Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
16-Sep-2026

PM के जन्मदिन पर एमपी में जलेंगे 58 लाख दीये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को मध्य प्रदेश में बड़े स्तर पर दीपोत्सव होगा। सेवा-संकल्प अभियान के तहत शाम 7 बजे प्रदेशभर में एक साथ दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।प्रदेशभर में 58 लाख से अधिक दीप जलाने की तैयारी है। ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों के हर वार्ड में भी दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इसके साथ सरकारी योजनाओं के लाभार्थी परिवारों और संस्थाओं को भी आयोजन से जोड़ा जाएगा। 50 लाख निजी संपत्तियों के अधिकार अभिलेखों का होगा निःशुल्क पंजीयन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार 17 सितंबर को “स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना-2026” का प्रदेशव्यापी शुभारंभ करेंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम आई.डी.ए. ग्राउंड गांधी नगर इंदौर में आयोजित होगा। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा राज्यसभा सांसद श्री नितिन नवीन विधायकगण जनप्रतिनिधिगण और नागरिक उपस्थित रहेंगे।स्वामित्व योजना के तहत प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों की आबादी भूमि में अधिकार अभिलेख तैयार किए गए हैं। अब तक 41568 ग्रामों में कुल 68.47 लाख अधिकार अभिलेखों का निर्माण किया गया है। योजना के तहत लगभग 50 लाख निजी संपत्तियों के अधिकार अभिलेखों का निःशुल्क पंजीयन किया जाएगा। पंजीयन के लिए नागरिकों से स्टाम्प ड्यूटी अथवा पंजीयन शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसकी संपूर्ण राशि राज्य सरकार द्वारा वहन की जाएगी। ऑपरेशन सिंदूर में तुम्हारे अब्बा के घर मिसाइल गिराकर बताई ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी के मिसाइल वाले बयान पर भोपाल विधायक रामेश्वर शर्मा ने बुधवार को पलटवार किया है। ओवैसी ने मंगलवार रात भोपाल में अपनी सभा के दौरान रामेश्वर शर्मा को चुनौती दी थी।रामेश्वर शर्मा ने कहा- हमारे वैज्ञानिकों ने जो मिसाइल तैयार की उसे भारत की सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में तुम्हारे अब्बा के घर गिराकर बता दी। जब मिसाइल इस्लामाबाद में गिरी तो वहां आतंकवादी और इस्लामिक कट्टरपंथी रो रहे थे और यहां तुम जैसे नए-नए जिन्ना रो रहे हैं छाती पीट रहे हैं। पटवारी बोले- RSS के 1000 कार्यक्रम कितनी फीस ली? लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 19 सितंबर को इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम है। इसके लिए IDA (इंदौर विकास प्राधिकरण) ने 10 लाख रुपए फीस ली है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस पर सवाल उठाए। पूछा- RSS के पिछले 5 साल में करीब 1000 कार्यक्रम हुए। क्या एक जगह भी फीस जमा हुई ? पटवारी ने कहा कि अंग्रेजों के समय भी आंदोलन और सभाएं होती थीं। तब फीस नहीं लगती थी। उन्होंने पूछा- RSS के इतने कार्यक्रम हुए सरकार ने उनसे कब और कितने रुपए लिए? जस्टिस अवनीन्द्र कुमार सिंह 17 को होंगे रिटायर हाईकोर्ट की प्रिंसिपल बेंच में पदस्थ जस्टिस अवनीन्द्र कुमार सिंह 17 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त होंगे। उनके रिटायरमेंट के बाद हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या घटकर 38 रह जाएगी। हाईकोर्ट में न्यायाधीशों के 53 स्वीकृत पद हैं। इस तरह 15 पद रिक्त हो जाएंगे। हाईकोर्ट में लंबित मामलों की संख्या भी पौने पांच लाख के पार पहुंच चुकी है। जस्टिस सिंह के रिटायरमेंट पर 17 सितंबर को दोपहर 3:30 बजे हाईकोर्ट में फुल कोर्ट फेयरवेल आयोजित किया जाएगा। इसमें न्यायाधीश अधिवक्ता और न्यायिक अधिकारी शामिल होंगे। खड़े हनुमान के लिए जुटे 5 हजार लोग: बोले- लाठी-गोली खाएंगे मंदिर यहीं बनाएंगे उज्जैन में खड़े हनुमान मंदिर को लेकर श्रद्धालु जुटे। प्रदर्शन में ‘लाठी-गोली खाएंगे मंदिर यहीं बनाएंगे’ के नारे लगाए गए। श्रद्धालुओं ने कहा कि दम है तो दिन में हटाइएगा हम सीने पर गोली खाएंगे। मंदिर को लेकर विवाद के बीच बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने मंदिर को यहीं बनाए रखने की बात कही और प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। विदाई से पहले MP में भारी बरसात का अनुमान विदाई से पहले मध्य प्रदेश में भारी बरसात का एक और दौर आ सकता है। मौसम विशेषज्ञ की माने तो 19 सितंबर के बाद नया सिस्टम एक्टिव होगा। यदि यह सिस्टम स्ट्रॉन्ग रहा तो प्रदेश की बारिश का कोटा फुल हो सकता है। सामान्य बारिश औसत 37.3 इंच के मुकाबले अब तक 33 इंच पानी गिरा है। यानी कोटे के बराबर पहुंचने में 4.3 इंच बारिश की और जरूरत है।