Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
11-Sep-2026

आसुरी शक्ति पर विजय का प्रतीक मारबत पर्व की रही धूम बूढ़ी से निकाला मारबत का पुतला बैंक कर्मी रहे हड़ताल पर बैंकों में लटके रहे ताले लालबर्रा स्वास्थ्य केंद्र को नई एम्बुलेंस और चार बॉडी फ्रीजर की सौगात पोला पाटन के दूसरे दिन मनाया जाने वाला मारबत यानी नारबोद पर्व 11 सितंबर को मुख्यालय सहित जिलेभर में उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह लोगों ने अला-बला और बुराई को दूर करने की परंपरा के तहत नारबोद का विसर्जन नदी और सरोवरों में किया। वहीं वार्ड नंबर 11 बूढ़ी से ढोल-नगाड़ों के साथ मारबत के पुतले का जुलूस निकाला गया। पुतले पर ‘बूढ़ी शराब भट्टी हटाओ’ और ‘30 राष्ट्रीय मानव बच्चों को श्रद्धांजलि’ जैसे स्लोगन लिखे थे। जुलूस अवंतीबाई चौक से भटेरा चौकी मार्ग होते हुए फॉरेस्ट नाका के पास पहुंचा जहां मारबत का दहन किया गया। इसमें बच्चे युवा और बुजुर्ग शामिल हुए। सुबह से दोपहर तक शहर में नारबोद की धूम रही और अधिकांश दुकानें व बसें बंद रहीं। बच्चे हाथों में पेड़ों की छोटी डालियां लेकर घर-घर नारबोद लगाते नजर आए। बालाघाट में सड़क हादसे में घायल 65 वर्षीय वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। 31 अगस्त को सिवनी कैम्प भरवेली के समीप ऑटो की टक्कर से शोभराज वाधवानी निवासी वार्ड नंबर 19 बालाघाट गंभीर रूप से घायल हुए थे। सिर में गंभीर चोट आने पर उन्हें जिला अस्पताल से गोंदिया रेफर किया गया था। करीब 10 दिन बाद उनकी मौत हो गई। सूचना पर अस्पताल चौकी पुलिस ने शव बरामद कर पंचनामा और पोस्टमार्टम कराया। युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक युनियंस जिला बालाघाट के आव्हान पर 11 सितम्बर शुक्रवार को बैंक के अधिकारी कर्मचारियों के सात संगठनों ने हड़ताल किया। अधिकारी व कर्मचारियों ने सरकार से मांग की है कि पांच दिवसीय बैंक सप्ताह लागू किया जाए व एक तरफा व भेदभावपूर्ण पी.एल.आई को स्थगित कर वार्ता के माध्यम से इसका समाधान किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अभी एक दिवसीय हड़ताल की जा रही है। शीघ्र मांग पूरी नहीं हुई तो आगामी समय में अनिश्चितकालीन हड़ताल की जावेगी। बालाघाट-लालबर्रा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालबर्रा को नई एम्बुलेंस और चार बॉडी फ्रीजर की सौगात मिली है। विधायक अनुभा मुंजारे की अनुशंसा पर मॉयल भरवेली ने सीएसआर मद से 24 घंटे आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एम्बुलेंस उपलब्ध कराई है। वहीं लालबर्रा पाथरी मोहगांव (धपेरा) और हीरापुर में बॉडी फ्रीजर उपलब्ध कराए गए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालबर्रा में आयोजित कार्यक्रम में विधायक अनुभा मुंजारे की मौजूदगी में एम्बुलेंस का लोकार्पण किया गया। विधायक ने कहा कि ग्रामीण और आदिवासी अंचलों में समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना बड़ी आवश्यकता है। नई एम्बुलेंस से गंभीर मरीजों दुर्घटना में घायलों तथा मातृ-शिशु स्वास्थ्य से जुड़े आपात मामलों को समय पर जिला अस्पताल अथवा उच्च चिकित्सा संस्थानों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें जयंती वर्ष के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत लांजी नगर में भव्य मंगल कलश वंदन यात्रा निकाली गई। श्रद्धा उत्साह और सामाजिक एकता के वातावरण में निकली इस यात्रा में जनप्रतिनिधियों भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं एवं संत गुरु रविदास महाराज जी के अनुयायियों ने सहभागिता की। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी अग्रवाल समाज द्वारा सती दादी मां का महोत्सव आयोजन भादों मास की अमावस्या ११ सितम्बर को मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस संबंध में अग्रवाल समाज अध्यक्ष हरिओम अग्रवाल ने बताया कि आज अग्रवाल समाज की महिलाओं ने एकत्रित होकर दादी सती मां का महोत्सव मनाया। इस दौरान दादी सती मां के गीतों पर महिलाओं ने सामूहिक नृत्य कर उत्सव मनाया गया।