Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
17-Sep-2026

एमपी में आज दीपोत्सव उज्जैन में जलेंगे 35 लाख दीपक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आज उज्जैन समेत पूरे एमपी में दीपोत्सव मनाया जाएगा। उज्जैन में शिप्रा नदी के रामघाट दत्त अखाड़ा घाट समेत प्रमुख घाटों और महाकाल लोक में 25 लाख और जिले में हितग्राहियों के घर और विभिन्न सरकारी इकाईयों पर 10 लाख मिलाकर 35 लाख दीप प्रज्जवलित किए जाएंगे। शाम 7 बजे रामघाट पर ‘आशीर्वाद का दीप’ प्रज्जवलित कर दीपोत्सव की शुरुआत की जाएगी। इसके बाद मां शिप्रा की आरती होगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव यहां रहेंगे। मंत्री उदय प्रताप सिंह को तिरंगा अपमान केस में राहत एमपी के परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह को राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान से जुड़े मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट से राहत मिल गई है। 16 सितंबर को न्यायिक मजिस्ट्रेट डीपी सूत्रकार की कोर्ट ने परिवाद खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता की ओर से पेश साक्ष्य पर्याप्त नहीं हैं। फोटो में वाहन नंबर भी स्पष्ट नहीं है और यह प्रमाण नहीं मिला कि तिरंगा मंत्री के निर्देश पर लगाया गया था। मामला 11 अगस्त 2024 को नरसिंहपुर के गाडरवारा में निकाली गई तिरंगा यात्रा से जुड़ा है। अवैध होर्डिंग-पोस्टर के खिलाफ उपवास पर बैठे दंपति इंदौर में सोशल एक्टिविस्ट प्रहलाद पांडेय पत्नी संगीता पांडेय के साथ रीगल चौराहे स्थित गांधी प्रतिमा के नीचे उपवास पर बैठ गए। उनका कहना है कि जब तक शहर से अवैध होर्डिंग-पोस्टर नहीं निकलते वे यहां उपवास पर बैठे रहेंगे। दरअसल बुधवार शाम को वे मरीमाता चौराहे पर गए थे। यहां पर लगे बैनर-पोस्टर को लेकर वे वीडियो बना रहे थे। वीडियो में अवैध-बैनर पोस्टर के बारे में जिक्र कर रहे थे। प्रहलाद पांडेय ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस दौरान विधायक गोलू शुक्ला के समर्थक वहां पहुंचे और उनके साथ मारपीट की और उनके डिवाइस भी ले लिया। इंदौर में राहुल गांधी के आयोजन की भव्य तैयारियां कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 19 सितंबर को इंदौर आएंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक वे दोपहर करीब 2:30 बजे इंदौर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से सीधे रेडिसन होटल जाएंगे जहां करीब दो घंटे रुकने के बाद रीजनल पार्क के सामने आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक रास्ते में कोई मंच नहीं लगाया जाएगा। कांग्रेस ने इस बार स्वागत और आयोजन की तैयारियां मुख्य कार्यक्रम स्थल पर ही केंद्रित की हैं। भोपाल में आज 2.50 लाख दीप लगेंगे सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर गुरुवार की शाम को भोपाल जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम होगा। इसमें शहरी 17 और ग्रामीण 11 स्थानों पर सामूहिक रूप से करीब ढाई लाख दीप प्रज्जवलित किए जाएंगे। शहर के ऐतिहासिक स्मारकों प्रमुख चौराहों घाटों मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों से लेकर गांवों के देवस्थलों तालाबों एवं सामुदायिक परिसरों तक जलने वाले ये दीप सेवा समर्पण सामाजिक सद्भाव और जनकल्याण के संकल्प का संदेश देंगे।