Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
19-Sep-2026

प्रदेश के 7400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी वितरित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विद्यार्थियों की मेहनत और उपलब्धियों को पुरस्कृत करना परिवार समाज और सरकार का दायित्व है। विद्यार्थियों के सपनों को पूरा करने के लिए आवश्यक संसाधन और अवसर उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार संकल्पित है। आर्थिक कठिनाइयों अथवा संसाधनों की कमी के कारण किसी भी प्रतिभावान विद्यार्थी की प्रगति नहीं रुकनी चाहिए। मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की जा रही स्कूटी केवल आवागमन का साधन नहीं बल्कि उनकी प्रतिभा और परिश्रम के पुरस्कार के साथ आत्मविश्वास और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रोत्साहन है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल के सुभाष स्कूल में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूलों में कक्षा-12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री स्कूटी योजना अंतर्गत स्कूटी वितरण के राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को कक्षा 12 वीं में प्रथम प्रयास में ही 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक के साथ स्कूल में प्रथम स्थान पर आना जरूरी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा शनिवार को समारोहपूर्वक प्रदेश के 7400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी वितरित की गई। उज्जैन में संत समागम में पहुंचे CM डॉ. मोहन यादव उज्जैन में युवा धर्म संसद के समापन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। समापन संबोधन में उन्होंने युवाओं को भगवान राम श्रीकृष्ण और द्रोणाचार्य से जुड़े प्रसंग सुनाए। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्रियों राजीव गांधी और डॉ. मनमोहन सिंह का उल्लेख करते हुए शासन और व्यवस्था में जवाबदेही के महत्व की बात कही। सीएम ने कहा कि शासन की व्यवस्था में जहां ढील-ढाल होती है वहां सरकार और पूरी व्यवस्था पर उसका असर पड़ता है। सतना में 354 दिव्यांगों को लाभ 22 हजार उपकरण बांटे सतना के बीटीआई मैदान में शनिवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत निःशुल्क दिव्यांग सेवा और श्रमिक सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री प्रहलाद पटेल ने दिव्यांग हितग्राहियों को ट्राईसाइकिल और अन्य सहायक उपकरण वितरित किए। कार्यक्रम में राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी चित्रकूट विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार और महापौर योगेश ताम्रकार भी मौजूद रहे। सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट सवाल पूछें कांग्रेस नेता राहुल गांधी इंदौर में छात्रों की गूंज को संबोधित करते हुए छात्रों से सवाल-जवाब के दौरान राहुल ने कहा- सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट्स सवाल पूछें इसलिए वह अंधभक्त पैदा करता है। उन्होंने कहा- छात्रों का सिस्टम से भरोसा उठ गया है हालांकि कुछ जगह कैंडिडेट्स की भी गलती है। इस पर सामने बैठे छात्रों ने जवाब दिया- सर हम सिस्टम से हार गए। इमरती देवी ने मंच पर बैठे लोगों को हत्यारा बताया पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को हत्यारा और हत्या के आरोपी बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह कुशवाहा ने खुद उन्हें मंच पर बुलाया लेकिन इमरती देवी मंच पर नहीं गईं और कार्यकर्ताओं के बीच बैठी रहीं। मामला सेवा संकल्प अभियान के तहत जलसा गार्डन में आयोजित मेरा सपनों का भारत—चित्र सेवा कार्यक्रम का है। कार्यक्रम के मंच पर लगे बैनर में भी इमरती देवी की तस्वीर नहीं थी। भोपाल कलेक्टर के नाम से फेक फेसबुक ID बनाई भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के नाम से फेसबुक पर फेक ID बनाई गई है। यह जानकारी खुद जिला प्रशासन के ऑफिशियल अकाउंट से दी गई। जिसमें कहा गया कि न तो फेक आईडी को फॉलो करें और न ही संदेश का कोई जवाब दें। कलेक्टर की प्रियंक मिश्रा आईएस नाम से फेसबुक आईडी बनी है। इसमें लगी तस्वीर में कलेक्टर के साथ एडीएम सुमित पांडेय जिला पंचायत सीईओ इला तिवारी है। उफनते नाले में बही कार 8 की मौत मध्य प्रदेश के आगर-मालवा के नलखेड़ा में मां बगलामुखी मंदिर के पास बरसाती नाले में कार बहने से 8 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 3 बच्चे 2 महिलाएं और 3 पुरुष हैं। 7 मृतक ओडिशा के रहने वाले थे जबकि कार ड्राइवर अरुण गोयल आगर-मालवा के बड़ौद का निवासी था। सभी श्रद्धालु उज्जैन से कार किराए पर लेकर मां बगलामुखी मंदिर दर्शन के लिए आए थे।