स्वाइन फ्लू का पहला मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर में 397 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण सांसद ने किया शुभारंभ बस स्टैंड पर भिड़े दो युवक बेल्ट से किए ताबड़तोड़ वार जनसुनवाई के लंबित आवेदनों पर कलेक्टर सख्त अधिकारियों को नोटिस के निर्देश अतिवृष्टि से मक्का की फसल को नुकसान मुआवजे के लिए किसानों ने लगाई गुहार जिले में स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। अतरवाड़ा निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग को बुखार और सांस लेने में तकलीफ के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद उन्हें अस्पताल के लिए बनाए गए विशेष वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है। मरीज की निगरानी के लिए दो डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है वहीं संक्रमण के खतरे को देखते हुए अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मचारियों को मास्क सहित जरूरी सावधानियां बरतने के निर्देश दिए गए हैं। सिविल सर्जन डॉ. कंचन दुबे ने बताया कि मरीज की स्थिति फिलहाल स्थिर है और उसका उपचार जारी है। आयुर्वेद दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय छिंदवाड़ा में आयोजित आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ सांसद बंटी विवेक साहू ने किया। शिविर में 397 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। सांसद ने आयुष चिकित्सकों से मरीजों को दिए जा रहे उपचार की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयुर्वेद को आधुनिक अनुसंधान और प्रमाण-आधारित चिकित्सा से जोड़कर जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। सांसद ने बताया कि छिंदवाड़ा-पांढुर्णा जिले में प्रदेश में सर्वाधिक 76 आयुष केंद्र संचालित हैं जहां 57 आयुष चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं बस स्टैंड पर बुधवार को किसी बात को लेकर दो लोगों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद के दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर बेल्ट से भी वार किए जिससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग कर मामला शांत कराया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विवाद की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पांढुर्णा कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में बुधवार को समय-सीमा बैठक हुई जिसमें लंबित प्रकरणों जनसमस्याओं विकास कार्यों और शासकीय योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने जनसुनवाई के लंबित आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने और लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में भूमि आवंटन खेल स्टेडियम सौसर बस स्टैंड पुलिया निर्माण सड़क एवं अधोसंरचना कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई जिले में भारी बारिश से मक्का की फसल को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों ने मुआवजे की मांग की है। ग्राम पंचायत सोनपुर के वार्ड क्रमांक 24 के किसानों ने तहसीलदार को आवेदन सौंपकर फसल क्षति का सर्वे कराने और उचित राहत राशि दिलाने की मांग की है।किसानों ने आवेदन में बताया कि 18 सितंबर को हुई तेज बारिश के कारण मक्का की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। इससे उन्हें आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है। किसानों ने पटवारी के माध्यम से फसल का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन कराने और नियमानुसार मुआवजा प्रदान करने की मांग की है। जिला अधिवक्ता संघ के 100 वर्ष पूरे शताब्दी समारोह का शुभारंभ जिला अधिवक्ता संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर शताब्दी वर्ष समारोह का गरिमामय शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुशांत हुद्दार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान कैरम में गोट चलाकर शताब्दी पखवाड़े की गतिविधियों की शुरुआत भी की गई। संघ अध्यक्ष राजकुमार मिश्रा ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि का श्रेय वरिष्ठ अधिवक्ताओं के संघर्ष और योगदान को दिया। शताब्दी पखवाड़े में कैरम शतरंज गायन कुर्सी दौड़ और वाद-विवाद सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। होटल-ढाबों में खाद्य सुरक्षा टीम का सघन निरीक्षण गंदगी मिलने पर कार्रवाई कलेक्टर हरेन्द्र नारायण के निर्देशन और अपर कलेक्टर धीरेंद्र सिंह की निगरानी में खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा जिले में होटल ढाबों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है। अभियान के तहत छिंदवाड़ा तामिया बिछुआ चौरई और अमरवाड़ा क्षेत्र में टीमों ने औचक निरीक्षण कर स्वच्छता एवं खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की। तामिया के चच्चा के समोसे में अत्यधिक गंदगी मिलने पर नोटिस जारी कर तीन दिन के लिए काम बंद रखने और पूरी सफाई के बाद ही संचालन शुरू करने के निर्देश दिए गए। वहीं कोर्ट परिसर स्थित आसंजी चाय और रमेश टी स्टाल से आलू बड़े दाल बड़े व कचौड़ी के नमूने लिए गए। राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर एकलव्य स्कूल में स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय तामिया में विद्यार्थियों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। आयुर्वेद मेडिकल ऑफिसर डॉ. धर्मेंद्र मेरावी ने विद्यार्थियों को आयुर्वेद संतुलित आहार नियमित दिनचर्या योग एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने जंक फूड नशे और अत्यधिक मोबाइल उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति भी जागरूक किया। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के लिए माल्हनवाड़ा में निकाली जागरूकता रैली बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत छिंदवाड़ा विकासखंड के शासकीय हाईस्कूल माल्हनवाड़ा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी बृजेश कुमार शिवहरे के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को बेटियों के संरक्षण शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया।मास्टर ट्रेनर श्यामल राव ने महिलाओं के अधिकारों घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को मिलने वाली सहायता और शासन की योजनाओं की जानकारी दी। दिया। अजनिया में गणेश उत्सव समिति ने कराया महाआरती व महाभंडारा महात्मा गांधी वार्ड अजनिया में बालाजी गणेश उत्सव समिति द्वारा गणेश उत्सव के अवसर पर महाआरती एवं महाभंडारे का आयोजन किया गया। ढोल-बाजों के साथ भगवान श्री गणेश की महाआरती की गई जिसके बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। समिति द्वारा लगातार तीसरे वर्ष गणेश प्रतिमा स्थापित कर उत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान प्रतिदिन आरती के बाद भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है। आयोजन में वार्डवासियों सामाजिक बंधुओं एवं मातृशक्ति का विशेष सहयोग रहा। समिति ने बताया कि 25 सितंबर को गणेश प्रतिमा का धूमधाम से विसर्जन किया जाएगा।