Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
15-Sep-2026

अंबानी परिवार के गणपति सेलिब्रेशन में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा मुंबई में अंबानी परिवार ने अपने घर एंटीलिया में गणेश चतुर्थी 2026 का भव्य जश्न मनाया। परिवार ने गणपति बप्पा का स्वागत किया जिन्हें प्यार से एंटीलिया चा राजा कहा जाता है। इस मौके पर बॉलीवुड की कई हस्तियां पहुंचीं। सलमान खान विक्की कौशल-कटरीना कैफ आलिया भट्ट-रणबीर कपूर सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी और करीना कपूर-सैफ अली खान समेत कई सितारे सेलिब्रेशन में शामिल हुए। वहीं शाहरुख खान नजर नहीं आए जबकि गौरी खान अकेले पहुंचीं। सलमान खान ने एंटीलिया में किए गणपति बप्पा के दर्शन अंबानी परिवार के गणपति सेलिब्रेशन में अभिनेता सलमान खान ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने गणपति बप्पा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और भगवान को फूल अर्पित किए। इस दौरान पंडित जी ने सलमान को तिलक लगाया और पटका पहनाया। सलमान नए लुक में एंटीलिया पहुंचे और तस्वीरें भी क्लिक कराईं। कार्यक्रम की शुरुआत राधिका मर्चेंट की भक्तिमय प्रस्तुति से हुई जिसमें मेहमान भक्ति के रंग में डूबे नजर आए। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने भी बप्पा के दर्शन किए। राखी सावंत के बयान पर भड़कीं कंगना रनोट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर राखी सावंत के कथित आपत्तिजनक बयान पर अभिनेत्री और सांसद कंगना रनोट ने नाराजगी जताई है। कंगना ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर राखी सावंत की आलोचना करते हुए कहा कि कामयाब महिलाओं के खिलाफ बार-बार चरित्र पर सवाल उठाने और उन्हें सार्वजनिक रूप से बदनाम करने की कोशिशों को अब बर्दाश्त नहीं करना चाहिए। कंगना ने अपने पोस्ट में ऐसे लोगों की सोच और व्यवहार पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को हर बात पर सफाई देने और खुद को बेवजह अपमानित महसूस करने से बचना चाहिए। दिल्ली हाईकोर्ट ने विमल इलायची की याचिका खारिज की दिल्ली हाईकोर्ट ने विमल इलायची कंपनी की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें ब्रांड एंबेसडर शाहरुख खान अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को जारी कारण बताओ नोटिस रद्द करने की मांग की गई थी। जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने कहा कि इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट का क्षेत्रीय अधिकार नहीं बनता और महाराष्ट्र की अदालतें इस शिकायत के लिए अधिक उपयुक्त मंच हैं। दरअसल महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने 14 अगस्त को तीनों कलाकारों को विमल इलायची के विज्ञापनों में उत्पाद की गलत प्रस्तुति के आरोप में नोटिस जारी किए थे।