Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
11-Sep-2026

शेयर बाजार में गिरावट सेंसेक्स 400 अंक टूटा शेयर बाजार में आज यानी 11 सितंबर को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 400 अंक गिरकर 74 हजार 500 के स्तर पर आ गया है। वहीं निफ्टी में भी करीब 150 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है और यह 23 हजार 350 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बाजार में रियल्टी और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिल रहा है। देशभर में बैंकों की हड़ताल तीन दिन बंद रहेंगी शाखाएं 5-डे वर्किंग की मांग को लेकर देशभर में बैंक कर्मचारी आज एक दिन की हड़ताल पर हैं। SBI PNB और यूनियन बैंक समेत कई सरकारी और कुछ निजी बैंकों की शाखाओं पर इसका असर देखने को मिल रहा है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने दो साल से लंबित 5-डे वर्किंग की मांग को लेकर हड़ताल का ऐलान किया है। 12 सितंबर को महीने का दूसरा शनिवार और 13 सितंबर को रविवार होने के कारण बैंक शाखाएं लगातार तीन दिन बंद रहेंगी। बैंक यूनियनों ने चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जा सकती है। हालांकि UPI मोबाइल बैंकिंग और ATM जैसी डिजिटल सेवाएं चालू रहेंगी। IMF ने भारत को बताया दुनिया का ग्रोथ इंजन इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड ने भारतीय अर्थव्यवस्था की तेज ग्रोथ की सराहना की है और भारत को दुनिया का ग्रोथ इंजन बताया है। IMF के मुताबिक वैश्विक चुनौतियों और ऊर्जा संकट के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था ने अपनी रफ्तार बनाए रखी है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही यानी अप्रैल से जून के दौरान भारत की रियल GDP ग्रोथ 7.8 प्रतिशत दर्ज की गई। IMF ने कहा कि मजबूत सर्विसेज सेक्टर और बेहतर एक्सपोर्ट के दम पर भारतीय अर्थव्यवस्था का प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहा है। NSE IPO का प्राइस बैंड 1700 से 1785 रुपये तय नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी NSE ने अपने IPO का प्राइस बैंड तय कर दिया है। कंपनी ने प्रति शेयर 1700 से 1785 रुपये का प्राइस बैंड रखा है। NSE का IPO 17 सितंबर को खुलेगा और निवेशक 21 सितंबर तक इसमें बोली लगा सकेंगे। कंपनी इस इश्यू के जरिए करीब 22 हजार 562 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। अपर प्राइस बैंड के आधार पर NSE की कुल वैल्यूएशन करीब 4.42 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है। एंकर निवेशकों के लिए शेयरों का एलोकेशन 16 सितंबर को किया जाएगा।