खरगोन के मोरटक्का में नर्मदा नदी पर बन नए हाईवे पुल पर हादसे का खतरा मंडरा रहा है। दो लेन के इस पुल पर पिछले कई महीनों से सिर्फ एक ही लेन से दोनों तरफ के हजारों वाहन आमने-सामने निकाले जा रहे हैं। देखिए खरगोन से हमारे संवाददाता नाज़िम शेख की ये एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट। इंदौर-इच्छापुर नेशनल हाईवे NH-347BG के मोरटक्का नर्मदा पुल पर मेरे पीछे आप देख सकते हैं ये दो लेन का पुल है लेकिन चल रही है सिर्फ एक लेन। इंदौर से खंडवा बुरहानपुर और महाराष्ट्र जाने वाले हजारों ट्रक-बस इसी एक लेन से आमने-सामने गुजर रहे हैं। न कोई डिवाइडर है न ट्रैफिक पुलिस। रात में तो यहाँ मौत का अंधेरा है। स्थानीय लोगों ने NHAI और प्रशासन से कई बार शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अब सवाल है क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही प्रशासन जागेगा? खरगोन से नाज़िम शेख की रिपोर्ट।