कॉर्बेट नेशनल पार्क से राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की शिफ्टिंग का दूसरा चरण अब शुरू होने जा रहा है l नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी यानी NTCA से इसकी अनुमति मिलने के बाद कॉर्बेट प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं इस चरण में एक मेल और चार फीमेल समेत कुल पांच बाघों को कॉर्बेट नेशनल पार्क से राजाजी टाइगर रिजर्व भेजा जाएगा l दरअसल बाघों को एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में स्थानांतरित करने का यह क्रम राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या और वितरण को बेहतर करने के साथ-साथ मानव-वन्यजीव संघर्ष की संभावित परिस्थितियों को कम करने के उद्देश्य से आगे बढ़ाया जा रहा है l इससे पहले क्रम के पहले चरण में दो मेल और तीन फीमेल समेत पांच बाघों को कॉर्बेट से राजाजी के ईस्टर्न जोन में भेजा गया था l अब दूसरे चरण में पांच और बाघों को राजाजी के वेस्टर्न जोन में भेजे जाने की तैयारी है. ण्डाचौक स्थित टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। पहले कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में आग लगने शुरू हुई जो कि पूरी तरह कॉम्प्लेक्स में फैलने शुरू हो गई है कॉम्प्लेक्स के ऊपरी मंजिले पर कुछ लोगों का होना पाया गया थे जिन्हें स्थानीय लोगों द्वारा सूचना देकर बचा लिया गया है l कोतवाली पुलिस अग्निशमन और नगर निगम की टीम द्वारा आग पर काबू पाया जा रहा है। घटना के बाद कॉम्प्लेक्स में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहुल गांधी की ओर से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल को लेकर की गई टिप्पणी पर उत्तराखंड में सियासत गरमा गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत बीजेपी नेताओं ने राहुल गांधी पर सेना और देश की सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों के सम्मान को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है।कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी जो एक पूर्व सैनिक भी है उनका कहना है कि उत्तराखंड के वीर सपूत और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के प्रति अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल दुर्भाग्यपूर्ण है। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और राहुल गांधी की राजनीति में सेना और सुरक्षा से जुड़े लोगों के सम्मान की कमी दिखाई देती है।बीजेपी ने कहा कि देश के सैनिक सीमाओं की रक्षा करते हैं और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अधिकारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाते हैं। ऐसे में उनके सम्मान को लेकर बयानबाजी पर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताई है। बरोटीवाला जमुनीपुर रोड पर स्थित ग्रेट वैल्यू मॉडर्न पब्लिक स्कूल में बीती रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच लूट की वारदात हुई। विद्यालय संचालक गोपाल राठौर और उनकी पत्नी नीलम के अनुसार जिस वक्त घटना हुई उसे वक्त कमरे में सो रहे थे। जब दरवाजा तोड़कर अंदर कमरे में दाखिल हुए। उनके पास डंडे लोहे का रोड और हथियार होने की बात उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा। पीड़ित परिवार को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया। गोपाल राठौर और उनकी पत्नी नीलम के अनुसार घर में रखे लाखों रुपया के गहने और नगदी लूट कर फरार हो गए। लूट के बाद पड़ोसियों को आवाज़ लगाई। और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर तत्काल पुलिस ने फॉरेंसिक स्पेशल टीम के साथ जांच पड़ताल कर फिंगरप्रिंट्स के फुटेज लिए। पुलिस द्वारा अपराधियों के धर पकड़ के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को कंगला जा रहा है। जिससे जल्द से जल्द लड की घटना को अंजाम देने वाले शातिर अपराधियों को सलाखों पीछे पहुंचाया जा सके। उधम सिंह नगर में नगर निकाय चुनाव के मतदान के बाद स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को लेकर हुए बवाल ने प्रदेश की सियासत गरमा दी है। स्ट्रांग रूम के आगे तिरपाल लगाने को लेकर कांग्रेस ने पर्दे के पीछे झोल का आरोप लगाया धरना शुरू हुआ और देखते ही देखते जुबानी जंग हाथापाई में बदल गई। पुलिस को मौजूदा विधायक और पूर्व विधायक दोनों को हिरासत में लेना पड़ा। अब इस पूरे प्रकरण पर पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने बड़ा हमला बोला है। हरीश रावत ने सावल खड़े करते हुए कहा कि क्या अब चुनाव गुंडागर्दी से जीते जाएंगे। उन्होने कहा कि किच्छा में हारती हुई सत्तारूढ़ पार्टी ने गुंडागर्दी शुरू कर दी है जिसके चलते कांग्रेस प्रत्याशी और विधायक तिलकराज बेहड़ के साथ पुलिस की मौजूदगी में मारपीट हुई। उन्होंने कहा कि अगर छोटे छोटे पंचायत और निकाय चुनाव में भी परिणाम प्रभावित करने की कोशिश होगी तो ये लोकतंत्र के लिए ठीक संकेत नहीं है। हरिश रावत ने चुनाव आयोग को इसका संज्ञान लेने के लिए कहा है साथ ही उन्होंने चेताया कि कांग्रेस इस मुद्दे पर एकजुट होकर संघर्ष करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित उत्तराखंड दौरे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रधानमंत्री का प्रदेश से विशेष लगाव रहा है और प्रदेशवासी उनके आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के हर दौरे से उत्तराखंड को विकास की नई दिशा मिली है। चाहे माणा को देश का पहला गांव घोषित करना हो आदि कैलाश और सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देना हो या आपदा के समय उत्तराखंड पहुंचकर लोगों का हौसला बढ़ाना हो। राज्य स्थापना की रजत जयंती पर प्रधानमंत्री का आगमन प्रदेश के लिए ऐतिहासिक होगा। सरोवर नगरी नैनीताल में माँ श्री नन्दा सुनंदा की शोभायात्रा जेसी ही मंदिर के गेट से निकली तो फूलों की वर्षा इस कदर हुई जो देखने लायक थी। जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। और माँ नन्दा सुनंदा की ऐतिहासिक शोभायात्रा को लेकर लोगों में जोश खरोश देखा गया। पूरे शहर में भ्रमण कर विदाई दी गई। यहाँ बता दे मां के जयकारे के साथ मां नंदा सुनंदा की शोभायात्रा निकाली गई । इस दौरान लाखों की संख्या में भक्तजनों की भीड़ शोभा यात्रा में शामिल हो गई। नैना देवी मंदिर से नंदा सुनंदा की शोभायात्रा निकाली गई । जैसे ही मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई हजारों की संख्या में भक्तजनों की भीड़ शोभा यात्रा में शामिल हो गई। जो बढ़ते बढ़ते लाखों में पहुँच गई।