Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
13-Sep-2026

पूर्व सांसद मुंजारे ने किया दावा : सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके पर हो सकता था जानलेवा हमला श्वेतांबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम गाजे-बाजे के साथ निकली भगवान महावीर की भव्य शोभायात्रा पानी के लिए तरस रहे शहरवासी नपा अध्यक्ष ने ठेकेदार को लगाई फटकार आदिवासी अंचल में बच्चों की मौत और बीमारी से प्रभावित परिवारों से मिलने पहुंचे सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके को लेकर पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने रविवार को गंभीर आरोप लगाए। स्थानीय सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूर्व सांसद मुंजारे ने कहा कि यदि दीपके वाहन से बाहर निकलते तो उनके साथ मारपीट या गंभीर घटना हो सकती थी। शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्रेस से चर्चा के दौरान मुंजारे ने आरोप लगाया कि शनिवार को कुछ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों ने दीपके के खिलाफ आपत्तिजनक और गलत बातें प्रचारित कीं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में डेरा डाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पूरी तरह प्रायोजित तरीके से काम कर रहे हैं। इनमें राजगढ़ और भोपाल के कुछ लोग शामिल हैं नगर मुख्यालय स्थित श्वेतांबर जैन मंदिर में जैन धर्मावलंबियों द्वारा 8 सितंबर से 15 सितंबर तक आठ दिवसीय आध्यात्मिक पर्युषण पर्व अत्यंत श्रद्धा भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर को बेहद आकर्षक साज-सज्जा और जगमगाती रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। रात्रि के समय रोशनी से नहाया मंदिर प्रांगण श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। प्रतिदिन सुबह से ही मंदिर में जैन धर्मालंबियों का तांता लग रहा है जहां श्रद्धालु प्रभु की विशेष पूजा-अर्चना और आराधना में लीन दिखाई दे रहे हैं। पूरे नगर में इस समय पर्युषण पर्व को लेकर एक अलग ही धार्मिक और आध्यात्मिक माहौल देखने को मिल रहा है ​पर्युषण पर्व के पांचवें दिन 12 सितंबर (शनिवार) को 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक (जन्मोत्सव) अपार उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। बैहर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गोगाटोला में 2 वर्षीय मासूम हिमांशु मेरावी की मौत के बाद पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने उसके परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। इसी दौरान जनता पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दीपके से भी मुलाकात हुई। दोनों ने बैहर विधानसभा क्षेत्र में आदिवासी बैगा बच्चों की लगातार हो रही मौतों को गंभीर मुद्दा बताते हुए शासन-प्रशासन की जवाबदेही तय कराने और प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए मिलकर संघर्ष करने पर चर्चा की जानकारी के अनुसार हिमांशु मेरावी पिता जानसिंग मेरावी एवं माता गीता मेरावी की 29 अगस्त 2026 की रात करीब 12 बजे मृत्यु हुई। बताया गया कि बच्चे की तबीयत 27 अगस्त 2026 से खराब थी। परिजन उसे ऑटो से बैहर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां 30 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे के बाद पोस्टमार्टम किया गया। शहर में नलों से पानी आने का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। पहले ट्रांसफार्मर खराब हुआ तो पानी नहीं आया अब पाइप लाइन शिफ्टिंग को संकट की वजह बताया जा रहा है। जिम्मेदारों की ओर से व्यवस्था सुधारने की तारीखें जरूर मिल रही हैं लेकिन वार्डवासियों की पानी की समस्या जस की तस बनी हुई है। बीते पखवाड़ेभर से वार्ड क्रमांक 1 2 13 14 15 सहित बूढ़ी और भटेरा क्षेत्र के रहवासी पेयजल के लिए परेशान हैं। हालात यह हैं कि अब नगरपालिका को प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर भेजकर पानी पहुंचाने की बात कहनी पड़ रही है। रविवार को पेयजल संकट को लेकर कांग्रेस पार्षदों ने नगर पालिका अध्यक्ष भारती ठाकुर के साथ चर्चा की। इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष और कांग्रेस पार्षद योगराज कारो लिल्हारे फिल्टर प्लांट पहुंचे। यहां पाइप लाइन शिफ्टिंग का काम चल रहा था। काम की धीमी गति देखकर अध्यक्ष ने ठेकेदार के प्रति नाराजगी जाहिर की और काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। शहर में गणेशोत्सव को लेकर उत्सव का माहौल है। कल 14 सितम्बर सोमवार को भादो मास शुक्ल चतुर्थी पर एक ही दिन माता-पुत्र की पूजा का दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस दिन हरितालिका तीज और गणेश चतुर्थी एक साथ पड़ रही है। पंडितों के अनुसार सोमवार को भगवान शिव माता गौरी और पुत्र गणेश तीनों की पूजा होगी जो अत्यंत शुभ है। सुहागिनें पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला तीजा व्रत रखेंगी वहीं कुंवारी कन्याएं अच्छे वर के लिए गौरी-शंकर की पूजा करेंगी। शाम को शुभ मुहूर्त में घर-घर और सार्वजनिक पंडालों में बप्पा की स्थापना होगी। बप्पा के दरबार सजकर तैयार हैं। गणेश प्रतिमा व टोकरी पारणा सहित पूजन सामग्री की दुकानें जगह-जगह सजी रही। बाजारों में खरीदी करने देर शाम तक लोगों की भीड़ रहने से रौनक रही। बैगा अंचल में बच्चों की मौतों का मामला लगातार चर्चा में है। कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने प्रभावित गांवों कोरका अडोरी और बोनदारी का दौरा किया। उन्होंने मृत बच्चों के परिजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानीं और गांवों में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। अडोरी में कांग्रेस सेवा दल की ओर से मेडिकल कैंप लगाया गया जहां ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच और उपचार किया गया। जरूरतमंद परिवारों को मच्छरदानी कंबल और राशन किट भी वितरित की गई। मीडिया से चर्चा में श्रीनिवास ने सरकार पर मौतों के आंकड़े छिपाने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि अब तक 32 बच्चों की मौत हुई है। उन्होंने सरकार से स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत करने जल्द स्वास्थ्य केंद्र शुरू करने और बीमार बच्चों के बेहतर इलाज की व्यवस्था करने की मांग की।