेत्र में मरार समाज की महिला से पुलिस द्वारा कथित मारपीट के विरोध में निकाली गई रैली के दौरान थाना परिसर में पथराव तोड़फोड़ और पुलिसकर्मियों से मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने पूर्व सांसद कंकर मुंजारे सहित 50 से अधिक लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की पहचान सीसीटीवी और वीडियो फुटेज के आधार पर की जा रही है। एसपी के मुताबिक जांच में हिर्री टेंडवा और ऑलवाझरी की शराब दुकानों से शराब सप्लाई किए जाने और आंदोलन के दौरान बांटे जाने की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच होगी और किसी निर्दोष को झूठा नहीं फंसाया जाएगा। बहुचर्चित सरकारी फोर्टिफाइड चावल हेराफेरी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रामकिशोर कावरे के बड़े भाई कुमार (राजकुमार) कावरे को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने रविवार को भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र स्थित रचना टॉवर के आसपास मंत्री के बंगले के समीप से उन्हें पकड़ा है। हालांकि इसकी अभी तक पुलिस की ओर से गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी। एथेनॉल प्लांट के नाम पर जारी सरकारी चावल की कथित हेराफेरी की जांच कर रही एसआईटी की कार्रवाई में कुमार कावरे का नाम पहले से ही सामने आया था। कुमार कावरे की साझेदारी वाली हर्ष राइस इंडस्ट्रीज को भी जांच के दायरे में लिया गया था। एसआईटी ने हर्ष राइस इंडस्ट्रीज से जुड़े दस्तावेज और अन्य सामग्री जब्त कर जांच आगे बढ़ाई थी। मामले में हर्ष राइस इंडस्ट्रीज से जुड़े बिजनेस पार्टनर विनोद शर्मा को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इसके अलावा कावरे बंधुओं के भतीजे अविनाश कावरे और गोपाल ठाकुर की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। अविनाश कावरे की गिरफ्तारी के बाद कुमार कावरे की भूमिका को लेकर एसआईटी की जांच और पूछताछ तेज होने की जानकारी सामने आई थी। बालाघाट में 3 जून को वारासिवनी क्षेत्र में सरकारी चावल से भरा ट्रक पकड़े जाने के बाद यह मामला सामने आया था। 4 जून को वारासिवनी थाना में अपराध दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने अभी तक 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसके बाद एसआईटी ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए मध्यप्रदेश के अलावा महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ तक कार्रवाई की। विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार कई राइस मिल संचालक जांच के दायरे में आए हैं और लगातार गिरफ्तारियां हुई हैं। मोती उद्यान में दौड़ी ट्रॉय ट्रेन बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान बालाघाट के मोती उद्यान में अब बच्चों और शहरवासियों के मनोरंजन के लिए ट्रॉय ट्रेन की सुविधा शुरू हो गई है। 20 सितंबर को नगर पालिका परिषद बालाघाट द्वारा आकर्षक रूप से सजाई गई ट्रॉय ट्रेन का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष भारती सुरजीत सिंह ठाकुर ने किया। इस दौरान उन्होंने शहर के विभिन्न छात्रावासों में रहकर पढ़ाई करने वाले आदिवासी बच्चों के साथ ट्रेन में सफर कर खुशियां साझा कीं। नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि निर्धारित दिनों में आदिवासी छात्रावास के बच्चों के लिए ट्रॉय ट्रेन की सवारी नि:शुल्क रहेगी। मोती उद्यान परिसर में बच्चों के झूले ओपन जिम और हरियाली के बीच मनोरंजन की सुविधाएं भी विकसित की गई हैं। ट्रेन को ‘टाइगर सिटी बालाघाट स्टेशन’ नाम दिया गया है जबकि यह ‘सतपुड़ा एक्सप्रेस’ के रूप में उद्यान में दौड़ेगी। स्थानीय शहीद चंद्रशेखर एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान में हीरालाल नागोसे और मेशराम शरणागत की स्मृति में हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। हॉकी बालाघाट और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने किया। शुभारंभ मुकाबला बालाघाट और भंडारा के बीच खेला गया। बालाघाट के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भंडारा को एकतरफा मुकाबले में 6-1 गोल से शिकस्त दी। कार्यक्रम में नेहरू स्पोर्टिंग क्लब अध्यक्ष किरण भाई त्रिवेदी जिला खेल अधिकारी राहुल बारेसा हॉकी मध्यप्रदेश उपाध्यक्ष विजय वर्मा और पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश रंगलानी सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। एसपी आदित्य मिश्रा ने खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के प्रयासों की सराहना की। टूर्नामेंट का समापन 23 सितंबर को कलेक्टर के मुख्य आतिथ्य में होगा।