सड़कों की बदहाली से बढ़ी परेशानी पीजी कॉलेज और आरओबी दोनों बेहाल शिकायतों के निराकरण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : कलेक्टर विद्युत ठेकेदार पर एफआईआर और मुआवजे की मांग ओबीसी महासभा ने सौंपा ज्ञापन चौसरा पावर प्लांट और विश्वविद्यालय का काम जल्द शुरू कराने सांसद ने रखी मांग भाषण और चित्रकला में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा शहर में सड़क निर्माण और रखरखाव की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पीजी कॉलेज कैंपस हो या टीवी सेनेटोरियम के पास बना रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) दोनों जगह सड़क की बदहाली लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। कॉलेज में पढऩे पहुंच रहे छात्र-छात्राओं को गड्ढों से जूझना पड़ रहा है तो आरओबी से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी संभलकर निकलना पड़ता है। हैरानी यह है कि एक जगह सड़क की मरम्मत वर्षों से नहीं हुई तो दूसरी जगह बार-बार गड्ढे उभरने के बाद भी स्थायी समाधान नहीं हो पाया। अगर हम बात पीजी कॉलेज की करे तो पीजी कॉलेज परिसर की सड़क का निर्माण वर्ष 2021-22 में नगर निगम द्वारा कराया गया था। निर्माण के बाद नियमित मरम्मत नहीं होने से सड़क जगह-जगह उखड़ गई है। बड़े गड्ढों और बारिश के बाद उनमें भरे पानी के कारण उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। रोजाना कॉलेज पहुंचने वाले छात्र-छात्राओं को साइकिल और दोपहिया वाहन निकालने में परेशानी होती है। गड्ढों से बचने के प्रयास में वाहन असंतुलित होने का खतरा बना रहता है। कुछ स्थानों पर सड़क की खुदाई ने भी आवागमन को मुश्किल बना दिया है। इतना ही नहीं इन गड्ढों की वजह से कई बार छात्र सड़क दुर्घटना का शिकार भी हो चुके है। कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने सोमवार को समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और आमजन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन और जनसुनवाई के लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। संबल योजना के तहत अंत्येष्टि सहायता में देरी होने पर संबंधित सचिव और वार्ड मोहर्रिर की जिम्मेदारी तय करने को कहा। वहीं पेयजल शिकायतों का तत्परता से निराकरण करने खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता और गुणवत्ता की अनदेखी पर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा आदिवासी छात्रावासों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बताया कि 24 सितंबर को मोहखेड़ ब्लॉक के बीसापुरकला में मुख्यमंत्री जन-विश्वास शिविर आयोजित होगा। विद्युत कार्य के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए 22 वर्षीय रवि वर्मा के इलाज का खर्च और उचित मुआवजा दिलाने तथा संबंधित ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर ओबीसी महासभा ने पुलिस अधीक्षक के नाम सीएसपी को ज्ञापन सौंपा। महासभा का आरोप है कि घटना के बाद ठेकेदार ने इलाज की जिम्मेदारी नहीं ली। परिजनों के अनुसार उपचार में अब तक लाखों रुपये खर्च हो चुके हैं। महासभा ने मामले की जांच कर एफआईआर दर्ज कराने इलाज का खर्च दिलाने और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। खजरी में बिना सक्षम अनुमति कॉलोनी विकसित करने और भूखंडों के विक्रय के मामले में नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। निगम आयुक्त सीपी राय के निर्देश पर संबंधित भू-स्वामी को कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिवस में जवाब मांगा गया है। निगम के अनुसार मौजा खजरी स्थित हेक्टेयर भूमि पर महेश कुमार माधवानी निवासी खजरी छिंदवाड़ा द्वारा बिना डायवर्सन कालोनाइजर लाइसेंस RERA पंजीयन और नगर निगम की अनुमति के कॉलोनी विकसित की जा रही थी। भूमि को छोटे-छोटे भूखंडों में विभाजित कर विक्रय किए जाने की जानकारी भी सामने आई है।जांच प्रतिवेदन के आधार पर निगम ने इसे मप्र नगर पालिका (कॉलोनी विकास) नियम 2021 का उल्लंघन माना है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि 15 दिवस में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कॉलोनी को अनाधिकृत घोषित कर FIR सहित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। सांसद बंटी विवेक साहू ने भोपाल प्रवास के दौरान मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल से मुलाकात कर छिंदवाड़ा-पांढुर्णा के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। सांसद ने चौसरा पावर प्लांट जल्द शुरू कराने शंकरशाह विश्वविद्यालय भवन के लिए राशि स्वीकृत करने डब्ल्यूसीएल की लंबित अनुमतियों जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति और एसएनसीयू में 40 बेड बढ़ाने की मांग रखी। इसके अलावा सौंसर एसईजेड की धीमी गति और थोटा गांव के पुनर्वास का मुद्दा भी उठाया। वहीं खेल मंत्री विश्वास सारंग से मुलाकात कर इमलीखेड़ा में