Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
15-Sep-2026

बिलासपुर में त्योहारी सीजन के दौरान चाकूबाजी और नशे की गतिविधियों पर रोक लगाने पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। शहर के अलग-अलग थानों के गुंडा-बदमाशों को चेतना हॉल बुलाकर समझाइश दी गई और अपराध से दूर रहने की कड़ी चेतावनी दी गई। एसएसपी रजनेश सिंह के मुताबिक जून से चलाए जा रहे अभियान में रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों से अब तक करीब 100 से 150 चाकू बरामद किए गए हैं। पुलिस ने 150 से ज्यादा प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की है। गणेश उत्सव को लेकर पुलिस ने समितियों और आयोजकों से अपील की है कि जुलूस या पंडाल के आसपास हथियार या नशे की हालत में कोई संदिग्ध नजर आए तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में गौवंश के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। अज्ञात आरोपी ने एक बैल पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले के बाद फरसा बैल की पीठ में ही फंसा रह गया। गंभीर हालत में बैल सड़क किनारे मिला जिसके बाद गौ सेवकों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत से हथियार बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की पहचान और हमले के कारणों की जांच कर रही है। बिलासपुर के लोखंडी में गैंगवार के बाद एक युवक की इलाज के दौरान मौत के मामले में पुलिस ने हत्या की धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं अब आरोपियों के परिजन और ग्रामीण पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि विवाद के दौरान बाहरी लोगों ने गांव में पहुंचकर घरों में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की लेकिन पुलिस ने उनके चार बच्चों को ही आरोपी बना दिया। महिलाओं ने घर में घुसकर मारपीट और परिवार के सदस्यों को छत से नीचे फेंकने की कोशिश के आरोप भी लगाए हैं। परिजन कार्रवाई में भेदभाव का आरोप लगाते हुए बाहरी लोगों की भूमिका की जांच की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की गई है। जांच में अगर अन्य लोगों की भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण का मुद्दा एक बार फिर सियासत के केंद्र में है। आदिवासी नेता अरविंद नेताम के कांग्रेस की धर्मांतरण नीति पर सवाल उठाने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। नेताम ने कांग्रेस के रुख को लेकर सवाल उठाते हुए धर्मांतरण रोकने के प्रयासों में RSS की भूमिका का भी जिक्र किया। नेताम के बयान पर कांग्रेस ने कांग्रेस की नीति पर जवाब देने के बजाय RSS को निशाने पर लिया। इसके बाद बीजेपी ने नेताम के बयान को आधार बनाकर कांग्रेस पर हमला बोला। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने नेताम की बात का समर्थन करते हुए कांग्रेस पर धर्मांतरण को लेकर सॉफ्ट रुख और वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया।वहीं सरकार का कहना है कि जबरन डर दबाव या प्रलोभन के जरिए होने वाले धर्मांतरण को रोकना जरूरी है और इसी उद्देश्य से धर्म स्वातंत्र्य कानून में कड़े प्रावधान किए गए हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि धर्मांतरण पर शुरू हुई बहस अब कानून से आगे बढ़कर कांग्रेस बनाम RSS की सियासी लड़ाई का रूप लेगी? PSC घोटाले को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि बीजेपी ने प्रदेश के युवाओं से जांच और दोषियों पर कार्रवाई का वादा किया था। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी के तहत PSC घोटाले की CBI जांच कराई गई और जांच में दोषी पाए जा रहे लोगों पर लगातार कार्रवाई हो रही है। अरुण साव ने कहा कि मौजूदा कार्रवाई भी उसी जांच का हिस्सा है। आगे जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।