हरितालिका तीज और गणेश चतुर्थी एक दिन पूजा को लेकर असमंजस नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों का निपटारा अधिवक्ता रहे कार्य से विरत ड्रोन से की सर्चिंग 409 लीटर कच्ची शराब 2 बाइक जब्त हरितालिका तीज और गणेश चतुर्थी इस वर्ष 14 सितंबर को एक ही दिन पड़ने से श्रद्धालुओं में पूजा के समय को लेकर असमंजस है। पंडितों के अनुसार 14 सितंबर की सुबह 7 बजे तक गौर निकालकर हरितालिका पूजा करना शुभ रहेगा। वहीं कुछ लोग 13 सितंबर को सुबह 8 बजे के बाद पूजा करेंगे। व्रत रखने वाली महिलाएं 14 सितंबर सुबह 7 बजे तक पूजा कर शाम को गणेश प्रतिमा स्थापित कर सकती हैं। गणेश प्रतिमा का फूलेरा विसर्जन 15 सितंबर सुबह करने के बाद उपवास खोलने की बात कही गई है। पर्व को लेकर बाजारों में रौनक है और जगह जगह पूजन सामग्री व गणेश प्रतिमाओं की दुकानें सजी हैं। सार्वजनिक समितियों के पंडाल निर्माण भी अंतिम चरण में हैं। शनिवार 12 सितंबर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय सहित सभी तहसील न्यायालयों श्रम न्यायालय और कुटुम्ब न्यायालय में किया गया। जिला अधिवक्ता संघ के आह्वान पर जिला न्यायालय के नए भवन निर्माण की मांग को लेकर अधिवक्ता कार्य से विरत रहे और लोक अदालत का बहिष्कार किया। इसके चलते पक्षकारों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। हालांकि प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष प्राणेश कुमार प्राण ने लोक अदालत को सफल बताया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के कार्य से विरत रहने के बावजूद लोग स्वयं लोक अदालत में पहुंचकर अपने प्रकरणों में समझौता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोक अदालत की भावना अब लोगों तक पहुंच चुकी है। लालबर्रा में धान खरीदी नीति और फसल क्षति मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने शनिवार को हल्लाबोल किया। स्थानीय विश्राम गृह में किसान कांग्रेस और क्षेत्रीय किसानों की बैठक आयोजित हुई जिसमें धान खरीदी की नीति और प्राकृतिक आपदा से हुए फसल नुकसान सहित किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक के बाद दोपहर 3 बजे किसान कांग्रेस पदाधिकारियों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसानों ने रैली के रूप में पहुंचकर मध्य प्रदेश के राज्यपाल के नाम लालबर्रा नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने ज्ञापन के जरिए धान खरीदी व्यवस्था में सुधार और प्राकृतिक आपदा से प्रभावित फसलों का उचित मुआवजा दिलाने की मांग रखी। किसानों ने कहा कि उनकी समस्याओं का जल्द निराकरण किया जाए। जिला फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित प्रेसिडेंट कप जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का फाइनल 13 सितंबर को दोपहर 2 बजे रेंजर कॉलेज मैदान में खेला जाएगा। खिताबी मुकाबले में डायमंड रॉक और मॉयल इलेवन भरवेली आमने-सामने होंगी। समापन समारोह में मुख्य अतिथि कटंगी विधायक गौरवसिंह पारधी मौजूद रहेंगे। 12 सितंबर को खेले गए सेमीफाइनल में मॉयल इलेवन भरवेली ने पुलिस बॉयल फुटबॉल क्लब बालाघाट को 3-1 से हराया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में डायमंड रॉक ने गौरव फुटबॉल क्लब तिरोड़ी को 1-0 से मात दी। कार्यक्रम में बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे सहित कांग्रेस पदाधिकारी जनप्रतिनिधि और अन्य अतिथि मौजूद रहे। जिले में अवैध मादक पदार्थों और शराब के निर्माण संग्रहण परिवहन एवं विक्रय के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से बालाघाट पुलिस ड्रोन की मदद से ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में सर्चिंग कर रही है। इस दौरान अवैध शराब निर्माण के संभावित ठिकानों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए महिलाओं और स्वयंसेवकों की जमीनी स्तर पर सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय नागरिकों के सहयोग से अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का लक्ष्य गांवों और घरों तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाकर जिले में अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाना है। लांजी में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आमगांव रोड स्थित सिंगोला बस स्टॉप से पुलिस ने ओडिशा के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 27.378 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 14 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस को गांजा लेकर ग्राहक का इंतजार करने की सूचना मिली थी। घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा गया। तलाशी में उनके बैग से गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया है। दक्षिण बैहर में आदिवासी बच्चों के लगातार बीमार पडऩे और मौतों के मामले ने अब राजनीतिक तेवर और तेज कर दिए हैं। शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके प्रभावित गांवों में पहुंचे और आदिवासी परिवारों से सीधे संवाद कर बच्चों की मौत इलाज टीकाकरण पेयजल और सरकारी सुविधाओं की स्थिति जानी। गांवों की जमीनी स्थिति देखने के बाद उन्होंने सरकार और स्वास्थ्य व्यवस्था पर तीखा हमला बोला। दीपके ने कहा कि आदिवासी बच्चों का लगातार बीमार होना महज बीमारी का मामला नहीं बल्कि वर्षों से चली आ रही अनदेखी का नतीजा है। प्रभावित इलाकों में लोगों को आज भी बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि समय पर टीकाकरण और साफ पेयजल की व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीण झीरिया का पानी पीने को मजबूर हैं। उन्होंने इस पूरे प्रकरण में बड़े आंदोलन कीचेतावनी दी है। शहर की सड़कों पर पटाखे जैसी तेज आवाज निकालने वाली बुलेट चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। 11 सितंबर को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने अनधिकृत मॉडिफाइड साइलेंसर लगे दो बुलेट चालकों को पकड़ा। दोनों वाहन तेज रफ्तार से चलाए जा रहे थे और साइलेंसर से तेज आवाज निकल रही थी। पुलिस ने दोनों चालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की।