Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
21-Sep-2026

33 लाख वोटर्स को नोटिस लिस्ट में चुनाव आयुक्त का नाम भी गलत दिल्ली में SIR के तहत बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी विदेश मंत्री एस. जयशंकर और चुनाव आयुक्त एसएस संधू को चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है। चुनाव अधिकारियों के मुताबिक 33.13 लाख मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म की जानकारी में गड़बड़ी के कारण नोटिस भेजे गए हैं। SIR का दावा-आपत्ति चरण 30 सितंबर तक चलेगा और अंतिम मतदाता सूची 4 नवंबर को जारी होगी। दिल्ली में SIR के खिलाफ याचिका पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय में रविवार को पार्टी की नेशनल सोशल मीडिया वर्कशॉप हुई। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई बड़े नेता शामिल हुए।सूत्रों के मुताबिक पार्टी सूत्रों ने बताया कि वर्कशॉप में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस के सोशल मीडिया नैरेटिव का जवाब देने पर चर्चा हुई।इसके साथ ही बैठक में पीएम मोदी के काम को लोगों तक पहुंचाने और सदस्यता अभियान से जुड़े मुद्दों पर भी बात हुई। मुंबई में BJP विधायक बोले-मुस्लिम गरबा में आ सकते हैं मुंबई के बोरीवली में होने वाले गरबा कार्यक्रम में मुस्लिमों की एंट्री को लेकर बीजेपी ने शर्त रखी है। बीजेपी विधायक संजय उपाध्याय ने कहा कि गरबा में शामिल होने वाले मुस्लिमों को तिलक लगाना होगा और देवी की पूजा करनी होगी। इससे पहले महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने भी नवरात्रि के दौरान गरबा आयोजनों में मुस्लिमों की एंट्री का विरोध किया था। इस साल शारदीय नवरात्रि 11 से 19 अक्टूबर तक चलेगी। इस दौरान अलग-अलग जगहों पर गरबा और डांडिया कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जम्मू-कश्मीर के जंगल में छिपा घायल आतंकी जम्मू-कश्मीर में तीन दिन पहले हुए एनकाउंटर में घायल आतंकी की तलाश जारी है। सेना ने पांच जिलों कठुआ सांबा उधमपुर डोडा और किश्तवाड़ जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक घायल आतंकी मजालता के जंगलों में छिपा हो सकता है। सेना ने 17 सितंबर को ‘ऑपरेशन सोहन’ चलाया था। मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े दो पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए थे। एक आतंकी घायल हो गया था। फोरेंसिक टीमें भागने वाले रास्ते पर मिले खून के निशान और अन्य सुरागों की भी जांच कर रही हैं। 10 राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र का असर शुरू हो गया है। इसके चलते मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ बिहार और गुजरात में रविवार दोपहर से ही मौसम बदल गया।गुजरात के जूनागढ़ गिरनार वन क्षेत्र में भारी बारिश के कारण आत्मेश्वर महादेव मंदिर जाने वाली सड़क पर अचानक पानी का बहाव तेज हो गया।इंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन करने गए बच्चों समेत 40 लोग बहाव में फंस गए। बारिश के कारण गिरनार पर्वत से गिरने वाले झरने में बाढ़ आ गई। सभी का रेस्क्यू हो गया है। केरलम में पूक्कोट्टुम्पडम में कोट्टाप्पुझा नदी में अचानक बाढ़ आ गई। इसमें पांच लोगों का एक ग्रुप बह गया जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लापता हैं।