Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
19-Sep-2026

मध्य प्रदेश में शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह और कांग्रेस नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। कांग्रेस प्रवक्ता स्वदेश शर्मा ने सरकार पर तीखा निशाना साधा कहा कि शिक्षा मंत्री राहुल गांधी के प्रयोगों को फेल बता रहे हैं जबकि सच्चाई यह है कि जनता सरकार की नीतियों से त्रस्त है। कांग्रेस प्रवक्ता स्वदेश शर्मा ने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह विफल रही है। प्रदेश में 1 लाख 4 हजार से अधिक पद खाली पड़े हैं जिन्हें भरने के बजाय सिर्फ झूठी घोषणाएं और इवेंटबाजी की जा रही है। लाडली बहना योजना से लेकर अन्य वादों पर भी सरकार खरी नहीं उतरी है। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि जनता 2028 के विधानसभा चुनाव में इन सबका करारा जवाब देगी।