Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
23-Sep-2026

‘छात्रों की गूंज’ के बाद एमपी यूथ कांग्रेस में घमासान इंदौर में 19 सितंबर को हुए राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में एंट्री का एक विवाद सामने आया है। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष स्वीटी पाटिल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- मुझे पास के लिए घंटों भटकाया गया। अपराधी और गलत लोग सभागार के अंदर बैठे थे। मेहनत करने वाले पदाधिकारियों को पास नहीं मिले। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। आयुर्वेद है रोग से बचाव की जीवन पद्धति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय योग और आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति पुन: विश्व में प्रतिष्ठित हुई है। भारतीय संस्कृति और जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है। हमारी रसोई की वस्तुएं और भोजन में मसाले भी आयुर्वेद पर आधारित हैं। भारतीय संस्कृति और वेदों के ज्ञान में सर्वे भवन्तु सुखिन: और वसुधैब कुटुम्बकम की भावना छिपी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर पंडित खुशीलाल शर्मा शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब बने एमपी भाजपा प्रभारी भाजपा ने मध्य प्रदेश में प्रदेश प्रभारी बदल दिया है। पार्टी ने त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को मध्य प्रदेश का प्रभारी और रेखा वर्मा को सह प्रभारी बनाया है। अब तक यह जिम्मेदारी संभाल रहे डॉ. महेंद्र सिंह की जगह बिप्लब देब को जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार (23 सितंबर) को प्रदेश प्रभारियों और सह प्रभारियों की नई सूची जारी की। पार्टी के आदेश के मुताबिक सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। अगले साल सतगढ़ी में होने वाली GIS में आएंगे पीएम भोपाल के सतगढ़ी में अगले साल जनवरी में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे। इसके चलते तैयारियों को लेकर बैठकों का दौर शुरू हो गया है। बुधवार को भोपाल कमिश्नर कर्मवीर शर्मा ने बैठक की।उन्होंने अफसरों से कहा कि समिट की तैयारियों में किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ मिशन मोड में कार्य करें। GIS-2027 मध् यप्रदेश की औद्योगिक क्षमताओं और निवेश संभावनाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। प्रस्तावित समिट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आयोजित किया जाना है। दावा- धीरेंद्र शास्त्री का पुत्र योग का पर्चा झूठा निकला यूपी में झांसी के एक श्रद्धालु दंपती का दावा है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने उनके लिए जो पर्चा बनाया था उसमें लिखी एक बात गलत निकली।दंपती के मुताबिक बाबा ने पर्चे पर पत्नी को प्रेत बाधा होने और ‘पुत्र योग’ बनने की बात लिखी थी। हालांकि 11 जून को उनके घर चौथी बेटी का जन्म हुआ।इसके बाद पति ने ‘अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति’ से संपर्क किया और लोगों से जागरूक रहने की अपील की।झांसी में मऊरानीपुर निवासी राजेंद्र श्रीवास के अनुसार वर्ष 2024 में वे पत्नी की मानसिक और शारीरिक परेशानियों के इलाज के लिए बागेश्वर धाम गए थे। कई बार धाम जाने के बाद मई 2024 में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने उनका पर्चा बनाया। मेंटेनेंस के नाम पर बिजली गुल उखड़े कांग्रेसी मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी के दफ्तर में बुधवार को कांग्रेस पहुंचे और अधिकारियों से सवाल किए। कहा कि भोपाल में मेंटेनेंस के नाम पर हर रोज घंटों बिजली गुल हो रही है। वहीं जब से स्मार्ट मीटर लगे तब से ज्यादा राशि के बिल आ रहे हैं। आखिर ये बिजली जा कहां रही है? अरेरा कॉलोनी सहित कई क्षेत्रों में बार-बार बिजली गुल होने और वॉल्टेज फ्लक्चुएशन की समस्या लेकर कांग्रेसी ऑफिस पहुंचे थे। प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने एमडी विशेष गढ़पाले को शिकायत पत्र भेजकर व्यवस्था पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। इंदौर के पाटनीपुरा में गिरा गणेश उत्सव का होर्डिंग इंदौर के पाटनीपुरा मेनरोड पर बुधवार दोपहर गणेश उत्सव के आयोजन के लिए लगाया गया बड़ा होर्डिंग अचानक गिर गया। बताया गया कि इसकी चपेट में कुछ लोग आए हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक श्रेय शर्मा नाम के युवक को मामूली चोट आई जिसे परिजन निजी अस्पताल लेकर गए। जानकारी के मुताबिक गोल स्कूल में होने वाले गणेश चतुर्थी आयोजन के लिए मेनरोड पर बड़ा गेट और होर्डिंग लगाया गया था। वकील से मारपीट के आरोप में TI समेत तीन सस्पेंड भोपाल के जहांगीराबाद थाने में अधिवक्ता राकेश रावल से मारपीट के आरोप के बाद करीब 50 वकीलों ने मंगलवार देर रात 3 बजे तक थाने पर प्रदर्शन किया। वकीलों ने थाना प्रभारी राजन सिंह अहिरवार और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। मामले में डीसीपी जोन-1 ने थाना प्रभारी राजन सिंह अहिरवार समेत कॉन्स्टेबल यश लखेरा और आरक्षक रामस्वरूप को निलंबित कर दिया है। तीनों को निलंबन अवधि में रिजर्व सेंटर से संबद्ध किया गया है। मामले की प्राथमिक जांच सात दिन में पूरी कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं जहांगीराबाद थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर हरि किशन लोहिया को दी गई है। MP में नो-UPI डे 2000 से ज्यादा पेमेंट नहीं लिया मध्य प्रदेश में बुधवार को व्यापारियों ने प्रस्तावित UPI चार्ज के विरोध में ‘नो-UPI डे’ मनाया। भोपाल इंदौर ग्वालियर जबलपुर समेत कई शहरों में व्यापारियों ने 2 हजार रुपए से ज्यादा के UPI पेमेंट लेने से इनकार किया। दुकानों के QR स्कैनर और साउंड बॉक्स पर काला कपड़ा बांधकर विरोध जताया गया। UPI का प्रतीकात्मक पुतला भी लटकाया गया।


खबरें और भी हैं

कॉर्बेट नेशनल पार्क से राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की शिफ्टिंग का दूसरा चरण अब शुरू होने जा रहा है l नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी यानी NTCA से इसकी अनुमति मिलने के बाद कॉर्बेट प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं इस चरण में एक मेल और चार फीमेल समेत कुल पांच बाघों को कॉर्बेट नेशनल पार्क से राजाजी टाइगर रिजर्व भेजा जाएगा l दरअसल बाघों को एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में स्थानांतरित करने का यह क्रम राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या और वितरण को बेहतर करने के साथ-साथ मानव-वन्यजीव संघर्ष की संभावित परिस्थितियों को कम करने के उद्देश्य से आगे बढ़ाया जा रहा है l इससे पहले क्रम के पहले चरण में दो मेल और तीन फीमेल समेत पांच बाघों को कॉर्बेट से राजाजी के ईस्टर्न जोन में भेजा गया था l अब दूसरे चरण में पांच और बाघों को राजाजी के वेस्टर्न जोन में भेजे जाने की तैयारी है. ण्डाचौक स्थित टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। पहले कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में आग लगने शुरू