Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
20-Sep-2026

शनिचरा बाजार में सड़क के बीचों-बीच लग रहे दर्जनभर से ज्यादा सब्जी ठेले; दुकानदारों के सामने तक कब्जा सद्बुद्धि यज्ञ से पहले गुलाबी गैंग कमांडर को किया हाउस अरेस्ट घर के बाहर पुलिस का पहरा पानी में फंसे हिरण के दो बच्चे सूचना के बाद भी नहीं पहुंचा वन अमला 380 मरीजों का इलाज 3 गंभीर मरीज जिला अस्पताल रेफर बनगांव में 36वीं जस प्रतियोगिता का भव्य समापन आदि शक्ति जस मंडल ने मारी बाज़ी शहर में अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर निगम की कार्रवाई पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। शहर के अलग-अलग हिस्सों में अतिक्रमण हटाने के लिए निगम का अमला कार्रवाई करता दिखाई देता है लेकिन शनिचरा बाजार की स्थिति देखकर ऐसा लगता है मानो यह क्षेत्र नगर निगम की नजर में अतिक्रमण मुक्त क्षेत्र हो। यहां सड़क के बीचों-बीच लगने वाले सब्जी के ठेले दुकानों के बाहर तक फैला सामान और रोजाना बढ़ती भीड़ के कारण स्थानीय रहवासी दुकानदार और राहगीर परेशान हैं। शनिचरा बाजार में एक-दो नहीं बल्कि एक दर्जन से अधिक हाथ ठेला व्यापारी सड़क के बीचों-बीच अपने सब्जी के ठेले लगाकर व्यापार करते हैं। सुबह से लेकर शाम तक सड़क का बड़ा हिस्सा इन ठेलों की वजह से घिरा रहता है। इसके चलते वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है और कई बार राहगीरों को भी सड़क के किनारे से निकलने की जगह नहीं मिलती। बाजार की व्यस्तता के बीच स्थिति ऐसी बन जाती है कि सड़क पर वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता ह नशामुक्ति और कथित अवैध गतिविधियों के विरोध में फव्वारा चौक पर मुख्यमंत्री के नाम सद्बुद्धि यज्ञ करने की तैयारी कर रही गुलाबी गैंग की कमांडर पूर्णिमा वर्मा को पुलिस ने रविवार सुबह से उनके घर में ही रोक दिया। उनके घर के आसपास पुलिस बल तैनात रहा और उन्हें बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई। पूर्णिमा वर्मा का आरोप है कि सद्बुद्धि यज्ञ के आयोजन की अनुमति के लिए उनके द्वारा कोतवाली थाना एवं एसडीएम कार्यालय में आवेदन दिया गया था लेकिन अनुमति नहीं दी गई। इसके बावजूद उन्होंने फव्वारा चौक पर आयोजन करने की घोषणा की थी। इसके बाद पुलिस ने सुबह से ही उनके घर के बाहर पहरा लगा दिया।पूर्णिमा वर्मा का आरोप है कि वह यह आयोजन किसी व्यक्तिगत उद्देश्य से नहीं बल्कि जनता के हित और नशामुक्ति के मुद्दे को लेकर करना चाहती थीं। उनका आरोप है कि छिंदवाड़ा में अवैध रूप से कुछ गतिविधियां संचालित की जा रही हैं और इन्हीं के विरोध में वह मुख्यमंत्री के नाम सद्बुद्धि यज्ञ के माध्यम से शासन का ध्यान आकर्षित करना चाहती थीं। अमरवाड़ा वन परिक्षेत्र के सिंगोड़ी में नवोदय विद्यालय के पीछे पानी में हिरण के दो बच्चे फंसने की सूचना से ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार दोनों हिरण के बच्चे पानी में गिर गए जिसके बाद उन्होंने तत्काल सिंगोड़ी वन विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को इसकी सूचना दी।ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना दिए जाने के बावजूद काफी समय तक वन विभाग का अमला मौके पर नहीं पहुंचा और हिरण के बच्चों का रेस्क्यू नहीं किया गया। पानी में फंसे हिरण के बच्चों को लेकर ग्रामीण लगातार वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते रेस्क्यू नहीं किया गया तो हिरण के बच्चों की जान खतरे में पड़ सकती है। मामले को लेकर वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। सेवा संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिन अभियान के तहत शिवपुरी भाजपा मंडल के ग्राम भोकई में चौथा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। सांसद बंटी विवेक साहू ने शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में 380 मरीजों का पंजीयन कर उपचार किया गया और निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। वहीं 3 गंभीर मरीजों को आगे के उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। सांसद ने कहा कि छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में 17 सितंबर से 25 दिसंबर तक 100 दिनों तक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिले के बिछुआ थाना क्षेत्र में खुद को पत्रकार बताकर लोगों की फोटो-वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने तथा जान से मारने की धमकी देकर अवैध वसूली करने वाले दो आरोपियों—साहिर उर्फ साहिल (30) निवासी उमरिया और चंचलेश (38) निवासी खमरा—को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पीड़ितों (संदीप साहू और भोलाराम पंगारे) की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तकनीकी साक्ष्यों व साइबर सेल की मदद से आरोपियों को दबोचा जिनके पास से एक मोटोरोला और एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन जब्त किया गया है। मामले में एक अन्य आरोपी ज्ञानेन्द्र निवासी खमरा फिलहाल फरार है जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। ग्राम बनगांव में आयोजित दो दिवसीय 36वीं पारंपरिक जस प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। क्षेत्र की विभिन्न जस मंडलियों ने भक्तिमय प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित सक्सेना द्वारा आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सांसद विवेक बंटी साहू सहित भाजपा जिला अध्यक्ष शेषेराव यादव दीपक सक्सेना महापौर विक्रम अहके एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।प्रतियोगिता में आदि शक्ति जस मंडल छिंदवाड़ा ने प्रथम सरस्वती संकीर्तन जस मंडल नजरपुर बिछुआ ने द्वितीय तथा जय अंबे जस मंडल मानकादई कला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बड़ा गणपति में गणेश यज्ञ श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की कामना श्री सार्वजनिक गणेश उत्सव मंडल ट्रस्ट बरारीपुरा द्वारा बड़ा गणपति मंदिर परिसर में पांचवीं बार गणेश यज्ञ का आयोजन किया गया। यहां वर्ष 1922 से भगवान गणेश की प्रतिमा विराजित करने की परंपरा चली आ रही है।नागपुर से पधारे महाराज जी के मार्गदर्शन में गणेश अटर महाराज एवं अरबीकर महाराज जी ने विधि-विधान से पूजन और यज्ञ संपन्न कराया। फिल्म ‘हनुमान अंश’ के दर्शकों को बांटी हनुमान चालीसा पुस्तिकाएं श्रेयांश टॉकीज में रविवार को फिल्म ‘हनुमान अंश’ का शो छूटने के बाद श्री बाबा नींव करौरी महाराज परिवार छिंदवाड़ा ग्रुप के सदस्यों ने विद्यार्थियों एवं आमजन को तिलक लगाकर लगभग 251 लघु हनुमान चालीसा पुस्तिकाओं का वितरण किया। इस दौरान ग्रुप सदस्य एवं सुप्रसिद्ध गायक विश्वेश चंदेल ने बाबा नींव करौरी महाराज के जीवन उनकी लीलाओं और उत्तराखंड स्थित कैंची धाम के महत्व की जानकारी दी।