Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
17-Sep-2026

MP में पहली फ्री रजिस्ट्री बड़ौद के सीताराम को मिली बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को इंदौर में स्वामित्व अधिकार योजना में फ्री रजिस्ट्री बांटने के अभियान की शुरुआत की। प्रदेशभर में सबसे पहले आगर-मालवा के बड़ौद निवासी सीताराम को रजिस्ट्री दी गई। इसके बाद रायसेन के माखन सिंह गुर्जर को ये मालिकाना हक मिला। इस मौके पर नितिन नवीन ने कहा- ये केवल संपत्ति की रक्षा का विषय नहीं है आज बड़ी आबादी को आत्मसम्मान से जीने का हक मिला है। जो प्रयास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उसे मध्य प्रदेश में सीएम डॉ. मोहन यादव ने जमीन पर उतारा है। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- आज मध्य प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में दिवाली-दशहरा होली सारे त्योहार मनाए जाएंगे। मध्य प्रदेश सरकार ने ग्रामीण इलाकों में 50 लाख संपत्तियों का निष्पादन करते हुए फ्री रजिस्ट्री देने की शुरुआत कर दी है। आज से पटवारियों के माध्यम से घर-घर जाकर फ्री रजिस्ट्री का काम शुरू किया जा रहा है जो 17 अक्टूबर तक चलेगा। मुख्यमंत्री नई दिल्ली में सेमिकॉन इंडिया-2026 में होंगे शामिल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार 18 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित सेमिकॉन इंडिया-2026 में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव यशोभूमि नई दिल्ली में स्थापित मध्यप्रदेश राज्य पवेलियन का भ्रमण कर स्वीडिश एवं जापानी प्रतिनिधिमंडलों के साथ वन-टू-वन संवाद करेंगे। इसमें सेमीकंडक्टर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में निवेश के अवसरों प्रौद्योगिकी सहयोग और संभावित साझेदारियों पर चर्चा होगी। संवाद में ऑक्साइड कॉरपोरेशन स्केल फोटोनिक्स इम्प्यूट इंक. एक्रिटेक कैनन मैकडर्मिड अल्फा हनव्हा कैजो और जेनेसेम इंक. सहित कंपनियों एवं संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा को घसीटकर ले गई पुलिस रीवा में कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा को पुलिस घसीटते हुए ले गई। वे कल्पना मिश्रा के पिता को हटाने के विरोध में पहुंचे थे। इस दौरान विधायक की पुलिस से बहस हुई। पुलिस ने उन्हें मौके से हटाया और अपने साथ ले गई। विधायक ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया। मामला कल्पना मिश्रा के पिता को हटाए जाने के विरोध से जुड़ा है। पुलिस कार्रवाई के दौरान विधायक को घसीटकर ले जाने का वीडियो सामने आया है। 21 सितंबर से पहले विस्तृत जवाब दाखिल करने का निर्देश प्रदेश हाईकोर्ट ने कटनी की निलंबित नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) नेहा पच्चीसिया की याचिका पर गुरुवार को सुनवाई की। कोर्ट ने राज्य सरकार को 21 सितंबर से पहले विस्तृत जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। न्यायमूर्ति हिमांशु जोशी की एकल पीठ ने मामले को 21 सितंबर के लिए लिस्ट किया है। कोर्ट ने साफ किया कि याचिकाकर्ता की अंतरिम राहत की अर्जी पर उसी दिन फैसला लिया जाएगा। कांग्रेस बोली-पहले 10 बाद में 4 लाख और मांगे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 19 सितंबर को इंदौर में प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए मैदान के शुल्क को लेकर कांग्रेस और इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) के बीच विवाद की स्थिति बनती जा रही है। कांग्रेस का कहना है कि IDA 10 लाख रुपए ले चुका है फिर तैयारी के नाम पर 4 लाख रुपए अतिरिक्त मांगे गए जो जमा कर दिए गए हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर पलटवार किया है। सीएम ने कहा कि कांग्रेस पहले कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिलने की बात कर रही थी अब अनुमति मिलने के बाद पैसों की बात करने लगी है। सोसायटी प्रबंधक के पास 5 बस 2 ट्रैक्टर4 फोर व्हीलर बालाघाट के लांजी क्षेत्र के नीमटोला निवासी विलास चौरे के घर गुरुवार तड़के EOW जबलपुर की टीम ने छापा मारा। चौरे मनेरी सेवा सहकारी समिति में प्रभारी प्रबंधक के पद पर काम कर रहे हैं। EOW के मुताबिक करीब 12 साल की नौकरी में उनकी आय लगभग 25 लाख रुपए है। वहीं जांच में सामने आई संपत्तियां उनकी ज्ञात आय की तुलना में करीब 500 गुना अधिक हैं। कार्रवाई में टीम को वाहनों जमीन मकान बैंक खातों बीमा पॉलिसी सोने और निवेश से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। बैंक खातों को सीज कर दिया गया है। वे घर में जिम खोलने वाले थे। इसके लिए 10 लाख रुपए के इक्विपमेंट भी खरीदकर रखे थे। भोपाल में भी जले 2.5 लाख दीप सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर गुरुवार की शाम को भोपाल जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम शुरू हो गया। शहरी 17 और ग्रामीण 11 स्थानों पर सामूहिक रूप से करीब ढाई लाख दीप प्रज्ज्वलित किए गए। शहर के ऐतिहासिक स्मारकों प्रमुख चौराहों घाटों मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों से लेकर गांवों के देवस्थलों तालाबों एवं सामुदायिक परिसरों तक जलने वाले ये दीप सेवा समर्पण सामाजिक सद्भाव और जनकल्याण के संकल्प का संदेश दिया गया। कटनी में सांप के डसने से दो बच्चों की मौत कटनी जिले के ग्रामीण इलाकों में सांप के काटने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। गुरुवार को जिले के दो अलग-अलग क्षेत्रों में सांप के डसने से दो बच्चों की जान चली गई।पहली घटना बिलहारी क्षेत्र में हुई जहां गणेश पंडाल में सो रहे 17 साल के लड़के को सांप ने काट लिया। दूसरी घटना रीठी थाना क्षेत्र के बरेटा गांव की है। यहां घर में सो रही 12 साल की बच्ची सांप के काटने का शिकार हो गई। इन दो नई घटनाओं के साथ ही पिछले दो महीनों में जिले में सांप के काटने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है।