प्रस्तावित खेल एकेडमी का भूमिपूजन जल्द कराने तथा दोनों जिलों में खेल मैदान स्वीकृत करने की मांग की। सेवा संकल्प अभियान के तहत पीजी कॉलेज में भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेकर भाषण और चित्रों के माध्यम से अपनी प्रतिभा व विचारों को प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को सेवा सामाजिक सहभागिता और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया आबकारी की दबिश 35 लीटर कच्ची शराब जब्त आबकारी विभाग ने दमुआ क्षेत्र के विभिन्न गांवों में दबिश देकर 35 लीटर हाथ भट्टी कच्ची मदिरा बरामद की और 150 किलो महुआ लाहन नष्ट किया। दमुआ हरियागढ़ ब्रजपुरा चुनरी चौगान नंदन माइनर्स मैगजीन दफाई सहित अन्य क्षेत्रों में की गई कार्रवाई में कुल 3 प्रकरण दर्ज किए गए। आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) एवं (च) के तहत कार्रवाई की गई। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक पूर्णिमा वरकड़े प्रधान आरक्षक अमृता साहू एवं आरक्षक अनुराग गोनेकर शामिल रहे। देवरी में स्वास्थ्य शिविर 312 ग्रामीणों का उपचार 5 गंभीर मरीज रेफर सेवा संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिन अभियान के तहत खमारपानी के दूरस्थ ग्राम देवरी में पांचवें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 312 ग्रामीणों का पंजीयन कर जांच व उपचार किया गया तथा निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। जांच के दौरान 5 गंभीर मरीज मिलने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। शिविर में भाजपा पदाधिकारियों ने पौधारोपण भी किया। 1701 करोड़ के निवेश से 4135 लोगों को मिलेगा रोजगार जिला स्तरीय लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड एवं निवेश संवर्धन एवं समन्वय समिति की संयुक्त बैठक सोमवार को कलेक्टर हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निवेश प्रस्तावों की प्रगति और औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निवेशकों को शीघ्र स्वीकृतियां देने और उद्योग स्थापना से जुड़ी समस्याओं का समयबद्ध निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि जिले में उपस्थित निवेशकों द्वारा 1701.41 करोड़ रुपए का निवेश प्रस्तावित है जिससे 4135 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। तीन निवेशकों द्वारा कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं जबकि कृष्णकांत राठी द्वारा चौरई विकासखंड में 125 करोड़ रुपए की लागत से एथेनॉल प्लांट स्थापित किया जा रहा है। 1701 करोड़ के निवेश से 4135 लोगों को मिलेगा रोजगार जिला स्तरीय लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड एवं निवेश संवर्धन एवं समन्वय समिति की संयुक्त बैठक सोमवार को कलेक्टर हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निवेश प्रस्तावों की प्रगति और औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निवेशकों को शीघ्र स्वीकृतियां देने और उद्योग स्थापना से जुड़ी समस्याओं का समयबद्ध निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि जिले में उपस्थित निवेशकों द्वारा 1701.41 करोड़ रुपए का निवेश प्रस्तावित है जिससे 4135 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। तीन निवेशकों द्वारा कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं जबकि कृष्णकांत राठी द्वारा चौरई विकासखंड में 125 करोड़ रुपए की लागत से एथेनॉल प्लांट स्थापित किया जा रहा है। छिन्दवाड़ा प्रेस एसोसिएशन का चुनाव 27 सितंबर को छिन्दवाड़ा प्रेस एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के निर्वाचन को लेकर बैठक में चुनाव कार्यक्रम तय किया गया। अध्यक्ष उपाध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष और सहसचिव सहित पांच पदों के लिए चुनाव होगा। सदस्यता नवीनीकरण की अंतिम तिथि 24 सितंबर तथा मतदाता सूची का प्रकाशन 25 सितंबर को किया जाएगा। 26 सितंबर को दोपहर 2 बजे तक 1000 रुपये शुल्क के साथ नामांकन जमा किए जा सकेंगे और शाम 5 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 27 सितंबर को दोपहर 12 बजे से मतदान होगा। इसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे विद्युत ठेकेदार पर एफआईआर और मुआवजे की मांग ओबीसी महासभा ने सौंपा ज्ञापन विद्युत कार्य के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए 22 वर्षीय रवि वर्मा के इलाज का खर्च और उचित मुआवजा दिलाने तथा संबंधित ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर ओबीसी महासभा ने पुलिस अधीक्षक के नाम सीएसपी को ज्ञापन सौंपा। महासभा का आरोप है कि घटना के बाद ठेकेदार ने इलाज की जिम्मेदारी नहीं ली। परिजनों के अनुसार उपचार में अब तक लाखों रुपये खर्च हो चुके हैं। महासभा ने मामले की जांच कर एफआईआर दर्ज कराने इलाज का खर्च दिलाने और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।