Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
18-Sep-2026

16 सूत्रीय मांगों को लेकर पंचायत सचिवों ने सौंपा ज्ञापन नशे की हालत में युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या सकरी पंचायत में प्रभारी सचिव की मनमानी के आरोप पंचायत सचिव संगठन ने अपनी 16 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम जिला पंचायत के सीईओ को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने पंचायत सचिवों की सेवा संबंधी समस्याओं का जल्द निराकरण करने और पूर्व में की गई घोषणाओं से जुड़े लंबित शासनादेश जारी करने की मांग की। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से मांगों के निराकरण का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने शासन से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर पंचायत सचिव अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का भी निर्णय ले सकते हैं। जिले के ग्रामीण थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पेंडरई में 17 सितम्बर की देर रात 25 वर्षीय युवक ने घर में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जिसकी सूचना थाना में मिलने पर पुलिस ने मौके में पहुंचकर मृतक गोपाल पिता मदनलाल मोहारे का शव बरामद पंचनामा व पोष्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक के फांसी लगाने का कारण अज्ञात है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना कर रही है। बताया गया कि मृतक शराब के नशे में था और फांसी लगाने के पूर्व अपनी बहन जो नागपुर में रहती है उसे फोन कर बताया कि मैं फांसी लगा रहा हूं। मलाजखंड थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी निवासी करीब पौने चार वर्षीय मासूम दृष्टि की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पुलिस चौकी से मिली सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने शून्य पर मर्ग कायम कर डायरी जांच के लिए संबंधित थाने भेजने की प्रक्रिया शुरू की है। मृतिका के दादा नानाजी पंचतिलक ने बताया कि 17 सितंबर की रात दृष्टि ने परिवार के साथ भोजन किया था और रात करीब 12 बजे तक भजन किए। इसके बाद वह मां के साथ सो गई। सुबह करीब 4 बजे उसने तबीयत खराब होने की बात कही और अचेत हो गई। मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। बैगा आदिवासी बच्चों की मौत के विरोध में शहर कांग्रेस ने गुरुवार शाम हनुमान चौक पर मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत बच्चों को श्रद्धांजलि दी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्याम पंजवानी ने कहा कि 35 से अधिक मासूम बच्चों की मौत ने पूरे जिले को झकझोर दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित सरकारी कार्यक्रमों और सुशासन पखवाड़े को लेकर सवाल उठाए। पंजवानी ने कहा कि एक ओर परिवार बच्चों को खोने के दुख में हैं वहीं दूसरी ओर उत्सव और दीप प्रज्वलन किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने इंदौर की जल त्रासदी जहरीले कफ सिरप सागर की जहरीली शराब बिहार की बाढ़ और बालाघाट की घटना का उल्लेख करते हुए सरकार से जवाब मांगा। जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत सकरी में प्रभारी सचिव अनिता पारधी के खिलाफ मनमानी और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता राजकुमार हनुवते ने जिला पंचायत सीईओ और कलेक्टर की जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप है कि जन्म प्रमाण पत्र के चालान के नाम पर 600 रुपए का ऑनलाइन भुगतान कराया गया। साथ ही पंचायत में दो चबूतरों के निर्माण के नाम पर बिना कार्य कराए फर्जी बिल-बाउचर के जरिए राशि आहरण किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। जनपद सीईओ ने मामले में जांच दल गठित किए जाने की जानकारी दी है।