Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
11-Sep-2026

पांढुर्णा में जाम नदी पर गोटमार शुरू 44 डॉक्टर 22 एंबुलेंस 700 पुलिसकर्मी तैनात पांढुर्णा की जाम नदी पर आज शुक्रवार सुबह सदियों पुरानी गोटमार परंपरा 11 बजे से शुरू हो गई। नदी के बीच पलाश का झंडा लगाने और पूजा-अर्चना के बाद पांढुर्णा और सावरगांव पक्ष के खिलाड़ी आमने-सामने भिड़े। दोनों पक्ष झंडे पर कब्जे के लिए एक-दूसरे पर पत्थर फेंक रहे हैं। गोटमार मेले को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। करीब 700 पुलिसकर्मी 10 सीसीटीवी और 3 ड्रोन से मेला क्षेत्र और शहर की निगरानी की जा रही है। पत्थर लगने से घायलों की आशंका को देखते हुए 44 डॉक्टर 22 एंबुलेंस और 7 अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र भी तैयार रखे गए हैं। पश्चिम बंगाल में बाबा बागेश्वर पं धीरेंद्र शास्त्री की तस्वीर जलाई और जूते-चप्पल मारे पश्चिम बंगाल में बाबा बागेश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की तस्वीर जलाने और जूते-चप्पल से मारने के मामले के बाद बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी उनके समर्थन में उतर आए हैं। गुरुवार को विधानसभा में बोलते हुए उन्होंने कहा कि आज साधु-संत समाज का अपमान किया गया है। सीएम ने कहा कि लिलुआ में आए संत ने देशप्रेम राष्ट्रवाद अखंड भारत और अपनी परंपरा व संस्कृति की बात अपने तरीके से रखी। उन्होंने कहा कि जिसे मानना है वह मानेगा और जिसे नहीं मानना वह नहीं मानेगा। किसी पर कुछ थोपने की कोशिश नहीं की गई।सीएम शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर थाने के सामने धीरेंद्र शास्त्री की तस्वीर जलाने वालों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से कहा कि ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। साथ ही चेतावनी दी कि राज्य में इस तरह की घटनाएं नहीं चलेंगी। मध्य प्रदेश में आज बैंक हड़ताल...असर 3 दिन प्रदेश में आज शुक्रवार को बैंक हड़ताल है। 5 डे वीक वर्किंग यानी पांच दिवसीय सप्ताह की मांग को लेकर प्रदेश के करीब 40 हजार बैंककर्मी काम नहीं करेंगे। इससे बैंकों में ताले लटक सकते हैं। भोपाल में बैंककर्मी जुटेंगे और प्रदर्शन करेंगे। हड़ताल 1 दिन है लेकिन इसका असर अगले 3 दिन देखने को मिलेगा क्योंकि शनिवार-रविवार को सरकारी छुट्‌टी है। क्लोरीन गैस रिसाव से पेड़-पौधे तक झुलसे सीहोर जिले के लसूड़िया खास गांव में काहिरी बांध के पास पानी फिल्टर प्लांट में गुरुवार-शुक्रवार की रात क्लोरीन गैस का रिसाव हो गया। बताया जा रहा है कि गैस के प्रभाव से आसपास के पेड़-पौधे तक झुलस गए हैं। टैंक में लीकेज के बाद गैस आसपास फैल गई। इससे ग्रामीणों और राहगीरों को आंखों में तेज जलन घुटन सांस लेने में परेशानी और उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। प्रभावित लोगों को सीहोर जिला अस्पताल लाया गया। ब्रेक के बाद फिर एक्टिव हुआ मानसून 12 जिले भीगेंगे तीन दिन के ब्रेक के बाद मध्य प्रदेश में मानसूनी सिस्टम फिर एक्टिव हुआ है। IMD (मौसम केंद्र) भोपाल के मुताबिक शुक्रवार को प्रदेश के 12 जिले- सतना रीवा मऊगंज सीधी मैहर शहडोल डिंडौरी अनूपपुर मंडला बालाघाट सिवनी और छिंदवाड़ा में भारी बारिश का अलर्ट है। 12 सितंबर से इंदौर नर्मदापुरम और उज्जैन संभाग में भी बारिश का अनुमान है।