Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
17-Sep-2026

राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राज्य स्तरीय श्रमिक महासम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल समेत कई मंत्री और निगम-मंडल के अध्यक्ष मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने श्रमिकों का सम्मान करते हुए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सहायता राशि के चेक वितरित किए। साथ ही ई-रिक्शा वितरण योजना को हरी झंडी दिखाई। सम्मेलन में श्रमिकों के योगदान और उनके कल्याण के लिए सरकार की योजनाओं को प्रमुखता से सामने रखा गया। खदानों की मंजूरी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को खुली बहस की चुनौती दी है। बघेल ने कहा कि बीजेपी लगातार कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में खदानों की स्वीकृति का दावा करती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वे खुद मीडिया के सामने बैठकर खदानों के मुद्दे पर खुली चर्चा कर सकते हैं। बघेल ने कहा कि बतौर पूर्व मुख्यमंत्री वे मुख्यमंत्री साय के साथ इस मुद्दे पर डिबेट के लिए तैयार हैं। बिलासपुर जिले के दयालबंद में शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर आगजनी का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो युवकों ने रात के समय एक थार गाड़ी और दोपहिया वाहन में आग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और आगजनी के पीछे की पूरी वजह का पता लगाने में जुटी है। राजधानी रायपुर में मोबाइल लूट और चोरी के मामलों का पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कबीरनगर थाना और साइबर क्राइम ब्रांच की टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ाई और शहजाद अली उर्फ भिंडी तक पहुंची। पूछताछ में ओडिशा और राजस्थान तक फैले नेटवर्क का खुलासा होने का दावा पुलिस ने किया है। पुलिस के मुताबिक रायपुर से चोरी और लूटे गए मोबाइल ओडिशा भेजे जाते थे जहां उनका लॉक खोलकर सेकंड हैंड फोन के तौर पर बेचने की तैयारी की जाती थी। कुछ महंगे मोबाइलों में स्पेयर पार्ट्स बदलकर उनकी मूल पहचान छिपाने का भी आरोप है। इसके बाद राजस्थान के कोटा में सॉफ्टवेयर की मदद से मोबाइल अनलॉक कर बाजार में बेचने की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से 14 मोबाइल फोन और 2 लैपटॉप जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में रायपुर के शहजाद अली उर्फ भिंडी गौरव मझखंड और कृष दीप के अलावा ओडिशा के भोदेव मेहर और राजस्थान के आकाश परेटा शामिल हैं। पुलिस अन्य वारदातों और नेटवर्क से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाने के लिए पूछताछ कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर में नक्सली घटनाओं वाले स्थानों सुरक्षा बलों की सफलताओं वाले क्षेत्रों सुरक्षा कैंपों और शहीदों के स्थानों पर भी दीप जलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर जनता आशीर्वाद स्वरूप दीप जला रही है। वहीं झीरम घाटी मामले में NIA कोर्ट के फैसले को लेकर विजय शर्मा ने कांग्रेस के सवालों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अदालत ने NIA की जांच के आधार पर फैसला सुनाया है और यदि किसी के पास मामले से जुड़े सबूत हैं तो उन्हें जांच एजेंसियों के सामने रखा जा सकता है। नक्सल मुक्त पंचायतों को एक करोड़ रुपये की राशि नहीं मिलने के आरोप पर शर्मा ने कहा कि यह प्रावधान सभी पंचायतों के लिए नहीं था। पात्र पंचायतों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत राशि दी जा रही है और अन्य पात्र पंचायतों के लिए प्रक्रिया जारी है।